एक्सप्लोरर

PKL 9: दबंग दिल्ली की लगातार तीसरी हार के बाद प्वाइंट्स टेबल में हुआ उलटफेर, जानें रेडिंग और डिफेंस में कौन आगे

PKL 9 Points Table: लगातार पांच जीत के साथ सीजन शुरु करने वाली दिल्ली को मिली लगातार तीसरी हार. तेलुगू टाइटंस का भी निराशाजनक प्रदर्शन लगातार जारी. जानिए प्वाइंट्स टेबल का ताजा अपडेट.

PKL 9 Points Table: प्रो कबड्डी लीग (PKL) 2022 में आज तीन मुकाबले खेले गए. पहले मैच में बेंगलुरु बुल्स ने दबंग दिल्ली के खिलाफ शानदार जीत हासिल की थी. दूसरे मैच में गुजरात जॉयंट्स ने डिफेंस के दम पर तेलुगू टाइटंस को हराया है. दिन का आखिरी मुकाबला भी डिफेंडर्स के नाम रहा जिसमें यू मुंबा ने बंगाल वॉरियर्स को मात दी है. आइए जानते हैं आज के मैचों के बाद प्वाइंट्स टेबल में क्या बदलाव हुए हैं.

प्रो कबड्डी लीग की प्वाइंट्स टेबल (Pro Kabaddi League 2022 Points Table)

सीजन की पांचवीं जीत हासिल करने के साथ ही बेंगलुरु प्वाइंट्स टेबल में पहले स्थान पर आ गई है. दिल्ली को लगातार तीसरी हार मिलने का नुकसान प्वाइंट्स टेबल में हुआ है और वे दूसरे स्थान पर आ गए हैं. गुजरात ने आज जीत हासिल करके टॉप सिक्स में जगह बना ली है. मुंबा को जीत का अच्छा फायदा हुआ है और वे अब पांचवें स्थान पर आ गए हैं.

प्रो कबड्डी लीग 2022 के आंकड़े (Pro Kabaddi League 2022 Stats)

नवीन कुमार का शानदार प्रदर्शन लगातार जारी है और वह सीजन के सबसे अधिक रेड प्वाइंट्स लेने वाले खिलाड़ी बने हुए हैं. नवीन ने आज 16 रेड प्वाइंट्स लिए और अब उनके नाम आठ मैचों में 107 रेड प्वाइंट्स हो गए हैं. नवीन ने लगातार आठवां सुपर-10 लगाया है और इस सीजन 100 प्वाइंट पूरे करने वाले पहले रेडर बने हैं. बेंगलुरु के भरत ने भी लंबी छलांग लगाई है और आज के मैच में 20 प्वाइंट लेने के साथ तीसरे सबसे सफल रेडर बन गए हैं. भरत के नाम आठ मैचों में 92 रेड प्वाइंट हो गए हैं.

डिफेंस में भले ही गिरीश एर्नाक आज के मैच में कोई भी प्वाइंट नहीं ले पाए, लेकिन वह सीजन के बेस्ट डिफेंडर बने हुए हैं. गिरीश के नाम आठ मैचों में सबसे अधिक 28 टैकल प्वाइंट हैं. गुजरात के सौरभ गुलिया और मुंबा के सुरिंदर सिंह के नाम 24-24 टैकल प्वाइंट्स हो चुके हैं. जयपुर पिंक पैंथर्स के सुनील कुमार ने भी 24 टैकल प्वाइंट्स लिए हैं.

यह भी पढ़ें:

PKL 9: गुजरात जॉयंट्स ने तेलुगू टाइटंस को हराया, दिग्गजों से भरी टाइटंस को मिली सातवीं हार

PKL 9: रोमांचक मुकाबले में बेंगलुरु बुल्स ने दबंग दिल्ली को हराया, भरत ने अकेले लिए 20 रेड प्वाइंट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
Exclusive: चंपत राय ने नृपेंद्र मिश्रा पर उठाए सवाल, जारी किया 9 पन्नों का बयान
Exclusive: चंपत राय ने नृपेंद्र मिश्रा पर उठाए सवाल, जारी किया 9 पन्नों का बयान
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
'सचिन से बेहतर विराट कोहली...', ये क्या कह गए एबी डिविलियर्स
'सचिन से बेहतर विराट कोहली', ये क्या कह गए एबी डिविलियर्स

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
Exclusive: चंपत राय ने नृपेंद्र मिश्रा पर उठाए सवाल, जारी किया 9 पन्नों का बयान
Exclusive: चंपत राय ने नृपेंद्र मिश्रा पर उठाए सवाल, जारी किया 9 पन्नों का बयान
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
'सचिन से बेहतर विराट कोहली...', ये क्या कह गए एबी डिविलियर्स
'सचिन से बेहतर विराट कोहली', ये क्या कह गए एबी डिविलियर्स
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Saudi Arabia Umrah Visa: उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
Embed widget