एक्सप्लोरर

विश्व कप निशानेबाजी में जीतू राय ने जीता गोल्ड, अमनप्रीत को मिला सिल्वर

नई दिल्ली: आईएसएसएफ विश्व कप निशानेबाजी में पुरूषों की 50 मीटर पिस्टल मुकाबले में जीतू राय ने फिर से बेहतरीन वापसी का नजारा पेश करते हुए गोल्ड मेडल जीता जबकि एक अन्य भारतीय अमनप्रीत सिंह सिल्वर मेडल हासिल करने में सफल रहे. राय ने इससे पहले दस मीटर पिस्टल में ब्रॉन्ज मेडल जीता था और उन्होंने यहां फाइनल में अपने अनुभव का बखूबी इस्तेमाल करके सोने का तमगा हासिल किया.

सेना के इस जवान ने कर्णी सिंह शूटिंग रेंज पर 230.1 का स्कोर बनाया जो विश्व रिकॉर्ड है. दूसरी तरफ फाइनल में अधिकतर समय बढ़त पर रहने वाले अमनप्रीत को 226.9 के स्कोर के साथ रजत पदक से संतोष करना पड़ा. ईरान के वाहिद गोलखानदन ने 208.0 का स्कोर बनाकर कांस्य पदक जीता.

फाइनल में पहली दो सीरीज के बाद 29 साल की जीतू 93.8 अंक के साथ आठ निशानेबाजों के बीच छठे स्थान पर चल रहे थे. उस समय अमनप्रीत 98.9 का स्कोर बनाकर सबसे आगे थे. पंजाब के इस निशानेबाज ने इसके बाद भी अच्छा प्रदर्शन जारी रखा और अपनी बढ़त मजबूत कर दी लेकिन राय ने भी शानदार वापसी की. राय ने एक एलिमिनेशन राउंड में 10.8 का स्कोर बनाया जो उनके लिये महत्वपूर्ण साबित हुआ.

इससे वह छठे से तीसरे स्थान पर पहुंच गये और उन्होंने कजाखस्तान के मशहूर निशानेबाज व्लादीमीर इसाचेंक को बाहर कर दिया. राय ने इसके बाद भी 10.4 और 10.0 के स्कोर बनाये जबकि पहली बार विश्व कप फाइनल में खेल रहे अमनप्रीत ढीले पड़ गये. गोलखानदन को पीछे छोड़ने के बाद राय ने 10.5 का स्कोर बनाकर अमनप्रीत की उम्मीदों पर भी पानी फेरा और पहला स्थान हासिल किया.

उन्होंने कहा, ‘‘मेरी आज की शुरूआत अच्छी नहीं रही लेकिन यही खेल का मजा है. मुझे खेल की यह अनिश्चितता पसंद है. ऐसा नहीं होगा तो खेल में रोमांच ही नहीं रहेगा. मैं शॉट दर शॉट आगे बढ़ता रहा और फिर शीर्ष पर पहुंच गया. यह शानदार मुकाबला था. ’’

राय ने कहा, ‘‘मैंने 2016 के सत्र का अंत विश्व कप में रजत पदक जीतकर किया था और मैंने 2017 की यहां भारत में शानदार शुरूआत करने का सपना देखा था. मैंने इस साल सभी विश्व कप में भाग लेने की योजना बनायी है. अब हमें म्यूनिख में आईएसएसएफ विश्व कप में भाग लेना है और वहां जाने से पहले मुझे कुछ चीजों में सुधार करने की जरूरत है. मैं बाकी सत्र के लिये पूरी तरह तैयार हूं. ’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CWG 2026: जिसके नाम का दुनिया उड़ाती थी मजाक, उसी झंडू ने जीता ब्रॉन्ज मेडल
जिसके नाम का दुनिया उड़ाती थी मजाक, उसी झंडू ने जीता ब्रॉन्ज मेडल
Watch: कोई बच्चा भी आसानी से कर देता आउट, ईशान किशन ने छोड़ा 'लप्पू' सा रन आउट; वीडियो वायरल
कोई बच्चा भी आसानी से कर देता आउट, ईशान किशन ने छोड़ा 'लप्पू' सा रन आउट; वीडियो वायरल
रोहित शर्मा के फैंस के लिए गुड न्यूज, राजीव शुक्ला का बयान कर देगा खुश
रोहित शर्मा के फैंस के लिए गुड न्यूज, राजीव शुक्ला का बयान कर देगा खुश
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
Embed widget