एक्सप्लोरर

इरफान पठान बोले- धोनी ने 2013 के बाद गेंदबाज़ों पर भरोसा करना शुरू किया था

पूर्व भारतीय तेज़ गेंदबाज़ इरफान पठान ने कहा कि धोनी 2007 में उत्साहित होकर विकेटकीपिंग से गेंदबाजी छोर तक भागा करते थे और साथ ही गेंदबाजों पर भी नियंत्रण करने की कोशिश करते थे. लेकिन 2013 में वह गेंदबाजों को खुद पर नियंत्रण करने देते थे और बहुत शांत हो गये थे.

नई दिल्ली: पूर्व भारतीय तेज़ गेंदबाज़ इरफान पठान ने खुलासा किया कि विश्व कप विजेता पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 2007 में जब अपना कप्तानी कार्यकाल शुरू किया था, तब वह अपने गेंदबाजों पर नियंत्रण करना पसंद करते थे, लेकिन 2013 तक उन्होंने उन पर भरोसा करना शुरू कर दिया था. इसी दौर में वह काफी शांत नेतृत्वकर्ता भी बन गये थे.

पठान 2007 विश्व कप विजेता टीम और 2013 चैम्पियंस ट्राफी जीतने वाली टीम का हिस्सा थे और धोनी की कप्तानी में खेले थे. 35 साल के इस पूर्व ऑलराउंडर ने कहा कि जैसे जैसे समय बीतता गया, धोनी में कप्तान के तौर पर कई तरीकों से बदलाव हुआ.

पठान से स्टार स्पोर्ट्स के ‘क्रिकेट कनेक्टेड’ शो में धोनी के कप्तान के रूप में 2007 और 2013 के बीच बदलाव के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि 2007 में यह पहली बार था और जब आपको टीम की अगुआई की बड़ी जिम्मेदारी दी जाती है, तो आप थोड़े उत्साहित हो जाते हो, आप इसे समझ सकते हो.

उन्होंने आगे कहा कि हालांकि टीम बैठक हमेशा कम समय की होती थी, 2007 में भी और 2013 में चैम्पियंस ट्राफी के दौरान भी. सिर्फ पांच मिनट की बैठक.

इस साल की शुरुआत में इरफान ने क्रिकेट को कहा था अलविदा

इस साल के शुरू में क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास की घोषणा करने वाले इस खिलाड़ी से धोनी में एक बदलाव के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि 2007 में वह उत्साहित होकर विकेटकीपिंग से गेंदबाजी छोर तक भागा करते थे और साथ ही गेंदबाजों पर भी नियंत्रण करने की कोशिश करते थे. लेकिन 2013 में वह गेंदबाजों को खुद पर नियंत्रण करने देते थे और बहुत शांत हो गये थे.

पिछले साल वनडे विश्व कप में भारतीय टीम के सेमीफाइनल से बाहर होने के बाद से धोनी ने कोई क्रिकेट नहीं खेला है. उन्होंने 2007 से लेकर 2016 तक देश की सीमित ओवर टीम की अगुआई की और टेस्ट क्रिकेट में 2008 से 2014 तक कप्तानी संभाली. 38 साल का यह खिलाड़ी दुनिया का एकमात्र ऐसा कप्तान है, जिसने सभी आईसीसी ट्राफियां जीती हैं. धोनी की कप्तानी में भारत ने 2007 टी20 विश्व कप, 2010 और 2016 एशिया कप, 2011 वनडे विश्व कप और 2013 चैम्पियंस ट्राफी अपने नाम की.

पठान ने कहा कि 2013 तक धोनी ने मैच जीतने के लिये मुश्किल परिस्थितियों में स्पिनरों को लगाना शुरू कर दिया था. उन्होंने कहा कि 2007 और 2013 के बीच उन्होंने अपने धीमे गेंदबाजों और स्पिनरों पर भरोसा करने का अनुभव हासिल किया और जब तक चैम्पियंस ट्राफी आयी, वह बहुत स्पष्ट होते थे कि अहम मौके पर मैच जीतने के लिये उन्हें अपने स्पिनरों को लगाना होगा.

यह भी पढ़ें- 

Exclusive: ABP न्यूज़ से बोले सौरव गांगुली- अगस्त से पहले शुरू नहीं होगा टीम इंडिया का कैंप

क्यों बतौर कप्तान आईपीएल में फेल रहे हैं विराट कोहली? पार्थिव पटेल ने दिया जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gautam Gambhir Birthday: भारतीय क्रिकेटरों ने लुटाया गौतम गंभीर पर प्यार, युवराज-इरफान ने भेजी शुभकामनाएं
भारतीय क्रिकेटरों ने लुटाया गौतम गंभीर पर प्यार, युवराज-इरफान ने भेजी शुभकामनाएं
गौतम गंभीर पर भड़के वैभव सूर्यवंशी के बचपन के कोच, प्लेइंग 11 में मौका नहीं दिए जाने से नाराज
गौतम गंभीर पर भड़के वैभव सूर्यवंशी के बचपन के कोच, प्लेइंग 11 में मौका नहीं दिए जाने से नाराज
IND vs WI: बल्लेबाजी के लिए स्वर्ग है हैदराबाद, आज चौथे टी20 में टूटेंगे 3 बड़े रिकॉर्ड
बल्लेबाजी के लिए स्वर्ग है हैदराबाद, आज चौथे टी20 में टूटेंगे 3 बड़े रिकॉर्ड
बर्थडे स्पेशल: 100 जीत प्रतिशत वाले एकमात्र कप्तान हैं गौतम गंभीर! जानें उनके 3 बड़े रिकॉर्ड
बर्थडे स्पेशल: 100 जीत प्रतिशत वाले एकमात्र कप्तान हैं गौतम गंभीर! जानें उनके 3 बड़े रिकॉर्ड

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
इंडिया गठबंधन पर भड़के जीतन राम मांझी, बोले- 'विपक्षी हो या…'
इंडिया गठबंधन पर भड़के जीतन राम मांझी, बोले- 'विपक्षी हो या…'
एयर इंडिया फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट ने दबाया स्क्वॉक कोड 7500
एयर इंडिया फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट ने दबाया स्क्वॉक कोड 7500
गौतम गंभीर पर भड़के वैभव सूर्यवंशी के बचपन के कोच, प्लेइंग 11 में मौका नहीं दिए जाने से नाराज
गौतम गंभीर पर भड़के वैभव सूर्यवंशी के बचपन के कोच, प्लेइंग 11 में मौका नहीं दिए जाने से नाराज
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
अभिजीत दीपके ने क्यों कहा- 'आशुतोष और सौरव को पहले से पता था कि...'
अभिजीत दीपके ने क्यों कहा- 'आशुतोष और सौरव को पहले से पता था कि...'
यूपी: पशुपालन विभाग भर्ती घोटाले में एक्शन, पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार
यूपी: पशुपालन विभाग भर्ती घोटाले में एक्शन, पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
Embed widget