एक्सप्लोरर

लियोनल मेसी खिताबी जीत के बाद जश्न में डूबे, सेलिब्रेशन का वीडियो हुआ वायरल

लियोनेल मेसी की अगुवाई में अर्जेंटीना ने कोपा अमेरिका का खिताब जीत लिया है. खिताबी जीत के बाद मेसी और उनके साथी जमकर जश्न मना रहे हैं.

Copa America 2021: लियोनेस मेसी का अर्जेंटीना के लिए इंटरनेशनल खिताब जीतने का 16 साल लंबा इंतजार खत्म हो गया है. कोपा अमेरिका 2021 के फाइनल मुकाबले में अर्जेंटीना ने ब्राजील को मात देकर चैंपियनशिप पर कब्जा जमाया. 1993 के बाद यह पहला मौका है जब अर्जेंटीना कोपा अमेरिका का खिताब जीतने में कामयाब हुआ है. अर्जेंटीना के लिए पहला इंटरनेशनल टाइटल जीतने के बाद लियोनेल मेसी और उनके साथी जश्न में डूब गए हैं.

मैच खत्म होने के बाद ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार ने लियोनेल मेसी के पास आकर उन्हें बधाई दी और गले लगाया. इससे पहले जैसी ही रेफरी ने मैच खत्म होने का एलान किया तो मेसी मैदान पर बैठ गए और उनके साथी खिलाड़ियों ने अपने कप्तान के पास आकर खिताबी जीत का जश्न मनाना शुरू किया. 

अर्जेंटीना ने साल 1993 में आखिरी बार कोई बड़ा खिताब अपने नाम किया था. मेसी के रहते अर्जेंटीना की टीम 2014 के वर्ल्ड कप फाइनल और 2015 और 2016 के कोपा कप फाइनल में भी पहुंचने में कामयाब हुई. लेकिन उसे जीत नसीब नहीं हुई.

2016 में मिली हार से दुखी थे मेसी

मेसी 2016 में मिली हार के बाद तो इतने निराश हो गए थे कि उन्होंने इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास लेने का एलान कर दिया था. मेसी ने हालांकि फैंस की अपील पर वापसी की और 2018 वर्ल्ड कप में भी अर्जेंटीना की अगुवाई की. लेकिन तब भी मेसी का अर्जेंटीना के लिए खिताब जीतने का सपना पूरा नहीं हो पाया.

मौजूदा समय में मेसी दुनिया के सबसे बेहतरीन फुटबॉल खिलाड़ी है. कोपा अमेरिका 2021 के फाइनल से पहले तक मेसी पर इंटरनेशनल खिताब नहीं जीत पाने की वजह से सवाल खड़े होते थे. लेकिन लंबे इंतजार के बाद मेसी ने उन सभी सवालों का जवाब दे दिया है. मेसी अब अर्जेंटीना की ओर से 2022 में होने वाले वर्ल्ड कप में भी खेलते हुए दिखाई देंगे. 

IND Vs SL: श्रीलंका टीम को लेकर स्थिति साफ नहीं, बीसीसीआई ने दी यह चेतावनी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
CWG 2026: श्रीलंका के तेज गेंदबाज से गोल्ड मेडल हारे Neeraj Chopra
श्रीलंका के तेज गेंदबाज से कॉमनवेल्थ गोल्ड मेडल हारे नीरज चोपड़ा
CGW में भारतीय मुक्केबाजों का दबदबा,लवलीना समेत 10 बॉक्सर फाइनल में पहुंचे
CGW में भारतीय मुक्केबाजों का दबदबा,लवलीना समेत 10 बॉक्सर फाइनल में पहुंचे
नीरज चोपड़ा ने जीता सिल्वर, CWG के 8वें दिन भारत ने जीते 2 गोल्ड
नीरज चोपड़ा ने जीता सिल्वर, CWG के 8वें दिन भारत ने जीते 2 गोल्ड

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह बोले- मेरी मां...मां नहीं
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह बोले- मेरी मां...मां नहीं
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- ‘ये स्पॉन्सर्ड आंदोलन था’
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, युवाओं को दी चेतावनी
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
Bulb Fuse Reason: बार-बार फ्यूज हो जाता है बल्ब, बस कर लें ये काम
बार-बार फ्यूज हो जाता है बल्ब, बस कर लें ये काम
Sleeping With Earplugs: कान में ईयरप्लग लगाकर सोते हैं तो हो जाएं सावधान, बढ़ सकता है खतरा
कान में ईयरप्लग लगाकर सोते हैं तो हो जाएं सावधान, बढ़ सकता है खतरा
Embed widget