एक्सप्लोरर

Pro Kabaddi: क्या डिफेंडिंग चैंपियन बंगाल वॉरियर्स को हराकर तेलुगू टाइटंस दर्ज कर पाएगी सीजन की पहली जीत?

Pro Kabaddi League 2021-22: दोनों टीमों के इतिहास में अभी तक 16 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें बंगाल वॉरियर्स ने 9 मुकाबलों में जीत दर्ज की है, तो तेलुगू टाइटंस ने सिर्फ 3 मैच जीते हैं.

Pro Kabaddi league Season 8, Telugu Titans vs Bengal Warriors: सोमवार को बेंगलुरु के शेरेटॉन ग्रांड व्हाइटफील्ड में खेले जाने वाले प्रो कबड्डी लीग (Pro Kabaddi League) सीजन 8 के 61वें मुकाबले में टेलुगू टाइटंस (Telugu Titans) का सामना बंगाल वॉरियर्स (Bengal Warriors) से होगा. दोनों टीमें टॉप 6 टीमों से बाहर हैं लेकिन कोई भी टीम अभी प्लेऑफ की दौड़ से बाहर नहीं हुई है और न ही किसी ने प्लेऑफ्स में जगह बनाई है. तेलुगू को एक भी जीत नहीं मिली है लेकिन वो आगे के मुकाबलों में अच्छा प्रदर्शन कर अगले दौर में जगह बना सकती है. बंगाल वॉरियर्स चार मैच जीती है लेकिन पांच मुकाबले हारने की वजह से शीर्ष 6 से बाहर है. ये मुकाबला रात 8:30 बजे से शुरू होगा, जिसका सीधा प्रसारण आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और हॉटस्टार पर देख सकते हैं.

अंतिम समय में भावनाओं को रखना होगा नियंत्रित

पिछले मुकाबले में बेहतर प्रदर्शन के बावजूद टीम ने अंतिम समय में कुछ अनावश्यक कोशिश की, जिसका उन्हें खामियाज़ा भुगतना पड़ा और टीम को हार मिली. रजनीश (Rajnish) और अंकित बेनिवाल (Ankit Beniwal) टीम के लिए ऐसे खिलाड़ी थे, जो लगातार अंक हासिल कर पाए. हालांकि टीम की डिफेंस ने अपनी क्षमता दिखाई लेकिन अंतिम समय में गलतियों से बचना होगा. संदीप कंडोला (Sandeep Kandola), आदर्श टी (Adarsh T) और प्रिंस (Prince) ने पिछले मुकाबले में अपने प्रदर्शन ने प्रभावित किया था. टीम को अभी भी पहली जीत का इंतज़ार है और बंगाल के खिलाफ जीत हासिल करनी है, तो मनिंदर सिंह को रोकना होगा. टाइटंस की डिफेंस अगर वॉरियर्स के रेडर्स को रोक लेती है तो टीम को इस सीजन पहली जीत मिल सकती है.

मनिंदर के अलावा कोई दूसरे रेडर नहीं

मनिंदर सिंह (Maninder Singh) इस सीजन शानदार फॉर्म में हैं और उन्हें मजबूत डिफेंस वाली टीम भी नहीं रोक पाई हैं. टाइटंस के खिलाफ मनिंदर लगातार 9वां सुपर 10 पूरा करने के इरादे से मैदान पर उतरेंगे. मुंबा के खिलाफ टाई मुकाबले में मनिंदर के अलावा कोई दूसरे रेडर मुश्किल ही अंक हासिल कर पाया था. हालांकि टीम में रण सिंह (Ran Singh) की वापसी और उनकी फॉर्म ने डिफेंस को मजबूत कर दिया है. अमित निरवाल (Amit Nirwal) और अबोजर मिघानी (Abozar Mighani) भी अच्छी फॉर्म में है लेकिन टीम की सबसे बड़ी चिंता यही है कि टीम में कोई दूसरा रेडर नहीं है, जो मनिंदर के बाहर होने के बाद अंक हासिल कर पाए. आकाश पिकलमुंडे (Akash Pikalmunde) और मोहम्मद नबीबक्श (Mohammad Nabibaksh) पूरी तरह से फ्लॉप रहे हैं.

क्या कहते हैं आंकड़े

दोनों टीमों के बीच प्रो कबड्डी लीग के इतिहास में अभी तक 16 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें बंगाल वॉरियर्स ने 9 मुकाबलों में जीत दर्ज की है, तो तेलुगू टाइटंस ने सिर्फ 3 मैच जीते हैं. दोनों टीमों के बीच 4 मुकाबले बराबरी पर समाप्त हुए हैं. सीजन 7 में बंगाल ने एक मुकाबला जीता था, तो एक मैच बराबरी पर समाप्त हुआ था.  

Pro Kabaddi League 2021-22: इन तीन टीमों की प्लेऑफ्स में पहुंचने की राह हुई मुश्किल, जानिए क्यों

Pro Kabaddi League 2021-22: इन चार टीमों को प्रो कबड्डी लीग सीजन 8 के प्लेऑफ्स में पहुंचना होगा आसान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

होर्मुज से धड़ाधर पाकिस्तान लेकर आ रहा तेल टैंकर, क्यों इस्लामाबाद पर इतना मेहरबान हुआ ईरान?
होर्मुज से धड़ाधर पाकिस्तान लेकर आ रहा तेल टैंकर, क्यों इस्लामाबाद पर इतना मेहरबान हुआ ईरान?
पीएम मोदी की अपील पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'लोगों को लग रहा है कि क्या फिर...'
पीएम मोदी की अपील पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'लोगों को लग रहा है कि क्या फिर...'
Priyansh Arya ने मैच की पहली गेंद पर छक्का जड़ रचा इतिहास, जानें IPL में कितनी बार हुआ ऐसा
प्रियांश आर्य ने मैच की पहली गेंद पर छक्का जड़ रचा इतिहास, जानें IPL में कितनी बार हुआ ऐसा
'रणवीर सिंह को 5 और वैनिटी वैन दे दो', गौरव गेरा ने किया 'धुरंधर' एक्टर को डिफेंड, फराह खान का ऐसा था रिएक्शन
'रणवीर सिंह को 5 और वैनिटी वैन दे दो', गौरव गेरा ने किया 'धुरंधर' एक्टर को डिफेंड, फराह खान का ऐसा था रिएक्शन

वीडियोज

PM Modi on Gold | Bharat Ki Baat: PM के 'सेविंग प्लान' पर कैसा 'संग्राम'? | Gold Price | PM Modi
Janhit | Tamil Nadu New CM: ये है साउथ का नया 'पावर कपल'? | Vijay | Trisha | TVK
PM modi on Gold | Sandeep Chaudhary: PM की बचत अपील का सबसे सटीक विश्लेषण | LPG-Oil Crisis
ABP Report: बंगाल में 'योगी अवतार'! शुभेंदु की कुर्सी पर भगवा गमछा! | Bengal New CM
सोनम कपूर से शिल्पा शेट्टी तक, जब इन फिल्मी सितारों ने बच्चों को दिए भगवान से जुड़े नाम

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज से धड़ाधर पाकिस्तान लेकर आ रहा तेल टैंकर, क्यों इस्लामाबाद पर इतना मेहरबान हुआ ईरान?
होर्मुज से धड़ाधर पाकिस्तान लेकर आ रहा तेल टैंकर, क्यों इस्लामाबाद पर इतना मेहरबान हुआ ईरान?
पीएम मोदी की अपील पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'लोगों को लग रहा है कि क्या फिर...'
पीएम मोदी की अपील पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'लोगों को लग रहा है कि क्या फिर...'
Priyansh Arya ने मैच की पहली गेंद पर छक्का जड़ रचा इतिहास, जानें IPL में कितनी बार हुआ ऐसा
प्रियांश आर्य ने मैच की पहली गेंद पर छक्का जड़ रचा इतिहास, जानें IPL में कितनी बार हुआ ऐसा
'रणवीर सिंह को 5 और वैनिटी वैन दे दो', गौरव गेरा ने किया 'धुरंधर' एक्टर को डिफेंड, फराह खान का ऐसा था रिएक्शन
'रणवीर सिंह को 5 और वैनिटी वैन दे दो', गौरव गेरा ने किया 'धुरंधर' एक्टर को डिफेंड, फराह खान का ऐसा था रिएक्शन
मिडिल ईस्ट में शांति की आखिरी उम्मीद खत्म! यूएस ने ठुकराया ईरान का ऑफर, होर्मुद बंद से तेल की कीमतों में आग
मिडिल ईस्ट में शांति की आखिरी उम्मीद खत्म! यूएस ने ठुकराया ईरान का ऑफर, होर्मुद बंद से तेल की कीमतों में आग
दिलीप घोष को ग्रामीण विकास, अग्निमित्रा को महिला कल्याण... शुभेंदु कैबिनेट में जानें किसे कौन सा मंत्रालय
दिलीप घोष को ग्रामीण विकास, अग्निमित्रा को महिला कल्याण... शुभेंदु कैबिनेट में जानें किसे कौन सा मंत्रालय
कितने साल होती है सोलर पैनल की लाइफ, कैसे तय होती है इसकी एक्सपायरी डेट?
कितने साल होती है सोलर पैनल की लाइफ, कैसे तय होती है इसकी एक्सपायरी डेट?
Summer Care Tips: खून सूखना-जलन या सूजन... ज्यादा गर्मी से हमारे शरीर पर क्या पड़ता है असर, यह कितनी खतरनाक?
खून सूखना-जलन या सूजन... ज्यादा गर्मी से हमारे शरीर पर क्या पड़ता है असर, यह कितनी खतरनाक?
Embed widget