एक्सप्लोरर

IrevsInd: पहले टी 20 में चमके रोहित और कुलदीप, आयरलैंड को 76 रनों से हराया

रोहित का यह 15वां अंतर्राष्ट्रीय टी-20 अर्धशतक है. वह अपने तीसरे टी-20 शतक से चूक गए. शिखर का सातवां अंतर्राष्ट्रीय टी-20 अर्धशतक है.

डबलिन: भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बुधवार को यहां द विलेज मैदान पर खेले गए दो मैचों की टी-20 सीरीज के पहले मैच में आयरलैंड को 76 रनों से शिकस्त दी. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 208 रन बनाए. जिसके जवाब में आयरलैंड की टीम 20 ओवरों में नौ विकेट पर 132 रन ही बना सकी.

कुलदीप बने मैन ऑफ द मैच

भारत के लिए कुलदीप यादव ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिए जबकि युजवेंद्रा चहल ने तीन विकेट हासिल किए. तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को दो विकेट मिले. यादव को उनके दमदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच भी चुना गया.

जेम्स शेनोन ने 60 रन बनाए

आयरलैंड के लिए जेम्स शेनोन ने 35 गेंदों पर पांच चौकों और चार छक्कों की मदद से सर्वाधिक 60 रन बनाए. शेनोन के अलावा मेजबान टीम का कोई भी बल्लेबाज क्रीज पर ज्यादा देर टिक नहीं सका. बोएड रेंकिन (5) और पीटर चेज (2) नाबाद पवेलियन लौटे.

रोहित शर्मा ने बनाए शानदार 97 रन

इससे पहले, टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा (97) और शिखर धवन (74) के बीच 160 रन की शतकीय साझेदारी हुई. रोहित ने 61 गेंदों पर आठ चौके और पांच छक्के जड़े. वहीं शिखर ने 45 गेंदों पर पांच चौके और इतने ही छक्के लगाए. रोहित का यह 15वां अंतर्राष्ट्रीय टी-20 अर्धशतक है. वह अपने तीसरे टी-20 शतक से चूक गए. शिखर का सातवां अंतर्राष्ट्रीय टी-20 अर्धशतक है. खाता खोले बिना आउट हो गए कोहली

पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने पांच गेंदों पर एक चौके और एक छक्के की सहायता से 11, सुरेश रैना ने 10 और हार्दिक पांड्या ने नाबाद छह रन बनाए. कप्तान विराट कोहली खाता खोले बिना आउट हो गए. आयरलैंड के लिए पीटर चेज ने 35 रन देकर सर्वाधिक चार विकेट हासिल किए. उन्होंने तीन विकेट आखिरी ओवर में झटके. केविन ओब्रायन को एक विकेट मिला.

यह भी पढ़ें-

कबीर की मजार पर सीएम योगी आदित्यनाथ का टोपी पहनने से इनकार

अमरनाथ के लिए श्रद्धालुओं का दूसरा जत्था रवाना, खराब मौसम ने पहलगाम में रोकी यात्रा

बड़ी राहत: दिल्ली-NCR में मानसून की दस्तक, रात में हुई झमाझम बारिश से प्रदूषण में आई कमी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पहले सलमान आगा ने कूटा, फिर कप्तान अफरीदी का कहर; पाकिस्तान ने श्रीलंका को 37 रन से हराया
पहले सलमान आगा ने कूटा, फिर कप्तान अफरीदी का कहर; पाकिस्तान ने श्रीलंका को 37 रन से हराया
शेफाली वर्मा का तूफान, टीम इंडिया ने 8.5 ओवर में चेज किया टारगेट, ZIM को बुरी तरह रौंदा
शेफाली वर्मा का तूफान, टीम इंडिया ने 8.5 ओवर में चेज किया टारगेट
अकेले लड़ते रहे रिंकू सिंह, रणजी ट्रॉफी में जड़ा लगातार दूसरा शतक, ठोकी टेस्ट के लिए दावेदारी
अकेले लड़ते रहे रिंकू सिंह, रणजी ट्रॉफी में जड़ा लगातार दूसरा शतक, ठोकी टेस्ट के लिए दावेदारी!
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora
Kolkata Durga Pandal Stampede: दुर्गा पंडाल में मौत की भगदड़! | Bengal | Suvendu Adhikari | Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget