एक्सप्लोरर

शोएब अख्तर का कपिल देव पर निशाना, कहा- उन्हें नहीं, लेकिन लोगों को तो पैसे की जरूरत है

शोएब अख्तर ने इससे पहले दोनों देशों के बीच वनडे सीरीज का आयोजन कर उससे कमाए जाने वाले पैसे से कोरोना से लड़ रहे लोगों की मदद के लिए कहा था. यहां कपिल को ये बात पसंद नहीं आई थी. लेकिन अब शोएब ने कपिल देव पर निशाना साधा है.

नई दिल्ली: पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने कपिल देव की आलोचना करते हुए कहा है कि भारत- पाक फंड की जरूरत कपिल को नहीं है लेकिन दूसरे लोगों की इसकी जरूरत है इसलिए मैं बार बार भारत- पाक सीरीज के हक में हूं. बुधवार को शोएब अख्तर ने कहा था कि अगर कोरोना से लड़ रहे लोगों की मदद करनी है तो दोनों देशों को एक तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलनी होगी और फिर अंत में इस सीरीज से जो फंड जुटाया जाएगा उससे लोगों की मदद की जा सकती है. इसके बाद भारत में कपिल के साथ दूसरे पूर्व क्रिकेटर्स ने शोएब के इस बयान का विरोध किया था.

कपिल के अलावा भारत के पूर्व खिलाड़ी मदन लाल ने भी अख्तर के प्रस्ताव को मना कर दिया था और कहा कि यह फैसला सरकार को लेना है, अख्तर को नहीं. हालांकि अख्तर अभी भी अपने बयान पर कायम हैं और उन्होंने कपिल देव पर निशाना साधा है. अख्तर ने एक न्यूज चैनल से कहा, " मुझे लगता है कि कपिल भाई समझ नहीं पाए कि मैं क्या कहना चाह रहा था. सभी लोग आर्थिक रूप से फंसने वाले हैं. यह समय एक साथ रहने और राजस्व उत्पन्न करने का है. मैं बड़े परिप्रेक्ष्य के आर्थिक सुधारों के बारे में बात कर रहा हूं."

उन्होंने कहा, " कपिल ने कहा कि उन्हें पैसों की जरूरत नहीं है. निश्चित रूप से नहीं होगी, लेकिन बाकियों को है. भारत पाक मैच से राजस्व उत्पन्न होगा. मुझे लगता है यह सुझाव ध्यान में लिया जाएगा." पूर्व तेज गेंदबाज ने कहा कि भारत और पाकिस्तान दोनों देशों में काफी गरीबी है और दोनों देशों को संकट की इस घड़ी में एक दूसरे की मदद करनी चाहिए.

अख्तर ने कहा, " मैंने कहा था कि प्रधानमंत्री इमरान खान से भी ज्यादा मैं भारत को जानता हूं. मैंने कई क्षेत्रों की यात्रा की है और वहां के कई लोगों के साथ बातचीत की है. मैं यहां लोगों को बताता रहता हूं कि भारतीय क्या हैं. हमारे देशों में बहुत गरीबी है. जब लोग पीड़ित हैं, तो मैं दुखी हूं. एक इंसान और एक मुसलमान के रूप में, मेरी जिम्मेदारी है कि मैं जितनी मदद कर सकूं."

पूर्व पाकिस्तानी तेज गेंदबाज ने आगे कहा, " मैं केवल पूछ रहा था कि अगले छह महीनों के लिए हमारे पास क्या विकल्प हैं. क्रिकेट की वजह से नौकरी करने वाले सभी लोग क्या करेंगे? उन लोगों का क्या होगा जिनकी आजीविका क्रिकेट पर निर्भर करती है? समय आ गया है कि हम साथ में सोचें और योजना बनाएं कि राजस्व कैसे आएगा."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बदल जाएगा टेस्ट मैच की गेंद का रंग! ICC ने बनाया बड़ा प्लान
बदल जाएगा टेस्ट मैच की गेंद का रंग! ICC ने बनाया बड़ा प्लान
भारत को फाइनल में इन 3 पाकिस्तानी खिलाड़ियों से रहना होगा सावधान! पलट सकते हैं बाजी
भारत को फाइनल में इन 3 पाकिस्तानी खिलाड़ियों से रहना होगा सावधान! पलट सकते हैं बाजी
Asian Games 2026 Day 13 Live: कुश्ती में भारत को मिला पहला सिल्वर, स्क्वैश टीम ने गंवाया सेमीफाइनल
LIVE: कुश्ती में भारत को मिला पहला सिल्वर, स्क्वैश टीम ने गंवाया सेमीफाइनल
वेस्टइंडीज टी20 सीरीज से वॉशिंगटन सुंदर बाहर, BCCI ने किया रिप्लेसमेंट का एलान
वेस्टइंडीज टी20 सीरीज से वॉशिंगटन सुंदर बाहर, BCCI ने किया रिप्लेसमेंट का एलान

वीडियोज

YRKKH: कबीर-मायरा का बड़ा कदम! घर से भागकर आए मुंबई, तलाश में दर-दर भटके अभिरा-अरमान
Bollywood News: अक्टूबर में फिल्मों का महा क्लैश, स्टार पावर से बॉक्स ऑफिस गरम (01.10.26)
पति के टुकड़े-टुकड़े...अब रोएगी मुस्कान!
चाकूबाजी या हाइजैक, फ्लाइट में क्या हुआ?
Diwali 2026 से पहले महंगाई का झटका! AC-TV से लेकर खाने-पीने की चीजें होंगी महंगी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चंद्रबाबू नायडू का चौंकाने वाला दावा, 'सर्वे से पता चलता है कि NDA...'
चंद्रबाबू नायडू का चौंकाने वाला दावा, 'सर्वे से पता चलता है कि NDA...'
पंजाब कांग्रेस चीफ पद 'छोड़ने' के बाद वडिंग की पहली प्रतिक्रिया, 'अपनों से...'
पंजाब कांग्रेस चीफ पद 'छोड़ने' के बाद वडिंग की पहली प्रतिक्रिया, 'अपनों से...'
बदल जाएगा टेस्ट मैच की गेंद का रंग! ICC ने बनाया बड़ा प्लान
बदल जाएगा टेस्ट मैच की गेंद का रंग! ICC ने बनाया बड़ा प्लान
दादा बने नवजोत सिंह सिद्धू, घर आई नन्ही परी, पोती का नाम भी किया रिवील
दादा बने नवजोत सिंह सिद्धू, घर आई नन्ही परी, पोती का नाम भी किया रिवील
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, 'जंतर-मंतर पर बैठेंगे और...'
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, 'जंतर-मंतर पर बैठेंगे और...'
UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता
UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता
गुमशुदा पत्नी को सामने देख फूट-फूटकर रोया पति, वीडियो देख इंटरनेट इमोशनल
गुमशुदा पत्नी को सामने देख फूट-फूटकर रोया पति, वीडियो देख इंटरनेट इमोशनल
फैमिली स्कूटर कैसे बदल रहे EV मार्केट की चाल, क्यों है इसमें फायदा?
फैमिली स्कूटर कैसे बदल रहे EV मार्केट की चाल, क्यों है इसमें फायदा?
Embed widget