एक्सप्लोरर

PKL 9 Eliminator 2: यूपी योद्धा को टाई ब्रेकर में तमिल थलाइवाज के खिलाफ मिली हार, प्रदीप नरवाल का प्रयास गया बेकार

PKL 9 Eliminator 2: नियमित समय में दोनों टीमों का स्कोर बराबर था, लेकिन टाई ब्रेकर में थलाइवाज ने 6-4 के अंतर से जीत हासिल की है, अब सेमीफाइनल में उनका सामना पुनेरी पलटन से होगा.

PKL 9 Eliminator 2: प्रो कबड्डी लीग (PKL) 2022 के दूसरे एलिमिनेटर मुकाबले में यूपी योद्धा और तमिल थलाइवाज के बीच खेले गए मुकाबले का निर्णय टाई ब्रेकर से निकला है. नियमित समय में दोनों टीमों का स्कोर बराबर था, लेकिन टाई ब्रेकर में थलाइवाज ने 6-4 के अंतर से जीत हासिल की है. अब सेमीफाइनल में उनका सामना पुनेरी पलटन से होगा. 

पहले हाफ में काफी करीबी रहा खेल

मैच की शुरुआत काफी शानदार तरीके से हुई जिसमें थलाइवाज के डिफेंस ने दमदार खेल दिखाया और यूपी के रेडर्स को परेशान किया. यूपी की टीम ऑल आउट के कगार पर भी पहुंची थी, लेकिन प्रदीप नरवाल ने दो प्वाइंट की रेड करते हुए अपनी टीम को ऑल आउट होने से बचाया था. हालांकि, प्रदीप को लगातार थलाइवाज की डिफेंस ने परेशान किया और सात रेड में उन्हें केवल तीन प्वाइंट ही लेने दिए. थलाइवाज के लिए नरेंदर कंडोला ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सात प्वाइंट अपने नाम किए थे. डिफेंस में दोनों टीमें बराबरी पर रहीं और उन्हें पांच-पांच प्वाइंट मिले. हाफ की समाप्ति होने पर थलाइवाज के पास दो प्वाइंट की बढ़त थी.

दूसरे हाफ में भी जारी रहा रोमांच

दूसरे हाफ के पहले मिनट में ही यूपी की टीम ऑल आउट हुई और थलाइवाज को चार प्वाइंट की बढ़त मिल गई. कुछ समय तक थलाइवाज ने लगातार अपनी बढ़त को मजबूत किया, लेकिन फिर यूपी ने वापसी की और बढ़त को कम करने का काम किया. अंतिम तीन मिनट में यूपी पांच प्वाइंट से ही पीछे थी, लेकिन प्रदीप नरवाल ने दो प्वाइंट की रेड करके बढ़त को कम किया. दो मिनट का खेल बचा होने पर यूपी ने थलाइवाज को ऑल आउट किया और स्कोर 33-33 से बराबर हो गया था. 

आखिरी मिनट में अजिंक्या पवार ने थलाइवाज को एक प्वाइंट की बढ़त दिलाई थी, लेकिन अगली ही रेड में प्रदीप ने तीन प्वाइंट लेते हुए यूपी को काफी मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया. थलाइवाज ने काफी कम समय में दो प्वाइंट लेते हुए एक बार फिर से स्कोर बराबर कर दिया. 

यह भी पढ़ें:

PKL 9 Eliminator 1: बेंगलुरु ने दिल्ली को बुरी तरह रौंदते हुए सेमीफाइनल में बनाई जगह, चार बार ऑलआउट हुई दिल्ली

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
Video: पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
NIOT Recruitment 2026 : 10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
Embed widget