एक्सप्लोरर

KCL T20 League: पहले ली हैट्रिक, कुल 5 विकेट झटके, इस गेंदबाज ने केसीएल के डेब्यू मैच में मचाई तबाही

केरल क्रिकेट लीग 2025 में थ्रिसूर टाइटंस के नए खिलाड़ी ने डेब्यू मैच में ही धमाल मचा दिया. उन्होंने 5 विकेट झटकते हुए सीजन की पहली हैट्रिक बनाई और अपनी टीम को आखिरी गेंद पर शानदार जीत दिलाई.

KCL T20 League: केरल क्रिकेट लीग (KCL) 2025 के 11वें मुकाबले में थ्रिसूर टाइटंस और कोच्चि ब्लू टाइगर्स के बीच दिलचस्प टक्कर देखने को मिली. इस मैच का नतीजा आखिरी गेंद पर निकला, जहां थ्रिसूर टाइटंस ने 5 विकेट से धमाकेदार जीत दर्ज की. टीम की इस जीत के हीरो बने डेब्यू कर रहे गेंदबाज अजिनास के, जिन्होंने पहले ही मैच में अपनी गेंदबाजी से तहलका मचा दिया और सैमसन की टीम को हार का स्वाद चखा दिया.

डेब्यू मैच में हैट्रिक और पांच विकेट

अजिनास के ने कोच्चि ब्लू टाइगर्स के खिलाफ सीजन की पहली हैट्रिक अपने नाम की. 18वें ओवर में उन्होंने शानदार गेंदबाजी करते हुए लगातार तीन गेंदों पर संजू सैमसन, जेरिन पीएस और मोहम्मद आशिक को पवेलियन भेज दिया. इसके अलावा उन्होंने दो और विकेट चटकाए और कुल 5 विकेट लेकर मुकाबले को पूरी तरह थ्रिसूर की ओर मोड़ दिया.

सिर्फ विकेट ही नहीं, बल्कि उनकी गेंदबाजी की इकॉनमी भी काबिले तारीफ रही. उन्होंने अपने पूरे 4 ओवर में सिर्फ 30 रन दिए और 7.50 की इकॉनमी से गेंदबाजी की. यह आंकड़ा कोच्चि की धमाकेदार बल्लेबाजी लाइन-अप के सामने बेहद शानदार माना जा रहा है.

संजू सैमसन की पारी पर भारी पड़ा अजिनास का जादू

कोच्चि ब्लू टाइगर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 188 रन बनाए थे. कप्तान संजू सैमसन ने 89 रनों की तूफानी पारी खेलकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया था, लेकिन अजिनास की घातक गेंदबाजी ने कोच्चि के मिडिल ऑर्डर को पूरी तरह हिला दिया और बड़ी साझेदारी बनने से रोक दी.

आखिरी गेंद पर थ्रिसूर की जीत

189 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी थ्रिसूर टाइटंस की टीम ने धैर्य और आक्रामकता का संतुलन दिखाया. अंतिम ओवरों में सिजोमोन जोसेफ और अर्जुन ए.के. ने शानदार और संतुलित बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया. रोमांच से भरे इस मैच का नतीजा आखिरी गेंद पर निकला और थ्रिसूर टाइटंस ने 5 विकेट से जीत अपने नाम कर ली.

नायक बने अजिनास के

पहले ही मुकाबले में हैट्रिक और पांच विकेट लेने के बाद अजिनास के सुर्खियों में छा गए हैं. उनकी गेंदबाजी ने न सिर्फ टीम को जीत दिलाई, बल्कि टूर्नामेंट में आगे के लिए एक बड़ा भरोसा भी जगाया है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FIFA World Cup 2026: 7वीं बार वर्ल्ड कप फाइनल में मेसी की अर्जेंटीना, सेमीफाइनल में इंग्लैंड हारा; अंतिम लम्हों में मिली जीत
7वीं बार वर्ल्ड कप फाइनल में मेसी की अर्जेंटीना, सेमीफाइनल में इंग्लैंड हारा; अंतिम लम्हों में मिली जीत
चोटिल शुभमन गिल नहीं खेलेंगे दूसरा वनडे, फिर कौन करेगा कप्तानी? जानें भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन
चोटिल शुभमन गिल नहीं खेलेंगे दूसरा वनडे, फिर कौन करेगा कप्तानी? जानें भारत की संभावित प्लेइंग 11
एक नहीं, 2027 वनडे वर्ल्ड में होंगे भारत-पाकिस्तान के 3 मैच! ICC ने बनाया धांसू प्लान 
एक नहीं, 2027 वनडे वर्ल्ड में होंगे भारत-पाकिस्तान के 3 मैच! ICC ने बनाया धांसू प्लान 
देर रात तक जागने को हो जाइये तैयार, भारत-इंग्लैंड दूसरे वनडे की टाइमिंग बदली; इतने बजे शुरू होगा मैच
देर रात तक जागने को हो जाइये तैयार, भारत-इंग्लैंड दूसरे वनडे की टाइमिंग बदली; इतने बजे शुरू होगा

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेगा इन ग्लोबल स्टार्स का जलवा
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेंगे ये ग्लोबल स्टार्स
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
Explained: 'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक' का खेल! PDA से हटकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक', PDA से हटकर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल पेश करने की तैयारी
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल लाने करने की तैयारी
Video: पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर! जबड़ों में दबोचकर अजगर को जिंदा चबा गया खूंखार दरिंदा
पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर! जबड़ों में दबोचकर अजगर को जिंदा चबा गया खूंखार दरिंदा
Embed widget