एक्सप्लोरर

Diamond League Final: डायमंड लीग में दूसरे गोल्ड से चूके नीरज चोपड़ा, खिताब से 7 मीटर रह गए दूर

Neeraj Chopra Diamond League 2025 Final: डायमंड लीग के फाइनल में भारतीय जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा खिताब से चूक गए. जर्मनी के जूलियन वेबर ने 91.51 की थ्रो के साथ खिताब जीता.

ज्यूरिख में खेले गए डायमंड लीग के फाइनल में नीरज चोपड़ा अपना दूसरा गोल्ड जीतने से चूक गए. नीरज पूरे टूर्नामेंट में एक भी 90 मीटर से अधिक की थ्रो नहीं फेंक पाए, वह दूसरे नंबर पर रहे. नीरज ने 2022 में डायमंड लीग में गोल्ड जीता था, उसके बाद लगातार तीसरी बार है जब उन्हें सिल्वर से संतोष करना पड़ रहा है. जर्मनी के जूलियन वेबर ने डायमंड लीग 2025 में पहला स्थान हासिल किया. उन्होंने 91.51 की पर्सनल बेस्ट थ्रो के साथ ये खिताब जीता.

जर्मनी के जूलियन वेबर ने फाइनल में पहले थ्रो से ही दबदबा बना लिया था. उन्होंने अपना पहला ही थ्रो 91.37 मीटर का फेंका. जबकि नीरज चोपड़ा का पहला थ्रो 84.34 मीटर का था. दोनों में काफी अंतर था, जिसके चलते शुरुआत से वेबर के मनोबल काफी बढ़ गया था. इस बिच केशोर्न वालकोट 84.95 का थ्रो फेंककर दूसरे स्थान पर पहुंच गए.

85.01 मीटर का था नीरज चोपड़ा का आखिरी थ्रो

वेबर ने फाइनल का दूसरा थ्रो 91.51 मीटर का फेंका, जो निर्णायक साबित हुआ और इसी के दम पर उन्होंने खिताब जीता. जबकि नीरज चोपड़ा का दूसरा थ्रो 82 मीटर का था. नीरज शुरुआत से ही लय में नहीं दिख रहे थे. नीरज का तीसरा, चौथा और पांचवा थ्रो फ़ाउल था. ऐसा लग रहा था कि मानसिक रूप से नीरज ने इस मैच में हार मान ली है.

नीरज चोपड़ा ने अपना आखिरी थ्रो 85.01 मीटर का फेंक दिया, जिसने उन्हें फाइनल में दूसरा स्थान दिलाया. नीरज ने लगातार तीसरी बार डायमंड लीग में सिल्वर मेडल जीता है. हालांकि वह 2022 का वो कारनामा नहीं दोहरा पाए, जब उन्होंने ज्यूरिख में ही अपना एकमात्र डायमंड लीग का खिताब जीता था.

नीरज चोपड़ा का डायमंड लीग टूर्नामेंट में प्रदर्शन

2020 टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड जीतने वाले नीरज चोपड़ा ने जेवलिन थ्रो में भारत का नाम काफी ऊंचा किया है. वह पहले भारतीय हैं, जिन्होंने डायमंड लीग में गोल्ड जीता है. उन्होंने 2022 में इतिहास रचा था, उसके बाद से लगातार 3 बार (2023 Eugene, 2024 Brussels, 2025 Zurich) सिल्वर जीता.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंग्लैंड टी20 सीरीज के बाद इन 3 खिलाड़ियों का टीम इंडिया से कटेगा पत्ता! देखें लिस्ट में कौन-कौन
इंग्लैंड टी20 सीरीज के बाद इन 3 खिलाड़ियों का टीम इंडिया से कटेगा पत्ता! देखें लिस्ट में कौन-कौन
विंबलडन में सचिन तेंदुलकर के साथ पहुंचे शुभमन गिल, फैंस बोले- 'सास, ससुर और दामाद एक साथ'
विंबलडन में सचिन तेंदुलकर के साथ पहुंचे शुभमन गिल, फैंस बोले- 'सास, ससुर और दामाद एक साथ'
भारत में कब और कहां होगा बिग बैश लीग का डेब्यू मैच? तारीख, वेन्यू समेत सारी डिटेल सामने आई
भारत में कब और कहां होगा बिग बैश लीग का डेब्यू मैच? तारीख, वेन्यू समेत सारी डिटेल सामने आई
दोस्त का जनाजा देख खुद को संभाल नहीं पाए राशिद खान, फूट-फूटकर रोए; वीडियो कर देगी आंख नम
दोस्त का जनाजा देख खुद को संभाल नहीं पाए राशिद खान, फूट-फूटकर रोए; वीडियो कर देगी आंख नम

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget