एक्सप्लोरर

विलियमसन ने सनराइजर्स के जुझारूपन और राशिद की तारीफ की

कप्तान केन विलियमसन ने कोलकाता नाइट राइडर्स पर कल दूसरे क्वालीफायर में मिली जीत के बाद सनराइजर्स हैदराबाद के जुझारूपन और हरफनमौला प्रदर्शन करने वाले अफगानिस्तान के स्पिनर राशिद खान की तारीफ की है.

नई दिल्ली/कोलकाता: कप्तान केन विलियमसन ने कोलकाता नाइट राइडर्स पर कल दूसरे क्वालीफायर में मिली जीत के बाद सनराइजर्स हैदराबाद के जुझारूपन और हरफनमौला प्रदर्शन करने वाले अफगानिस्तान के स्पिनर राशिद खान की तारीफ की है. मैन ऑफ द मैच राशिद ने 10 गेंद में 34 रन बनाने के बाद तीन विकेट लिये, दो कैच पकड़े और एक रन आउट किया. विलियमसन ने कहा,‘‘खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया. मैच का पासा किसी भी ओर पलट सकता था. अच्छा स्कोर बनाने का श्रेय बल्लेबाजों को जाता है. शुरूआत में हमारी पकड़ छूट रही थी लेकिन हमने जुझारूपन नहीं छोड़कर वापसी की.’’ उन्होंने कहा,‘‘अब हमारा फोकस फाइनल पर है. एक टीम के रूप में हम आखिरी गेंद तक लड़ते हैं और यह फिर दिखाया. राशिद इसका बेहतरीन उदाहरण है. क्या प्रतिभा है और क्या तेवर हैं. वह अलग ही लय में था. उसने पूरे सत्र में शानदार प्रदर्शन किया है.’’ उन्होंने कहा,‘‘यह प्रदर्शन सामूहिक प्रयास का नतीजा है. सभी ने अपना योगदान दिया है.’’ चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ फाइनल के बारे में उन्होंने कहा,‘‘वे अच्छा क्रिकेट खेल रहे हैं और फाइनल खेलने के हकदार हैं.यह बेहतरीन मौका है और अब हमारा पूरा फोकस फाइनल पर है.’’ राशिद ने कहा कि वह बल्ले से भी बेहतर प्रदर्शन पर मेहनत कर रहे थे और उन्होंने खुद पर भरोसा रखा. उन्होंने कहा,‘‘मैं सभी विभागों में अपना शत प्रतिशत देना चाहता था. मेरा फोकस खुद पर भरोसा रखने पर था. मैने अपना कैरियर बल्लेबाज के रूप में ही शुरू किया था और मुझे पता था कि मौका मिलने पर मैं अच्छी बल्लेबाजी कर सकता हूं.’’ केकेआर के कप्तान दिनेश कार्तिक ने कहा,‘‘यह हार पचाना मुश्किल है. हमने पूरे टूर्नामेंट में अच्छा खेला और यहां हारना अच्छा नहीं लग रहा है.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs WI 4th T20I Live: अभिषेक शर्मा 29 बनाकर आउट, भारत का चौथा विकेट गिरा; वेस्टइंडीज की पकड़ मजबूत
Live: अभिषेक शर्मा 29 बनाकर आउट, भारत का चौथा विकेट गिरा; वेस्टइंडीज की पकड़ मजबूत
भारत का सबसे तेज अर्धशतक, चौथे टी20 में रचा इतिहास; सैमसन का 'शतक' पूरा
भारत का सबसे तेज अर्धशतक, चौथे टी20 में रचा इतिहास; सैमसन का 'शतक' पूरा
शाई होप का शतक, भारतीय गेंदबाजों की बंपर पिटाई, चौथे टी20 में वेस्टइंडीज ने ठोके 247 रन
शाई होप का शतक, भारतीय गेंदबाजों की बंपर पिटाई, चौथे टी20 में वेस्टइंडीज ने ठोके 247 रन
IND vs WI 4th T20: सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SC के पूर्व जज ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
SC के पूर्व जज ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
Ankita Bhandari Case: CM धामी का साफ संदेश- न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता
अंकिता भंडारी केस: CM धामी का साफ संदेश- न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता
IND vs WI 4th T20: सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
Bathroom Wall Mold: बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
Embed widget