एक्सप्लोरर

बॉल टेंपरिंग विवाद से जूझ रही ऑस्ट्रेलिया टीम के नए कोच बने जस्टिन लैंगर

अगर लैंगर की बात बतौर क्रिकेटर करें तो उनका टेस्ट करियर शानदार रहा है. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए 105 टेस्ट मैच खेलते हुए 23 शतकों के साथ 7696 रन बनाए हैं.

बॉल टेंपरिंग विवाद के बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बड़ा फैसला लेते हुए जस्टिन लैंगर को टीम का नया कोच नियुक्त किया है. लैंगर को चार साल के लिए सभी फॉर्मेट में टीम का कोच बनाया गया है. लैंगर, डेरेन लेहमन की जगह टीम ऑस्ट्रेलिया के नए कोच बने हैं.

बॉल टेंपरिंग विवाद के बाद से ही यह कयास लगाया जा रहा था कि लैंगर को ऑस्ट्रेलियाई टीम का नया कोच नियुक्त किया जा सकता है. ऑस्ट्रलियाई टीम का मुख्य कोच बनने से पहले लैंगर को घेरलू स्तर पर कोचिंग का अच्छा खासा अनुभव हासिल है. नवंबर 2012 से ही लैंगर वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया और बीपीएल फ्रेंचाइजी पर्थ स्कॉर्चर्स से साथ जुड़े हुए हैं.

पहले भी टीम के साथ जुड़ चुके हैं लैंगर

कोच बनने से पहले भी कई मौकों पर लैंगर ऑस्ट्रलियाई टीम के साथ जुड़ चुके हैं. लैंगर दो मौकों पर ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए असिस्टेंट कोच की भूमिका भी निभाई है.

अगर लैंगर की बात बतौर क्रिकेटर करें तो उनका टेस्ट करियर शानदार रहा है. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए 105 टेस्ट मैच खेलते हुए 23 शतकों के साथ 7696 रन बनाए हैं. लैंगर ने दिग्गज ओपनर हेडन के साथ मिलकर कई मौकों पर ऑस्ट्रेलियाई टीम को शानदार शुरुआत देकर मैच जीतवाया था.

मुश्किल दौर से गुजर रहा है क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया

लैंगर को ऐसे समय में टीम का कोच बनाया गया है, जब ऑस्ट्रेलियाई टीम अपने सबसे मुश्किल दौर से गुजर रही है. हाल ही दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए तीसरे मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम में बॉल टेंपरिंग की वजह से भूचाल आ गया था. विवाद ज्यादा बढ़ने के चलते टीम के कप्तान स्टीव स्मिथ और उपकप्तान डेविड वार्नर को 1 साल के लिए बैन कर दिया गया, जबकि बैनक्रॉफ्ट पर 9 महीने का बैन लगाया गया.

हालांकि बॉल टेंपरिंग विवाद में डेरेन लेहमन को क्लीन चिट दे दी गई थी. लेकिन लेहमन ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए चौथे और आखिरी टेस्ट के बाद टीम के पद से इस्तीफा देने का फैसला किया था. लेहमन का करार ऑस्ट्रलियाई टीम के साथ 2019 के वनडे वर्ल्ड कप तक था. कोच की नियुक्ति के बाद ऑस्ट्रेलियाई फैंस को अपनी टीम के तीनों फॉर्मेट के कप्तान की घोषणा का इंतजार है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब गेंदबाज बनेंगे वैभव सूर्यवंशी? भारतीय कोच ने दिया बड़ा बयान; जानें क्या कहा
अब गेंदबाज बनेंगे वैभव सूर्यवंशी? भारतीय कोच ने दिया बड़ा बयान; जानें क्या कहा
Rishabh Pant: उत्तराखंड के सबसे बड़े टैक्सपेयर बने ऋषभ पंत, जमा किया इतने करोड़; होश उड़ा देगी रकम
उत्तराखंड के सबसे बड़े टैक्सपेयर बने ऋषभ पंत, जमा किया इतने करोड़; होश उड़ा देगी रकम
भारत-जिम्बाब्वे सीरीज के दौरान कुलदीप यादव का धमाका, तीन गेंद में 2 विकेट लेकर मचाया तहलका
भारत-जिम्बाब्वे सीरीज के दौरान कुलदीप यादव का धमाका, तीन गेंद में 2 विकेट लेकर मचाया तहलका
वेस्टइंडीज के खिलाड़ी ने पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से किया इनकार, मच गया बवाल; जानें पूरा मामला
वेस्टइंडीज के खिलाड़ी ने पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से किया इनकार, मच गया बवाल; जानें पूरा मामला

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget