एक्सप्लोरर

दिग्गज ने कहा, 'सचिन के 100 शतकों का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं कोहली'

सपने जैसे दौर से गुजर रहे विराट कोहली इन दिनों जिस गेंद को छू लें वो बाउंड्री पार चली जाए. और ये सपना नहीं हकीकत है. दक्षिण अफ्रीकी दौरे पर बेहतरीन फॉर्म से गुजर रहे विराट कोहली की तारीफ करने वालों में अब पूर्व दिग्गज गुंडप्पा विश्वनाथ भी शामिल हो गए हैं.

कोलकाता: सपने जैसे दौर से गुजर रहे विराट कोहली इन दिनों जिस गेंद को छू लें वो बाउंड्री पार चली जाए. और ये सपना नहीं हकीकत है. दक्षिण अफ्रीकी दौरे पर बेहतरीन फॉर्म से गुजर रहे विराट कोहली की तारीफ करने वालों में अब पूर्व दिग्गज गुंडप्पा विश्वनाथ भी शामिल हो गए हैं. पूर्व दिग्गज क्रिकेटर गुंडप्पा विश्वनाथ ने भारतीय कप्तान विराट कोहली की तारीफ करते हूए कहा कि उनके पास मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के 100 शतकों के रिकार्ड को तोड़ने का ‘शानदार मौका’ है. बेहतरीन फार्म में चल रहे कोहली दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एक दिवसीय श्रृंखला में 500 से ज्यादा रन बनाकर द्विपक्षीय श्रृंखला में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने. उन्होंने श्रृंखला में तीन शतकों के बूते अपना 35वां एकदिवसीय शतक बनाया. अंडर-14 आमंत्रण क्रिकेट टूर्नामेंट से इतर विश्वनाथ ने कहा, ‘‘कोहली ने कमाल का प्रदर्शन किया है और निरंतरता दिखायी है. वह लगातार शतक बना रहे हैं. उनके पास तेंदुलकर के रिेकार्ड को तोड़ने का पूरा मौका होगा, लेकिन यह थोड़ा मुश्किल होगा.’’ उन्होंने कहा, ‘‘रिकार्ड बनते ही हैं टूटने के लिए. मैं उनके (कोहली) लिए खुश हूं और मुझे उम्मीद है कि सचिन भी इससे खुश होंगे. हालांकि उन्हें अभी लंबा सफर तय करना है.’’ विश्वनाथ ने कहा, ‘‘सब को पता है कि कोहली क्या कर रहे है, वह कमाल का प्रदर्शन कर रहे है. उनकी निरंतरता, रन बनाने की भूख, आक्रमकता कमाल की है.’’ विराट कोहली जिस तेजी से रनों का अंबार लगा रहे हैं और हर नए दिन कोई ना कोई नया रिकॉर्ड अपने नाम करते जा रहे हैं. उससे यही लगता है कि विराट कोहली आने वाले समय में क्रिकेट के दिग्गज़ों के कई रिकॉर्ड अपनी बुक में शामिल कर लेंगे.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP सांसद हरभजन सिंह ने छात्र आंदोनल पर तोड़ी चुप्पी, कमेंट सेक्शन किया ऑफ; पोस्ट वायरल 
BJP सांसद हरभजन सिंह ने छात्र आंदोनल पर तोड़ी चुप्पी, कमेंट सेक्शन किया ऑफ; पोस्ट वायरल 
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
पेपर लीक आंदोलन में कूदे आकाश चोपड़ा, दिया बड़ा बयान; बोले- 'उन्हें सपोर्ट करिए, छात्र हमारे देश का...'
पेपर लीक आंदोलन में कूदे आकाश चोपड़ा, बोले- 'उन्हें सपोर्ट करिए, छात्र हमारे देश का...'
IND vs ZIM: कल सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया, दूसरे टी20 से पहले जानें प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
कल सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया, दूसरे टी20 से पहले जानें प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
Embed widget