एक्सप्लोरर

Pro Kabaddi league 2021-22: अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंचने के इरादे से गुजरात जायंट्स के खिलाफ मैट पर उतरेगी बेंगलुरु बुल्स

PKL-8: लगातार तीन मुकाबलों में हार झेलने के बाद जीत की पटरी पर लौटी जायंट्स 11वें स्थान पर हैं. टीम सिर्फ 2 मुकाबले जीत पाई है और 4 बार हार का सामना करना पड़ा है.

Pro Kabaddi league Season 8, Gujarat Giants vs Bengaluru Bulls: शुक्रवार को बेंगलुरु के शेरेटॉन ग्रांड व्हाइटफील्ड में खेले जाने वाले प्रो कबड्डी लीग (Pro Kabaddi League) सीजन 8 के 54वें मुकाबले में गुजरात जायंट्स (Gujarat Giants) का सामना बेंगलुरु बुल्स (Bengaluru Bulls) से होगा. लगातार तीन मुकाबलों में हार झेलने के बाद जीत की पटरी पर लौटी जायंट्स 11वें स्थान पर हैं. टीम सिर्फ 2 मुकाबले जीत पाई है और 4 बार हार का सामना करना पड़ा है. दूसरी ओर बेंगलुरु बुल्स शानदार फॉर्म से गुजर रही है और 9 में से 6 मैच जीतकर अंक तालिका में दूसरे स्थान पर मौजूद है. टीम के कप्तान पवन सहरावत (Pawan Sehrawat) शानदार फॉर्म में हैं और उनके साथ पूरी टीम सहयोग कर रही है. ये मुकाबला रात 8:30 बजे से शुरू होगा, जिसका सीधा प्रसारण आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क्स और हॉटस्टार पर देख सकते हैं.

पवन की आंधी को रोकना होगा मुश्किल

सीजन 6 की चैंपियन बेंगलुरु बुल्स इस सीजन भी शानदार फॉर्म से गुजर रही है. टीम के कप्तान पवन सहरावत सबसे अधिक रेड प्वाइंट्स हासिल करने के मामले में दूसरे स्थान पर हैं और सफल रेड का शतक लगा चुके हैं. 9 मुकाबलो में 6 सुपर 10 करने वाले पवन सहरात के पास आज नवीन कुमार (Naveen Kumar) को पीछे छोड़ने का मौका होगा. 9 रेड प्वाइंट हासिल करते ही वो इस सीजन ग्रीन स्लीव्स भी हासिल कर लेंगे. भरत (Bharat) और चंद्रन रणजीत (Chandran Ranjeet) पवन का साथ बखूबी निभा रहे हैं, तो डिफेंस में सौरभ नांदल (Saurabh Nandal), अमन (Aman) और महेंदर सिंह (Mahender Singh) भी अच्छी फॉर्म में हैं. दबंग दिल्ली को पिछले मुकाबलो में धोने के बाद बुल्स जायंट्स को धूल चटाने के लिए तैयार हैं.

जीत की लय बरकरार रखने उतरेगी जायंट्स

पिछले मुकाबले में तेलुगू टाइटंस (Telugu Titans) को एकतरफा मुकाबले में हराने के बाद जायंट्स भी जीत की पटरी पर लौट आई है. टीम भले ही 11वें पायदान पर हो लेकिन मनप्रीत सिंह (Manpreet Singh) के खिलाड़ी किसी भी टीम को हराने का हौसला रखती है. परवेश भैंसवाल (Parvesh Bhainswal) और एचएस राकेश (HS Rakesh) टीम के सबसे बेहतरीन डिफेंडर हैं और विरोधी रेडर्स को रोकने में सफल रहे हैं. रतन कुमार (Rathan Kumar) और अजय कुमार (Ajay Kumar) भी टीम के लिए योगदान दे रहे हैं. टीम को आखिरी लम्हों में सही फैसले लेने होंगे और गलतियों से बचना होगा. मनप्रीत सिंह की राह पर अगर टीम इस मैच में खेलती है, तो बुल्स की परेशानियां बढ़ सकती हैं.

क्या कहते हैं आंकड़े

दोनों टीमें प्रो कबड्डी के इतिहास में 6 बार आमने-सामने हो चुकी हैं. गुजरात जायंट्स ने 3 बार जीत हासिल की है, तो बेंगलुरु बुल्स को दो मुकाबलों में जीत मिली है. सीजन 7 में जब दोनों टीमें आमने-सामने हुई थीं, तब दोनों बार जीत जायंट्स को मिली थी.

Pro Kabaddi League 2021-22: प्रो कबड्डी के इतिहास में रेडर्स को धूल चटाने वाले ये पांच डिफेंडर्स इस साल नहीं रहे हैं असरदार

Pro Kabaddi league 2021-22: पवन सहरावत के 27 रेड प्वाइंट्स की बदौलत बेंगलुरु बुल्स ने दबंग दिल्ली को रौंदा, योद्धा और स्टीलर्स का मुकाबला टाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘नफरत के माहौल में मोहब्बत की दुकान का नारा मेरा नहीं’, ऐसा क्यों बोले राहुल गांधी
‘नफरत के माहौल में मोहब्बत की दुकान का नारा मेरा नहीं’, ऐसा क्यों बोले राहुल गांधी
नासिक TCS केस: निदा खान की गिरफ्तारी का जिक्र कर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'क्या मुसलमान...'
नासिक TCS केस: निदा खान की गिरफ्तारी का जिक्र कर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'क्या मुसलमान...'
Dhurandhar 2 OTT Release: 1700 करोड़ कमाने के बाद ओटीटी पर दिखेगा 'धुंरधर 2' का 'अनदेखा अवतार'
1700 करोड़ कमाने के बाद ओटीटी पर दिखेगा 'धुंरधर 2' का 'अनदेखा अवतार'
IPL के इतिहास में ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बने केएल राहुल, KKR के खिलाफ मैच में रचा इतिहास
IPL के इतिहास में ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बने केएल राहुल, KKR के खिलाफ मैच में रचा इतिहास

वीडियोज

Sansani: Gurugram में मनचले की छेडछाड़ से परेशान छात्रा ने की खुदकुशी! | Crime News | Haryana
Breaking News | Governor Dissolves Bengal Assembly: Suvendu सरकार बनते ही TMC के उड़े होश! | BJP
Bharat Ki Baat | Vijay: Tamil Nadu में बड़ा ऐतिहासिक उलटफेर, विजय बनने जा रहे हैं नए CM!
Sandeep Chaudhary: Bihar Student Protest पर पत्रकारों का सटीक विश्लेषण | Samrat Choudhary | Patna
UP News: अफसरों की अब खैर नहीं! Yogi Government का नया 'प्रोटोकॉल'! | CM Yogi Adityanath

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘नफरत के माहौल में मोहब्बत की दुकान का नारा मेरा नहीं’, ऐसा क्यों बोले राहुल गांधी
‘नफरत के माहौल में मोहब्बत की दुकान का नारा मेरा नहीं’, ऐसा क्यों बोले राहुल गांधी
नासिक TCS केस: निदा खान की गिरफ्तारी का जिक्र कर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'क्या मुसलमान...'
नासिक TCS केस: निदा खान की गिरफ्तारी का जिक्र कर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'क्या मुसलमान...'
Dhurandhar 2 OTT Release: 1700 करोड़ कमाने के बाद ओटीटी पर दिखेगा 'धुंरधर 2' का 'अनदेखा अवतार'
1700 करोड़ कमाने के बाद ओटीटी पर दिखेगा 'धुंरधर 2' का 'अनदेखा अवतार'
IPL के इतिहास में ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बने केएल राहुल, KKR के खिलाफ मैच में रचा इतिहास
IPL के इतिहास में ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बने केएल राहुल, KKR के खिलाफ मैच में रचा इतिहास
West Bengal NEW CM: 'मैं नहीं चलाऊंगा नई सरकार...', CM पद फाइनल होने के बाद क्यों ऐसा बोले शुभेंदु अधिकारी?
'मैं नहीं चलाऊंगा नई सरकार...', CM पद फाइनल होने के बाद क्यों ऐसा बोले शुभेंदु अधिकारी?
Explained: सम्राट चौधरी ने गृह मंत्रालय अपने पास क्यों रखा? बिहार में कर्पूरी से लेकर नीतीश तक ट्रेंड क्या, इसके बिना कैसे कमजोर होता CM
सम्राट चौधरी ने गृह मंत्रालय अपने पास क्यों रखा? बिहार में कर्पूरी से लेकर नीतीश तक ट्रेंड क्या
WHO Hantavirus Alert: कोरोना से कितना खतरनाक हंता वायरस, क्या छूने से फैलता है इंफेक्शन? WHO ने जारी किया अलर्ट
कोरोना से कितना खतरनाक हंता वायरस, क्या छूने से फैलता है इंफेक्शन? WHO ने जारी किया अलर्ट
क्या असली में होते हैं एलियंस? ट्रंप सरकार ने जारी की फाइल्स; फिल्ममेकर लुईगी ने उठाए सवाल
क्या असली में होते हैं एलियंस? ट्रंप सरकार ने जारी की फाइल्स; फिल्ममेकर लुईगी ने उठाए सवाल
Embed widget