एक्सप्लोरर

ISL: केरला ब्लास्टर्स और नॉर्थईस्ट युनाइटेड के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ ड्रॉ, ऐसा रहा मैच का हाल

मेजबान टीम ने हालांकि मैच के छठे मिनट से ही माहौल बनाना शुरू कर दिया था। आठवें मिनट में प्रशांत के. के प्रयास को रॉय ने नाकाम कर दिया था। इसी तरह रॉय ने सित्यासेन सिंह के प्रयास को नाकाम किया। 20वें मिनट में हालांकि हाईलैंडर्स ने एक बेहतरीन मौका बनाया लेकिन कप्तान असामोह ग्यान गोलकीपर से वन-2-वन की स्थिति में भी चूक गए।

नई दिल्ली: केरला ब्लास्टर्स और नॉर्थईस्ट युनाइटेड एफसी के बीच खेले गए हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के छठे सीजन के मुकाबला 1-1 की बराबरी पर खत्म हुआ.  इस मैच में दोनों गोल पेनाल्टी पर हुए. इस सीजन में मेजबान ब्लास्टर्स का यह 10वां मैच था. ये टीम चार हार, पांच ड्रॉ और एक जीत से आठ अंक लेकर 10 टीमों की तालिका में नौवें स्थान पर है. ब्लास्टर्स को सीजन के पहले मैच के बाद जीत नहीं मिली है.

दूसरी तरफ, नॉर्थईस्ट युनाइटेड एफसी का यह 9वां मैच था. इस टीम को दो मैचों में जीत मिली है और इतने ही मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. इसके पांच मैच ड्रॉ रहे हैं. यह टीम 11 अंकों के साथ सातवें स्थान पर है. हाईलैंडर्स नाम से मशहूर इस टीम को बीते पांच मैचों से जीत नहीं मिली है.

पहला हाफ पूरी तरह मेजबान ब्लास्टर्स के नाम रहा. 67 फीसदी समय तक गेंद को अपने कब्जे में रखने के बाद मेजबान टीम को 43वें मिनट में उस समय सफलता मिली जब उसे पेनाल्टी मिली. इस पेनाल्टी पर गोल करते हुए बार्थोलोमेव ओग्बेचे ने मेजबान टीम को 1-0 से आगे कर दिया.

मेजबान टीम को यह पेनाल्टी नार्थईस्ट युनाइटेड एफसी के गोलकीपर सुभाशीष रॉय की गलती पर मिला. ओग्बेचे को मारियो अरक्वेस ने एक बेहतरीन लॉब्ड बॉल दिया था, जिसे लेकर बॉक्स की ओर बढ़ चले लेकिन रॉय ने उन्हें जानबूझकर पीछे से गिरा दिया. रेफरी ने बिना गलती किए पेनाल्टी दिया और ओग्बेचे ने बिना गलती किए गोल कर अपनी टीम को बढ़त दिला दी.

मेजबान टीम ने हालांकि मैच के  छठे मिनट से ही माहौल बनाना शुरू कर दिया था. आठवें मिनट में प्रशांत के. के प्रयास को रॉय ने नाकाम कर दिया था. इसी तरह रॉय ने सित्यासेन सिंह के प्रयास को नाकाम किया. 20वें मिनट में हालांकि हाईलैंडर्स ने एक बेहतरीन मौका बनाया लेकिन कप्तान असामोह ग्यान गोलकीपर से वन-2-वन की स्थिति में भी चूक गए.

32वें मिनट में ब्लास्टर्स को 18 गज के बॉक्स के ठीक बाहर से फ्री किक का मौका मिला. अरक्वेस ने फ्री किक लिया लेकिन रॉय ने उसे नाकाम कर दिया. 36वें मिनट में ग्यान ने हाईलैंडर्स के लिए पहला गोल कर दिया था लेकिन लाइंसमैन ने उन्हे ऑफसाइड करार दिया.

37वें मिनट में ब्लास्टर्स के सेत्यासेन सिंह को पीला कार्ड मिला और 39वें मिनट में हाईलैंडर्स ने सहल अब्दुल समद को बाहर कर मोसी बोउली को अंदर लिया लेकिन मेसी के आते ही 41वें मिनट में ब्लास्टर्स को पेनाल्टी मिला, जिस पर गोल करते हुए ओग्बेचे ने मेजबान टीम को 1-0 से आगे कर दिया.

दूसरे हाफ की शुरुआत में 50वें मिनट में वही हुआ, जो पहले हाफ में ब्लास्टर्स के साथ हुआ था. इस बार नॉर्थईस्ट युनाइटेड एफसी को पेनाल्टी मिली और कप्तान ग्यान ने गोल करते हुए स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया.

नॉर्थईस्ट युनाइटेड एफसी को यह पेनाल्टी ब्लास्टर्स के खिलाड़ी सेत्यासेन द्वारा हैंडबॉल पर मिला. अच्छा हुआ कि सिंह को पीला कार्ड नहीं मिला, वर्ना ब्लास्टर्स को आगे 10 खिलाड़ियों के साथ ही खेलना पड़ता. 58वें मिनट में नॉर्थईस्ट युनाइटेड एफसी ने एक और बेहतरीन मौका बनाया लेकिन वह गोल नहीं कर सकी.

इसके बाद अगले 30 मिनट तक किसी भी टीम की ओर से कोई बड़ा प्रयास नहीं हुआ. इस दौरान दोनों टीमों की ओर से जमकर रिप्लेसमेंट हुए और कुछ पीले कार्ड भी दिखाए गए लेकिन स्कोर 1-1 ही बना रहा.

88वें मिनट में हालांकि ब्लास्टर्स को 20 गज की दूरी से एक फ्री किक मिली लेकिन वह उसका फायदा नहीं उठा सकी. 90 मिनट के बाद भी स्कोर 1-1 ही बना रहा. निर्धारित समय की समाप्ति के बाद पांच मिनट अतिरिक्त जोड़े गए लेकिन कोई टीम पोस्ट को भेद नहीं सकी और एक-एक अंक बांटने पर मजबूर हुई.

यहां पढ़ें

भारत को मिल सकती है राष्ट्रमंडल निशानेबाजी चैम्पियनशिप 2022 की मेजबानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टीम इंडिया पर अकेले भारी पड़े जो रूट, इंग्लैंड ने जीता दूसरा वनडे; 6 हार के बाद मिली जीत
टीम इंडिया पर अकेले भारी पड़े जो रूट, इंग्लैंड ने जीता दूसरा वनडे; 6 हार के बाद मिली जीत
FIFA वर्ल्ड कप के फाइनल में मौजूद रहेंगे डोनाल्ड ट्रंप, स्पेन और अर्जेंटीना के बीच होगी भिड़ंत
FIFA वर्ल्ड कप के फाइनल में मौजूद रहेंगे डोनाल्ड ट्रंप, स्पेन और अर्जेंटीना के बीच होगी भिड़ंत
संडे को करियर का आखिरी वनडे मैच खेलेंगे रोहित शर्मा? ‘अग्निपरीक्षा’ में नहीं हुए पास
संडे को करियर का आखिरी वनडे मैच खेलेंगे रोहित शर्मा? ‘अग्निपरीक्षा’ में नहीं हुए पास
तीसरे वनडे के बाद संन्यास लेंगे रोहित शर्मा? BCCI का ये फैसला बनेगा रिटायरमेंट की वजह!
तीसरे वनडे के बाद संन्यास लेंगे रोहित शर्मा? BCCI का ये फैसला बनेगा रिटायरमेंट की वजह!

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget