एक्सप्लोरर

आज से शुरू होगा 'कबड्डी' का रोमांच, भारतीय कप्तान की टीम ढाएगी कहर; PKL 11 में आज 3 चैंपियन टीम एक्शन में

PKL 11 Live Streaming: प्रो कबड्डी लीग के 11वें सीजन की शुरुआत 18 अक्टूबर यानी आज से हो रही है. जानिए आज कौन-कौन से मैच खेले जाएंगे?

When and Where to watch PKL 11 Live: प्रो कबड्डी लीग के 11वें सीजन का आगाज 18 अक्टूबर यानी आज से हो रहा है. सीजन की शुरुआत तेलुगू टाइटंस बनाम बेंगलुरु (TEL vs BLR) मैच से होगी. इसके अलावा यू मुम्बा और दबंग दिल्ली के रूप में PKL की 2 पूर्व चैंपियन टीम भी आमने-सामने होंगी. यह टूर्नामेंट 18 अक्टूबर से शुरू होकर करीब ढाई महीने तक चलेगा और फाइनल दिसंबर महीने के अंत या फिर जनवरी 2025 के शुरुआती सप्ताह में होगा. दरअसल फाइनल मुकाबले की तारीख अभी जारी नहीं की गई है.

आज 3 पूर्व चैंपियन टीम एक्शन में होंगी

टूर्नामेंट की शुरुआत तेलुगू टाइटंस बनाम बेंगलुरु बुल्स मैच से होगी. टाइटंस कभी प्रो कबड्डी लीग में चैंपियन नहीं बनी है और पिछले सीजन अंक तालिका में 10वें स्थान पर रही थी. भारत की नेशनल कबड्डी टीम के कप्तान पवन सहरावत की अगुवाई में तेलुगू टाइटंस सीजन 4 से चले आ रहे प्लेऑफ के सूखे का अंत करना चाहेगी. उसका सामना बेंगलुरु बुल्स से होगा, जो सीजन 6 की चैंपियन रह चुकी है.

आज के दूसरे मैच में दबंग दिल्ली और यू मुम्बा की टक्कर होगी. दिल्ली ने सीजन 8 में प्रो कबड्डी लीग का खिताब जीता था और पिछले लगातार 6 सीजनों से प्लेऑफ तक की राह तय करती आ रही है. वहीं यू मुम्बा दूसरे सीजन में अनूप कुमार की कप्तानी में चैंपियन बनी थी, लेकिन उसके बाद कभी खिताब नहीं जीत पाई है.

कब और कहां देखें लाइव मैच?

टीवी पर केबल नेटवर्क के माध्यम से पीकेएल के मैचों का आनंद लेने के लिए फैंस स्टार स्पोर्ट्स पर मैचों को लाइव देख सकते हैं. वहीं लाइव स्ट्रीमिंग का लुत्फ उठाने के लिए डिजनी हॉटस्टार एप पर मैच को लाइव देखा जा सकता है. आज का पहला मैच तेलुगू टाइटंस बनाम बेंगलुरु बुल्स मैच भारतीय समयानुसार रात 8 बजे शुरू होगा. वहीं दिल्ली बनाम मुंबई मैच की शुरुआत 9 बजे से होगी.

यह भी पढ़ें:

Shakib Al Hasan: शाकिब अल हसन की जान को खतरा? आखिरी मैच से पहले बवाल! जानें पूरा मामला

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US Iran War News Live: US से फिर से बातचीत की चर्चा के बीच ईरान का बड़ा बयान, अमेरिका को बताया सबसे बड़ा धोखेबाज!
Live: US से फिर से बातचीत की चर्चा के बीच ईरान का बड़ा बयान, अमेरिका को बताया सबसे बड़ा धोखेबाज!
महिला आरक्षण: मौलाना रजवी ने की PM मोदी की तारीफ, मुस्लिम महिलाओं को दे डाली ऐसी सलाह
महिला आरक्षण: मौलाना रजवी ने की PM मोदी की तारीफ, मुस्लिम महिलाओं को दे डाली ऐसी सलाह
Dhurandhar 2 Vs Vaazha 2: बुधवार को कमाई के मामले में 'वाझा 2' निकली आगे, 'धुरंधर 2' का ऐसा रहा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
बुधवार को कमाई के मामले में 'वाझा 2' निकली आगे, 'धुरंधर 2' का ऐसा रहा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
BCCI के अंदर ही 'दुश्मनों' से लड़ रहे हैं गौतम गंभीर, साथी खिलाड़ी का बड़ा दावा,  कहा- सिलेक्टर्स भी...
BCCI के अंदर ही 'दुश्मनों' से लड़ रहे हैं गौतम गंभीर, साथी खिलाड़ी का बड़ा दावा

वीडियोज

Chitra Tripathi : Iran-US...सीजफायर बढ़ने से किसे फायदा?| Hormuz Clash | Netanyahu | Trump | China
Strait Of Hormuz पर टकराव के बीच नरम पड़े Trump के तेवर
US Iran Ceasefire : Strait Of Hormuz पर टकराव के बीच नरम पड़े Trump के तेवर | Trump | Pak | China
Tia Bajpai ने खोले दिल के राज: रिश्ते, संघर्ष और ग्लोबल प्रोजेक्ट्स पर की बात
Kasba Singhai Kheri Viral Fight: मधुरिमा और विशाल की तकरार सुर्खियों में

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Iran War News Live: US से फिर से बातचीत की चर्चा के बीच ईरान का बड़ा बयान, अमेरिका को बताया सबसे बड़ा धोखेबाज!
Live: US से फिर से बातचीत की चर्चा के बीच ईरान का बड़ा बयान, अमेरिका को बताया सबसे बड़ा धोखेबाज!
महिला आरक्षण: मौलाना रजवी ने की PM मोदी की तारीफ, मुस्लिम महिलाओं को दे डाली ऐसी सलाह
महिला आरक्षण: मौलाना रजवी ने की PM मोदी की तारीफ, मुस्लिम महिलाओं को दे डाली ऐसी सलाह
Dhurandhar 2 Vs Vaazha 2: बुधवार को कमाई के मामले में 'वाझा 2' निकली आगे, 'धुरंधर 2' का ऐसा रहा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
बुधवार को कमाई के मामले में 'वाझा 2' निकली आगे, 'धुरंधर 2' का ऐसा रहा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
BCCI के अंदर ही 'दुश्मनों' से लड़ रहे हैं गौतम गंभीर, साथी खिलाड़ी का बड़ा दावा,  कहा- सिलेक्टर्स भी...
BCCI के अंदर ही 'दुश्मनों' से लड़ रहे हैं गौतम गंभीर, साथी खिलाड़ी का बड़ा दावा
Assembly Election 2026 Live: बंगाल में बाबरी मस्जिद नहीं बनेगी',चुनावी जनसभा में ममता बनर्जी पर जमकर बरसे गृहमंत्री अमित शाह
Live: बंगाल में बाबरी मस्जिद नहीं बनेगी',चुनावी जनसभा में ममता बनर्जी पर जमकर बरसे गृहमंत्री अमित शाह
सम्राट चौधरी के CM बनने पर खेसारी लाल यादव ने कर दी ये 7 बड़ी मांग, पूरा कर पाएगी BJP?
सम्राट चौधरी के CM बनने पर खेसारी लाल यादव ने कर दी ये 7 बड़ी मांग, पूरा कर पाएगी BJP?
बिल्ले ने कर दिया कांड, पड़ोस की बिल्ली को बनाया मां और पुलिस तक पहुंच गया मामला, वीडियो वायरल
बिल्ले ने कर दिया कांड, पड़ोस की बिल्ली को बनाया मां और पुलिस तक पहुंच गया मामला, वीडियो वायरल
CBSE 10th Result 2026: ​पिछले 5 सालों से कितना अलग है इस साल CBSE बोर्ड का रिजल्ट? कितने स्टूडेंट्स ने मारी बाजी
​पिछले 5 सालों से कितना अलग है इस साल CBSE बोर्ड का रिजल्ट? कितने स्टूडेंट्स ने मारी बाजी
Embed widget