एक्सप्लोरर

Pro Kabaddi: यूपी योद्धा को हराकर जीत की हैट्रिक लगाना चाहेगी पुनेरी पलटन, इन खिलाड़ियों पर होंगी नजरें

Pro Kabaddi League 2021-22: दोनों टीमों के बीच प्रो कबड्डी लीग के इतिहास में अभी तक 5 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें यूपी योद्धा ने 3 जीते हैं और पुनेरी पलटन ने दो बार बाज़ी मारी है.

Pro Kabaddi league Season 8, Puneri Paltan vs UP Yoddha: सोमवार को बेंगलुरु के शेरेटॉन ग्रांड व्हाइटफील्ड में खेले जाने वाले प्रो कबड्डी लीग (Pro Kabaddi League) सीजन 8 के 60वें मुकाबले में पुनेरी पलटन (Puneri Paltan) का सामना यूपी योद्धा (UP Yoddha) से होगा. योद्धा ने इस सीजन 10 मुकाबले खेले हैं, तीन जीत और तीन टाई के साथ अंक तालिका में छठे स्थान पर हैं. टीम के डिफेंस अच्छी है और परदीप के साथ सुरेंदर गिल लय में दिख रहे हैं. दूसरी ओर पुनेरी पलटन ने चार मुकाबले जीते हैं लेकिन 5 मैच हारने की वजह से वो तालिका में 10वें स्थान पर है. ये मुकाबला शाम 7:30 बजे से शुरू होगा, जिसका सीधा प्रसारण आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और हॉटस्टार पर देख सकते हैं.

हैट्रिक जीत के इरादे से उतरेगी पलटन

पिछले लगातार दो मुकाबलों में जीत हासिल करने वाली पुनेरी पलटन अब योद्धाओं को परास्त करने के लिए तैयार है. नितिन तोमर (Nitin Tomar) की अगुवाई में टीम पटरी पर लौट चुकी है और पिछले पांच में से तीन जीत दर्ज कर चुकी है. यू मुंबा (U Mumba) के खिलाफ शानदार जीत दर्ज करने वाली पलटन के लिए अच्छी खबर ये है कि कप्तान फॉर्म में लौट आए हैं. असलम इनामदार (Aslam Inamdar) और मोहित गोयत (Mohit Goyat) से टीम इस मैच में भी अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद करेगी. डिफेंस में अभिनेश नादराजन (Abhinesh Nadrajan) को साथ नहीं मिल पाया है. हालांकि बलदेव (Baldev Singh) और विशाल (Vishal Bharadwaj) ने वापसी के संकेत जरूर दिए हैं और अगर योद्धाओं के खिलाफ भी पलटन की डिफेंस चल जाती है तो लगातार तीसरी जीत उनको कोई नहीं छीन सकता.

योद्धाओं की डिफेंस सबसे मजबूत

यूपी के सबसे बड़े योद्धा का सबसे बेहतरीन फॉर्म इस सीजन में पहली बार तेलुगू टाइटंस (Telugu Titans) के खिलाफ दिखा था. परदीप (Pardeep Narwal) ने आखिरी समय में महत्वपूर्ण प्वाइंट्स हासिल कर टीम की जीत अपना योगदान दिया. सुपर 10 के साथ उम्मीद है परदीप की फॉर्म भी लौट आई हो. हालांकि टीम की डिफेंस सबसे ताकतवर विभाग है. नीतेश कुमार (Nitesh Kumar), आशु सिंह (Ashu Singh), सुमित सांगवान (Sumit Sangwan) की तिकड़ी ने बड़े से बड़े रेडर को अपने जाल में फंसा लिया है. सुरेंदर गिल (Surender Gill) और श्रीकांत जाधव (Srikant Jadhav) की फॉर्म ने योद्धाओं को और ताकत दे दी है. यूपी पिछले तीन मुकबालों से अजेय है और दो जीत दर्ज कर चुकी है. पलटन के खिलाफ योद्धा जीत के साथ टॉप 6 में पहुंचने के इरादे से मैट पर उतरेंगे.

क्या कहते हैं आंकड़े

दोनों टीमों के बीच प्रो कबड्डी लीग के इतिहास में अभी तक 5 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें यूपी योद्धा ने 3 जीते हैं और पुनेरी पलटन ने दो बार बाज़ी मारी है. पिछले सीजन खेले गए दोनों मुकाबलों में यूपी योद्धा ने जीत हासिल की थी.

Pro Kabaddi League 2021-22: इन तीन टीमों की प्लेऑफ्स में पहुंचने की राह हुई मुश्किल, जानिए क्यों

Pro Kabaddi League 2021-22: इन चार टीमों को प्रो कबड्डी लीग सीजन 8 के प्लेऑफ्स में पहुंचना होगा आसान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘खर्च कम करने की नहीं, समझदारी से करने की अपील’, PM मोदी ने देश से क्यों किया ऐसा अनुरोध?
‘खर्च कम करने की नहीं, समझदारी से करने की अपील’, PM मोदी ने देश से क्यों किया ऐसा अनुरोध?
महाराष्ट्र: पेट्रोल-डीजल संकट के बीच PM की अपील पर CM देवेंद्र फडणवीस का बड़ा फैसला, कर दिया ये ऐलान
महाराष्ट्र: पेट्रोल-डीजल संकट के बीच PM की अपील पर CM देवेंद्र फडणवीस का बड़ा फैसला, कर दिया ये ऐलान
केरल के तिरुवनंतपुर में कल 11 बजे कांग्रेस विधायक दल की बैठक, सीएम के नाम पर लगेगी मुहर
केरल के तिरुवनंतपुर में कल 11 बजे कांग्रेस विधायक दल की बैठक, सीएम के नाम पर लगेगी मुहर
IPL 2026: ‘हम पर भरोसा रखो, ट्रॉफी जीतकर दिखाएंगे’;लगातार हार के बीच प्रभसिमरन सिंह की भावुक अपील
IPL 2026: ‘हम पर भरोसा रखो, ट्रॉफी जीतकर दिखाएंगे’;लगातार हार के बीच प्रभसिमरन सिंह की भावुक अपील

वीडियोज

Sansani: दीवानी बेटी को मौत की सजा ! | Crime News | Uttar Pradesh News | Crime News Hindi
Janhit with Chitra Tripathi: सलाह मोदी की..सवाल आपका! | PM Modi Gold Appeal | Modi Convoy | Rahul
Prateek Yadav Death News: प्रतीक की डेथ मिस्ट्री...हो गया खुलासा! | Bharat ki Baat | Aparna Yadav
Abp Report | NEET Paper Leak | Exam Cancelled:पेपर लीक का मास्टरमाइंड शुभम गिरफ्तार!
Gold Silver Price Hike | Sandeep Chaudhary: आम जनता बेहाल, महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सीधा खुलासा!

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘खर्च कम करने की नहीं, समझदारी से करने की अपील’, PM मोदी ने देश से क्यों किया ऐसा अनुरोध?
‘खर्च कम करने की नहीं, समझदारी से करने की अपील’, PM मोदी ने देश से क्यों किया ऐसा अनुरोध?
महाराष्ट्र: पेट्रोल-डीजल संकट के बीच PM की अपील पर CM देवेंद्र फडणवीस का बड़ा फैसला, कर दिया ये ऐलान
महाराष्ट्र: पेट्रोल-डीजल संकट के बीच PM की अपील पर CM देवेंद्र फडणवीस का बड़ा फैसला, कर दिया ये ऐलान
केरल के तिरुवनंतपुर में कल 11 बजे कांग्रेस विधायक दल की बैठक, सीएम के नाम पर लगेगी मुहर
केरल के तिरुवनंतपुर में कल 11 बजे कांग्रेस विधायक दल की बैठक, सीएम के नाम पर लगेगी मुहर
IPL 2026: ‘हम पर भरोसा रखो, ट्रॉफी जीतकर दिखाएंगे’;लगातार हार के बीच प्रभसिमरन सिंह की भावुक अपील
IPL 2026: ‘हम पर भरोसा रखो, ट्रॉफी जीतकर दिखाएंगे’;लगातार हार के बीच प्रभसिमरन सिंह की भावुक अपील
वरुण धवन ने 'नो एंट्री 2' फिल्म से किया किनारा, होल्ड हुई फिल्म?
वरुण धवन ने 'नो एंट्री 2' फिल्म से किया किनारा, होल्ड हुई फिल्म?
Sweet With Water Tradition: भारतीय कल्चर में पानी के साथ क्यों दिया जाता है मीठा, क्या इसका सेहत से कुछ लेना-देना?
भारतीय कल्चर में पानी के साथ क्यों दिया जाता है मीठा, क्या इसका सेहत से कुछ लेना-देना?
US-Israel-Iran War Impact : युद्ध हजारों किमी दूर और असर आपकी रसोई पर, जानिए कैसे इस युद्ध की आग ने आपके घर में बनाई जगह?
युद्ध हजारों किमी दूर और असर आपकी रसोई पर, जानिए कैसे इस युद्ध की आग ने आपके घर में बनाई जगह?
NEET यूजी-2026 परीक्षा में गड़बड़ी और पेपर लीक मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार, कई ठिकानों पर पड़े छापे
NEET पेपर लीक केस: CBI का बड़ा एक्शन, 3 ठिकानों से अब तक 5 गिरफ्तार, कई जगहों पर दी जा रही दबिश
Embed widget