एक्सप्लोरर

होल्डर की बेहतरीन गेंदबाजी, दूसरे दिन खराब रोशनी ने डाली बाधी, वेस्टइंडीज 57 पर 1 विकेट

इससे पहले इंग्लैंड के शीर्ष क्रम के बल्लेबाज शेनोन गैब्रियल और जेसन होल्डर की गेंदों का सामना नहीं कर सके. गैब्रियल ने 62 रन देकर चार और होल्डर ने 42 रन देकर छह विकेट चटकाये जो उनके कैरियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है.

जेसन होल्डर ने कैरियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी करते हुए छह विकेट चटकाये जिसकी बदौलत वेस्टइंडीज ने पहले क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन इंग्लैंड को 204 रन पर आउट कर दिया और खराब रोशनी के कारण खेल जल्दी खत्म होने तक एक विकेट पर 57 रन बना लिये. पहले दिन बारिश और गीले आउटफील्ड के कारण सिर्फ सौ गेंदें ही फेंकी जा सकी थी जबकि दूसरे दिन आखिरी सत्र में खराब रोशनी के कारण खेल पहले खत्म करना पड़ा. उस समय तक वेस्टइंडीज ने जॉन कैंपबेल का विकेट गंवाकर 19. 3 ओवर में 57 रन बना लिये थे. कार्लोस ब्रेथवेट 20 और शाई होप तीन रन बनाकर खेल रहे हैं.

इससे पहले इंग्लैंड के शीर्ष क्रम के बल्लेबाज शेनोन गैब्रियल और जेसन होल्डर की गेंदों का सामना नहीं कर सके. गैब्रियल ने 62 रन देकर चार और होल्डर ने 42 रन देकर छह विकेट चटकाये जो उनके कैरियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है.

इंग्लैंड के लिये स्टोक्स ने सर्वाधिक 43 रन बनाये. एक समय पर इंग्लैंड के नौ विकेट 174 रन पर गिर गए थे और लग रहा था कि टीम 200 तक भी नहीं पहुंच सकेगी लेकिन डोम बेस ने नाबाद 31 रन बनाये और तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन के साथ 30 रन की साझेदारी की.

इंग्लैंड की पारी खत्म होते ही चाय का ब्रेक समय से पहले ले लिया गया. लंच से पहले स्टोक्स को 14 के स्कोर पर लांग लेग में केमार रोच ने जीवनदान नहीं दिया होता तो इंग्लैंड की हालत और खराब होती. लंच के बाद भी उन्हें 32 के स्कोर पर जीवनदान मिला जब रोच की गेंद पर एक्स्ट्रा कवर में शामार ब्रूक्स ने उनका कैच छोड़ा.

स्टोक्स और बटलर ने मिलकर 67 रन बनाये. बटलर 35 के स्कोर पर होल्डर का शिकार हुए जिनका कैच विकेट के पीछे शेन डोरिच ने लपका. जोफ्रा आर्चर के रूप में होल्डर ने पांचवां विकेट चटकाया. मार्क वुड उनका छठा शिकार बने जिनका कैच गली में शाइ होप ने लपका. होल्डर ने 20 ओवर में 42 रन देकर छह विकेट चटकाये.

इससे पहले इंग्लैंड ने कल के स्कोर एक विकेट पर 35 रन से आगे खेलना शुरू किया था. गैब्रियल ने जो डेनले को 18 के स्कोर पर आउट किया और एक फुललैंग्थ गेंद पर ही रोरी बर्न्स (30) को पवेलियन भेजा. मैदानी अंपायर ने पगबाधा की अपील पर उन्हे नॉट आउट करार दिया था लेकिन रिव्यू के बाद फैसला बदल गया. उस समय तक इंग्लैंड का स्कोर तीन विकेट पर 34 रन हो गया था.

कप्तान होल्डर ने जाक क्राउले (10) को पवेलियन भेजकर इंग्लैंड की मुश्किलें और बढा दी. एक बार फिर मैदानी अंपायर ने बल्लेबाज के पक्ष में फैसला दिया था जो रिव्यू पर बदला गया. ओली पोप ने आते ही कवर पर चौका लगाया लेकिन उसके बाद आउट हो गए. होल्डर की गेंद पर उन्होंने विकेट के पीछे कैच थमाया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टॉप-7 एक्टिव क्रिकेटर, विराट कोहली टॉप पर; देखें पूरी लिस्ट
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टॉप-7 एक्टिव क्रिकेटर, विराट कोहली टॉप पर
BCCI ने बता दिया, रोहित शर्मा लॉर्ड्स ODI के बाद खेलेंगे या नहीं? सच से उठाया पर्दा
BCCI ने बता दिया, रोहित शर्मा लॉर्ड्स ODI के बाद खेलेंगे या नहीं? सच से उठाया पर्दा
रोहित शर्मा की रिटायरमेंट पर बवाल, आर अश्विन ने गंभीर-अगरकर पर साधा निशाना; पूछे तीखे सवाल
रोहित शर्मा की रिटायरमेंट पर बवाल, आर अश्विन ने गंभीर-अगरकर पर साधा निशाना
क्रिकेट के सबसे 'महान ऑलराउंडर' का 89 साल की उम्र में निधन, खेल जगत में शोक की लहर
क्रिकेट के सबसे 'महान ऑलराउंडर' का 89 साल की उम्र में निधन, खेल जगत में शोक की लहर

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget