एक्सप्लोरर

किसी ने 17 गेंदों में डाला ओवर, तो किसी ने हेलमेट से मारा छक्का! जानिए क्रिकेट के 5 सबसे अजीब रिकॉर्ड

कभी हेलमेट से मिला छक्का तो कभी 17 गेंदों में डाला एक ओवर. जानिए क्रिकेट इतिहास के 5 सबसे अजीब और मजेदार रिकॉर्ड्स, जिनके बारे में शायद ही आपने पहले सुना होगा.

Cricket Weird Record: क्रिकेट को यूं तो “जेंटलमैन का खेल” कहा जाता है, लेकिन मैदान पर कई बार ऐसे रिकॉर्ड बन जाते हैं, जिन्हें सुनकर हंसी भी आती है और हैरानी भी होती है. कुछ रिकॉर्ड ऐसे होते हैं जो खिलाड़ी न चाहते हुए भी गलती से बना लेते हैं. आज हम आपको बता रहे हैं क्रिकेट इतिहास के 5 सबसे अजीब और अनोखे रिकॉर्ड्स के बारे में, जिनके बारे में शायद ही आपने पहले कभी सुना होगा.

क्रिकेट में सबसे छोटा ‘सिक्स’

क्रिकेट में छक्का मतलब गेंद का सीधे बाउंड्री के पार जाना, लेकिन पाकिस्तान के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ ने इस परिभाषा को ही बदल दिया. श्रीलंका के खिलाफ एक मैच में उन्होंने गेंद को हल्का सा फ्लिक किया, गेंद विकेटकीपर के हेलमेट से टकराई और टीम को 5 रन मिल गए (क्योंकि गेंद हेलमेट से टकराई थी), ऊपर से उन्होंने 1 रन दौड़कर और जोड़ दिया. यानी उन्होंने गेंद को बिना बाउंड्री के पार पहुचांए कुल 6 रन बना लिए थे, जो अपने आप में एक अनोखा रिकॉर्ड है.

क्रिकेट का सबसे छोटा टेस्ट मैच

टेस्ट मैच यानी लंबा खेल जो पांच दिन तक चलता है, लेकिन 1932 में ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच ऐसा टेस्ट मैच हुआ जो सिर्फ 5 घंटे 53 मिनट में खत्म हो गया था. इस मैच में साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी की और पूरी टीम सिर्फ 36 रन पर सिमट गई थी. ऑस्ट्रेलिया ने उसके बाद बढ़त लेकर पारी और 72 रन से यह मैच जीत लिया था. ये अब तक का सबसे छोटा टेस्ट मैच बन गया. 

ODI में सबसे ज्यादा ‘डक’ का अनोखा रिकॉर्ड

श्रीलंका के विस्फोटक बल्लेबाज सनथ जयसूर्या को उनकी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाना जाता है, लेकिन उनके नाम एक अजीब रिकॉर्ड भी है. वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा डक (0 रन पर आउट होना). उन्होंने अपने करियर में 34 बार डक का सामना किया है, जिनमें से वो 10 बार गोल्डन डक (पहली गेंद पर आउट) हुए हैं. ये अपने आप में एक अनोखा और अजीब रिकॉर्ड हैं.

24 घंटे में 3 बार आउट होना

पाकिस्तान के बल्लेबाज उमर अकमल ने एक ऐसा रिकॉर्ड बनाया है जिसे शायद कोई भी खिलाड़ी दोहराना नहीं चाहेगा. इंग्लैंड के खिलाफ एक टी20 सीरीज के आखिरी मुकाबले में वो 24 घंटे में तीन बार आउट हुए थे. मैच में उन्होंने पहले 9 गेंदों पर 4 रन बनाकर आउट हुए और यह मैच टाई हो गया था. उसके बाद फिर अकमल को सुपर ओवर में दोबारा बल्लेबाजी का मौका मिला और वो फिर आउटस हो गए. इसके बाद अगले दिन खेले गए मैच में भी अकमल जल्दी आउट हो गए थे. एक दिन में इतनी बार आउट होना एक बहुत ही शर्मनाक रिकॉर्ड है.

17 गेंदों में एक ओवर 

क्रिकेट में एक ओवर 6 लीगल गेंदें फेंकने पर माना जाता है, लेकिन पाकिस्तान के मोहम्मद समी ने इस नियम को पूरी तरह तोड़ दिया. 2004 में वेस्ट इंडीज के खिलाफ एक मैच में उन्होंने एक ओवर में 7 नो बॉल और 4 वाइड गेंदें फेंकी थी. यानी एक ओवर में कुल 17 गेंदें! 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टीम इंडिया पर अकेले भारी पड़े जो रूट, इंग्लैंड ने जीता दूसरा वनडे; 6 हार के बाद मिली जीत
टीम इंडिया पर अकेले भारी पड़े जो रूट, इंग्लैंड ने जीता दूसरा वनडे; 6 हार के बाद मिली जीत
FIFA वर्ल्ड कप के फाइनल में मौजूद रहेंगे डोनाल्ड ट्रंप, स्पेन और अर्जेंटीना के बीच होगी भिड़ंत
FIFA वर्ल्ड कप के फाइनल में मौजूद रहेंगे डोनाल्ड ट्रंप, स्पेन और अर्जेंटीना के बीच होगी भिड़ंत
संडे को करियर का आखिरी वनडे मैच खेलेंगे रोहित शर्मा? ‘अग्निपरीक्षा’ में नहीं हुए पास
संडे को करियर का आखिरी वनडे मैच खेलेंगे रोहित शर्मा? ‘अग्निपरीक्षा’ में नहीं हुए पास
तीसरे वनडे के बाद संन्यास लेंगे रोहित शर्मा? BCCI का ये फैसला बनेगा रिटायरमेंट की वजह!
तीसरे वनडे के बाद संन्यास लेंगे रोहित शर्मा? BCCI का ये फैसला बनेगा रिटायरमेंट की वजह!

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget