एक्सप्लोरर

आखिरी मैच से पहले कपिल देव ने नेहरा को दी शुभकामनाएं

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव ने बुधवार को अनुभवी तेज गेंदबाज आशीष नेहरा को उनके आखिरी अंतर्राष्ट्रीय मैच से पहले शुभकामनाएं दी है. फिरोजशाह कोटला मैदान पर भारत और न्यूजीलैंड के बीच बुधवार को खेला जाने वाला टी-20 मैच नेहरा के करियर का आखिरी अंतर्राष्ट्रीय मैच होगा.

नई दिल्ली: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव ने बुधवार को अनुभवी तेज गेंदबाज आशीष नेहरा को उनके आखिरी अंतर्राष्ट्रीय मैच से पहले शुभकामनाएं दी है. फिरोजशाह कोटला मैदान पर भारत और न्यूजीलैंड के बीच बुधवार को खेला जाने वाला टी-20 मैच नेहरा के करियर का आखिरी अंतर्राष्ट्रीय मैच होगा. नेहरा इस मैच के बाद अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह देंगे.

1983 में भारत को क्रिकेट का पहला विश्व कप दिलाने वाले कप्तान कपिल ने कहा, "हर खिलाड़ी के लिए पहला और आखिरी मैच खास होता है. कई सालों तक भारतीय क्रिकेट में अपनी सेवाएं देने के बाद नेहरा अपने घर में विदाई के हकदार हैं."

नेहरा को खेल का महान दूत बताते हुए कपिल ने कहा, "आपने देश की सेवा काफी अच्छे से की." फिरोजशाह कोटला में साइट स्क्रीन के ऊपर 'फेयरवेल आशीष नेहरा' नाम का संदेश लिखा गया है.

इस मैच के साथ ही नेहरा अपने 18 साल के लंबे करियर को अलविदा कह देंगे. उन्होंने फरवरी 1999 में कोलंबो में श्रीलंका के खिलाफ मोहम्मद अजहरुद्दीन की कप्तानी में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था.

नेहरा का करियर चोटों से काफी प्रभावित रहा, लेकिन वह भारत के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक रहे हैं.

सौरव गांगुली की कप्तानी में 2003 विश्व कप के फाइनल में जगह बनाने वाली भारतीय टीम का नेहरा हिस्सा था. इस विश्व कप में जवागल श्रीनाथ, जहीर खान और नेहरा की तिगड़ी ने भारतीय टीम की सफलता में अहम रोल निभाया था.

इसी विश्व कप में इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया था और छह विकेट लिए थे. नेहरा 28 साल बाद 2011 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम का भी हिस्सा थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महिला हॉकी वर्ल्ड कप: नीदरलैंड्स से हारा भारत, ट्रॉफी का टूटा सपना?
महिला हॉकी वर्ल्ड कप: नीदरलैंड्स से हारा भारत, ट्रॉफी का टूटा सपना?
T20I में सिर्फ रोहित-अभिषेक कर पाए ऐसा, आपको चौंका देगा ये रिकॉर्ड
T20I में सिर्फ रोहित-अभिषेक कर पाए ऐसा, आपको चौंका देगा ये रिकॉर्ड
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
इंग्लैंड के सामने पाकिस्तान का 'बंटाधार', एक पारी और 103 रन से मिली हार
इंग्लैंड के सामने पाकिस्तान का 'बंटाधार', एक पारी और 103 रन से मिली हार

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
Woman Dies in Lift Accident: लिफ्ट के अंदर ही रह गया महिला का आधा शरीर, हादसे का वीडियो वायरल
लिफ्ट के अंदर ही रह गया महिला का आधा शरीर, हादसे का वीडियो वायरल
Embed widget