एक्सप्लोरर

क्रिस वोक्स और जोस बटलर ने कैसे अपनी मास्टरक्लास बल्लेबाजी से इंग्लैंड को दिलाई जीत

ब्रॉड के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए डॉमिनीक बेस ने वोक्स के साथ मिलकर इंग्लैंड को तीन विकेटों से जीत दिला दी. पाकिस्तान की घर के बाहर यह लगातार सातवीं हार है.

क्रिस वोक्स (नाबाद 84) और जोस बटलर (75) के बीच छठे विकेट के लिए हुई 139 रनों की मैच जिताऊ साझेदारी के दम पर मेजबान इंग्लैंड ने यहां ओल्ड ट्रेफर्ड मैदान पर खेले गए पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन शनिवार को पाकिस्तान को तीन विकेट से हराकर तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली. पाकिस्तान ने अपनी पहली पारी में 326 रन बनाकर इंग्लैंड को उसकी पहली पारी में 219 रन पर आलआउट कर दिया और पहली पारी के आधार पर 107 रनों की बढ़त हासिल की. दूसरी पारी में हालांकि पाकिस्तान की टीम कुछ ज्यादा कमाल नहीं कर सकी और मात्र 169 रन ही बना सकी और इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 277 रनों का लक्ष्य रखा.

इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड ने पहले सत्र में एक विकेट पर 55 रन बना लिए थे. लेकिन दूसरे सत्र में उसने जल्दी जल्दी अपने चार विकेट गंवा दिए और चायकाल तक उसका स्कोर 167 रन तक पांच विकेट हो चुका था.

चायकाल के बाद हालांकि बटलर और वोक्स ने गजब की पारी खेलते हुए इंग्लैंड को जीत की मंजिल तक पहुंचा दिया. वेस्टइंडीज के खिलाफ खराब फॉर्म के कारण आलोचकों के निशाने पर आए बटलर ने इस मौके का पूरा फायदा उठाया और एक जिम्मेदारी भरी पारी खेलते हुए अपने करियर का 17वां अर्धशतक पूरा किया.

इंग्लैंड को मैच जीतने के लिए 21 रनों की दरकार थी कि तभी बटलर यासिर शाह की गेंद पर बाउंड्री पर आउट हो गए. बटलर ने 101 गेंदों पर सात चौके और एक छक्का लगाया. स्टुअर्ट ब्रॉड ने नौ गेंदों पर एक चौके की मदद से सात रन बनाए.

ब्रॉड के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए डॉमिनीक बेस ने वोक्स के साथ मिलकर इंग्लैंड को तीन विकेटों से जीत दिला दी. पाकिस्तान की घर के बाहर यह लगातार सातवीं हार है. वोक्स ने अपने करियर का पांचवां अर्धशतक पूरा किया. वोक्स ने 120 गेंदों पर 10 चौके लगाए.

उनके अलावा कप्तान जो रूट ने 42, डॉमिनीक सिब्ले ने 36, रोरी बर्न्‍स ने 10, बेन स्टोक्स ने नौ और ओली पोप ने सात रन बनाए. पाकिस्तान की ओर से याशिर शाह को चार जबकि शाहीन शाह अफरीदी, मोहम्मद अब्बास और नसीम शाह को अब तक एक-एक विकेट मिला.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तीसरे टी20 में वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा अर्धशतक, दौड़कर बना डाले इतने रन
तीसरे टी20 में वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा अर्धशतक, दौड़कर बना डाले इतने रन
अभिषेक शर्मा फिर फ्लॉप, तीसरे टी20 में भी नहीं चला बल्ला; देखें पिछले पांच मैचों का प्रदर्शन
अभिषेक शर्मा फिर फ्लॉप, तीसरे टी20 में भी नहीं चला बल्ला; देखें पिछले पांच मैचों का प्रदर्शन
IND vs ZIM 3rd T20: तीसरे टी20 में भारत ने टॉस जीतकर चुनी बैटिंग, प्लेइंग इलेवन में हुए कई बदलाव
तीसरे टी20 में भारत ने टॉस जीतकर चुनी बैटिंग, प्लेइंग इलेवन में हुए कई बदलाव
गौतम गंभीर पर गिरेगी गाज? BCCI लेगी बड़ा एक्शन; भारत के ब्रिटेन दौरे की होगी समीक्षा
गौतम गंभीर पर गिरेगी गाज? BCCI लेगी बड़ा एक्शन; भारत के ब्रिटेन दौरे की होगी समीक्षा

वीडियोज

Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्लैक सी में भारतीय नाविकों की मौत के बाद सरकार का एक्शन, जारी की एडवाइजरी, कहा - 'बहुत सावधानी...'
ब्लैक सी में भारतीय नाविकों की मौत के बाद सरकार का एक्शन, जारी की एडवाइजरी, कहा - 'बहुत सावधानी...'
मैनपुरी में CM योगी का सपा पर बड़ा हमला, 'पहले नाम सुनकर घबराते थे लोग, 'लेकिन अब...'
मैनपुरी में CM योगी का सपा पर बड़ा हमला, 'पहले नाम सुनकर घबराते थे लोग, 'लेकिन अब...'
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
तीसरे टी20 में वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा अर्धशतक, दौड़कर बना डाले इतने रन
तीसरे टी20 में वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा अर्धशतक, दौड़कर बना डाले इतने रन
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
CJP-लेफ्ट के प्रदर्शन में पत्रकारों पर हुए हमलों पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, ‘ये छात्र नहीं, बल्कि...’
CJP-लेफ्ट के प्रदर्शन में पत्रकारों पर हुए हमलों पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, ‘ये छात्र नहीं, बल्कि...’
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Embed widget