एक्सप्लोरर

ICL 2020: कोरोना वायरस लॉकडाउन के बाद भारत में पहला बड़ा टूर्नामेंट, आईएसएल का पहला मुकाबला आज

नवंबर से मार्च तक चलने वाले इंडियन सुपर लीग टूर्नामेंट का आयोजन महामारी के कारण सिर्फ गोवा में किया जा रहा है. टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली 11 फ्रेंचाइजियों को तीन ग्रुप में बांटा गया हैं. ग्रुप ए में चार जबकि ग्रुप बी और सी में तीन-तीन टीमें होंगी.

खाली स्टेडियमों में कड़े स्वास्थ्य सुरक्षा कदमों के बीच आज से इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फुटबॉल टूर्नामेंट की शुरुआत होगी. 8 महीने पहले कोविड-19 लॉकडाउन लागू होने के बाद देश में आयोजित होने वाला पहला बड़ा टूर्नामेंट है. गोवा के जीएमसी स्टेडियम में टूर्नामेंट का आगाज पूर्व चैंपियन एटीके मोहन बागान और केरल ब्लास्टर्स के बीच होने वाले मैच से होगा और इस मुकाबले के काफी रोमांचक होने की उम्मीद है. सत्र का पहला सबसे बड़ा मैच 27 नवंबर को एटीके मोहन बागान और एससी ईस्ट बंगाल के बीच फटोर्डा में खेला जाएगा जिसमें दो पारंपरिक प्रतिद्वंद्वी टीमें अपनी 100 साल से अधिक पुरानी प्रतिद्वंद्विता को एक नए अवतार में शुरू करेंगी.

एटीके मोहन बागान पर रहेंगी नजरें

पिछले साल के आईएसएल विजेता एटीके और आईलीग टीम मोहन बागान के विलय के बाद बना क्लब एटीके मोहन बागान इस फ्रेंचाइजी आधारित टूर्नामेंट की शुरुआत खिताब के प्रबल दावेदार के रूप में करेगा. टीम ने भारत के स्टार डिफेंडर संदेश झिंगन जैसे कुछ स्तरीय खिलाड़ियों से अनुबंध किया है जबकि पिछले साल की चैंपियन टीम एटीके के अहम खिलाड़ियों को अपने साथ बरकरार रखा है. इसमें फिजी के रॉय कृष्णा भी शामिल हैं. रॉय 21 मैचों में 15 गोल के साथ पिछले सत्र के संयुक्त रूप के शीर्ष गोल स्कोरर थे. इसके अलावा उन्होंने छह गोल करने में टीम के अपने साथियों की मदद भी की थी. रॉय ने फाइनल में कप्तान की भूमिका निभाई थी और एटीके की टीम तीसरा आईएसएल खिताब जीतने में सफल रही थी.

कोच एंटोनियो हबास ने रॉय के अलावा मौजूदा सत्र में स्पेन के मिडफील्डर एडू गार्सिया, भारत के प्रीतम कोटल, अरिंदम भट्टाचार्य और झिंगन को कप्तान के रूप में चुना है. पिछले सत्र का लीग चरण जीतकर एएफसी चैंपियन्स लीग के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली भारतीय टीम बने एफसी गोवा को अपने स्टार फारवर्ड फेरान कोरोमिनास और ह्यूगो बोमस के जाने से नुकसान हुआ है. ये दोनों पिछले कुछ वर्षों में आईएसएल में सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ियों की सूची में शामिल रहे हैं.

पूर्व चैंपयिन बेंगलुरू एफसी भी खिताब की दावेदार

शीर्ष भारतीय और जांच परखे विदेशी खिलाड़ियों की मौजूदगी में कार्ल्स कुआड्रेट के मार्गदर्शन में खेलने वाली पूर्व चैंपयिन बेंगलुरू एफसी की टीम भी खिताब के दावेदारों में शामिल है. कुआड्रेट 2018-19 में खिताब जीतने वाली टीम के कई खिलाड़ियों को टीम से जोड़े रखने में सफल रहे हैं. टीम में दो बार के गोल्डन ग्लव विजेता गुरप्रीत सिंह संधू और आईएसएल के शीर्ष भारतीय स्कोरर सुनील छेत्री के अलावा डिफेंडर युआनन और मिडफील्डर एरिक पार्तालु और दिमास डेलगाड जैसे खिलाड़ी शामिल हैं.

नवंबर से मार्च तक चलेगा यह टूर्नामेंट

मुंबई सिटी एफसी की नजरें भी कम से कम प्ले आफ में जगह बनाने पर टिकी होंगी और टीम को मुख्य को सर्जियो लोबेरा की मौजूदगी का फायदा मिलेगा जो एफसी गोवा को छोड़कर टीम से जुड़े हैं. लोबेरा की अगुआई में एफसी गोवा ने 2018-19 सत्र के फाइनल में जगह बनाई थी.

लीवरपूल के दिग्गज रॉबी फाउलर के मार्गदर्शन में खेलने जा रही नई टीम स्पोर्टिंग क्लब ईस्ट बंगाल और दो बार का आईएसएल चैंपियन चेन्नईयिन एफसी से भी अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है. नवंबर से मार्च तक चलने वाले इस टूर्नामेंट का आयोजन महामारी के कारण सिर्फ गोवा में किया जा रहा है. टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली 11 फ्रेंचाइजियों को तीन ग्रुप में बांटा गया हैं. ग्रुप ए में चार जबकि ग्रुप बी और सी में तीन-तीन टीमें होंगी.

इंडियन सुपर लीग के पहले मैच में केरला ब्लास्टर्स से भिड़ेगी एटीके मोहन बागान की टीम

ISL 2020: इंडियन सुपर लीग का आगाज आज, गांगुली बोले-आईएसएल के आयोजन से कोरोना का भय होगा कम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Asian Para Games 2026 Day 2 Live Updates: हाई जंप में निषाद कुमार ने जीता गोल्ड, डिस्कस थ्रो में भारत के नाम तीनों मेडल
LIVE: हाई जंप में निषाद कुमार ने जीता गोल्ड, डिस्कस थ्रो में भारत के नाम तीनों मेडल
एशियन पैरा गेम्स: प्रणव सूरमा ने रचा इतिहास, जीता गोल्ड मेडल; राम रतन को मिला सिल्वर
एशियन पैरा गेम्स: प्रणव सूरमा ने रचा इतिहास, जीता गोल्ड मेडल; राम रतन को मिला सिल्वर
रणजी ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलियाई अंपायर को देख सब हैरान, जानें BCCI ने क्यों लिया ऐसा फैसला
रणजी ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलियाई अंपायर को देख सब हैरान, जानें BCCI ने क्यों लिया ऐसा फैसला
12 मैच खेलने न्यूजीलैंड पहुंची टीम इंडिया, 22 अक्टूबर से होगा टी20 सीरीज का आगाज
12 मैच खेलने न्यूजीलैंड पहुंची टीम इंडिया, 22 अक्टूबर से होगा टी20 सीरीज का आगाज

वीडियोज

Punjab Politics | Breaking: Amit Shah का मिशन पंजाब...नशा माफिया के खिलाफ आर-पार की जंग! | ABP News
YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)
Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Exclusive: अखिलेश यादव का चुनावी अभियान 31 अक्टूबर से! पूर्वांचल की इस सीट से करेंगे शुरुआत
अखिलेश यादव का चुनावी अभियान 31 अक्टूबर से! पूर्वांचल की इस सीट से करेंगे शुरुआत
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
रणजी ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलियाई अंपायर को देख सब हैरान, जानें BCCI ने क्यों लिया ऐसा फैसला
रणजी ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलियाई अंपायर को देख सब हैरान, जानें BCCI ने क्यों लिया ऐसा फैसला
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
तेजस्वी यादव ने किसे बताया बिहार का दशानन? बोले- 'बिहार में ऐसी...'
तेजस्वी यादव ने किसे बताया बिहार का दशानन? बोले- 'बिहार में ऐसी...'
Embed widget