एक्सप्लोरर

अच्छा है मेहमान कुलदीप, चहल को समझ नहीं पा रहे हैं: रहाणे

अच्छा है मेहमान कुलदीप, चहल को समझ नहीं पा रहे हैं: रहाणे
इंदौर: भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने अपनी टीम के स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव की तरीफ करते हुए कहा कि आस्ट्रेलियाई टीम को इन दोनों को खेलने में हो रही परेशानी भारत के लिए अच्छी बात है. पांच वनडे मैचों की सीरीज के शुरुआती दो मैचों में इन दोनों गेंदबाजों ने आस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को खासा परेशान किया है और यही कारण है कि भारत इस सीरीज में 2-0 की बढ़त ले चुका है. भारत ने चेन्नई और कोलकाता में खेले गए दो मैचों में आस्ट्रेलिया के 19 विकेट गिराए हैं, जिसमें से 10 विकेट इन दोनों ने लिए हैं. कोलकाता में कुलदीप ने हैट्रिक भी ली थी. रविवार को होने वाले तीसरे मैच में भी आस्ट्रेलिया के लिए सबसे बड़ी चुनौती इन दोनों से निपटने की होगी. रहाणे ने शनिवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा, "वह (आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज) इन दोनों को नहीं पकड़ पा रहे हैें, यह हमारे लिए अच्छी बात है. दोनों अच्छी योग्यता वाले गेंदबाज हैं और घरेलू क्रिकेट में दोनों ने अच्छा प्रदर्शन किया है. वनडे में मध्य के ओवरों में विकेट लेना बेहद जरूरी होता है. दोनों ही गेंदबाज बिना समय लिए यही कर रहे हैं. इन दोनों का टीम में होना हमारे लिए अच्छा है." चौथे मैच में सलामी बल्लेबाज शिखर धवन वापसी पर कर सकते हैं. उनके आने पर रहाणे को टीम से बाहर जाना पड़ सकता है. इस पर रहाणे ने कहा कि वह कोशिश करेंगे और भविष्य को ध्यान में रखते हुए अपना सर्वश्रेष्ठ देंगे. धवन को टीम में चुना गया था लेकिन उन्होंने बीसीसीआई से कहा था कि वह अपनी पत्नी की तबीयत खराब होने के कारण उनके साथ ही रहना चाहते हैं. ऐसे में बीसीसीआई ने उन्हें टीम से जाने दिया था. धवन की जगह ही रहाणे को अंतिम एकादश में मौका मिला है. रहाणे ने कहा, "मैं भविष्य के बारे में ज्यादा नहीं सोचता. मुझे जब भी मौका मिलता है मैं अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करता हूं. मेरे लिए यही बात मायने रखती है. मैं वर्तमान में जीने पर विश्वास रखता हूं. हम में से कोई नहीं जानता कि भविष्य में क्या होगा. मेरे लिए सबसे अच्छी चीज यही है कि मैं अपना खेल खेलता रहूं और जब भी मौका मिले अपना सर्वश्रेष्ठ देता रहूं." उन्होंने कहा, "जब शिखर लौट के आएगा तो हमें नहीं पता कि क्या होगा. लेकिन इस समय मेरे लिए यह जरूरी है कि मैं अपनी टीम के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करूं." बल्लेबाजी में लचीलेपन के बारे में रहाणे ने कहा, "इस टीम के बारे में सबसे अच्छी बात ये है कि इस टीम का हर बल्लेबाज कहीं भी बल्लेबाजी कर सकता है. मैंने भी नंबर तीन, चार और पांच पर बल्लेबाजी की है. यह जरूरी है कि आप परिस्थति को किस तरह से संभालते हो और कुछ थोड़े बहुत बदलाव मानसिकता में भी करने होते हैं." जब टीम कोलकाता में अभ्यास कर रही थी तब सचिन तेंदुलकर आए थे. रहाणे से जब पूछा गया कि सचिन और उनके बीच में क्या बात हुई. इस पर रहाणे ने कहा, "चार दिन पहले हम नेट पर अभ्यास कर रहे थे. उन्होंने मुझे अपना खेल खेलने को कहा." रहाणे ने बताया, "उन्होंने मुझसे कहा कि अपनी तैयारी अच्छे से करो और अच्छी मानसिकता रखो. उन्होंने मानसिक तैयारी के बारे में बातें की. उनसे बात करके मुझे काफी आत्मविश्वास मिला."
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने मिलकर रच डाला इतिहास, इससे पहले कोई भारतीय नहीं कर पाया ऐसा
रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने मिलकर रच डाला इतिहास, इससे पहले कोई भारतीय नहीं कर पाया ऐसा
FIFA World Cup 2026 Final Live: फीफा वर्ल्ड कप 2026 की क्लोजिंग सेरेमनी शुरू, थोड़ी देर में शुरू होगा अर्जेंटीना-स्पेन का फाइनल
LIVE: फीफा वर्ल्ड कप 2026 की क्लोजिंग सेरेमनी शुरू, थोड़ी देर में शुरू होगा अर्जेंटीना-स्पेन का फाइनल
Watch: रोहित शर्मा के शतक पर गौतम गंभीर का रिएक्शन वायरल? वीडियो देख नहीं होगा यकीन
रोहित शर्मा के शतक पर गौतम गंभीर का रिएक्शन वायरल? वीडियो देख नहीं होगा यकीन
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में जड़ा 'ऐतिहासिक' शतक, संन्यास की बात करने वालों को 15 बाउंड्री से दिया जवाब
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में जड़ा 'ऐतिहासिक' शतक, संन्यास की बात करने वालों को दिया जवाब

वीडियोज

Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; कोर्ट ने दिया गिरफ्तारी का आदेश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; गिरफ्तारी का हुआ आदेश
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
Embed widget