एक्सप्लोरर

IPL Mega Auction में अंडर-19 वर्ल्ड कप के इन विजेताओं पर बरसेगा पैसा, 7 खिलाड़ी नहीं ले पाएंगे हिस्सा

U19 World Cup Winners: IPL मेगा ऑक्शन में सभी फ्रेंचाइजी की नजरें भारत को अंडर-19 वर्ल्ड कप में विजेता बनाने वाले खिलाड़ियों पर खास तौर पर टिकी रहेंगी.

IPL Auction 2022: बेंगलुरु में 12-13 फरवरी को आयोजित हो रहे IPL मेगा ऑक्शन (IPL Mega Auction) में  अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारत को विजेता बनाने वाले खिलाड़ियों (U19 World Cup Winners) पर भी बोली लगेगी. कुछ खिलाड़ी BCCI के नियमों के चलते इस नीलामी का हिस्सा नहीं बन पाएंगे लेकिन कप्तान यश धुल (Yash Dhull) समेत बाकी खिलाड़ियों को नीलामी में शामिल होंगे. ऐसे में हम उन चार नामों का जिक्र कर रहे हैं, जिन्हें अपने पाले में शामिल करने के लिए IPL फ्रेंचाइजी खूब पैसा खर्च कर सकती हैं.

1. यश धुल: अंडर-19 वर्ल्ड कप विजेता टीम के कप्तान यश धुल कोरोना के चलते टूर्नामेंट के सभी मैच तो नहीं खेल पाए लेकिन फिर भी 4 मैचों में ही इस खिलाड़ी ने 76 की औसत से 229 रन जड़ डाले. टूर्नामेंट में यह भारत के तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे. सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत में वही हीरो बने थे. इस बड़े मुकाबले में उन्होंने 110 रन की लाजवाब पारी खेली थी. भारतीय टीम की वर्ल्ड कप जीत इसी कप्तान की लीडरशिप में हासिल हुई है. ऐसे में इस खिलाड़ी के लिए IPL फ्रेंचाइजी दिल खोलकर पैसा लुटा सकती हैं.

2. राज बावा: भारत के लिए अंडर-190 वर्ल्ड कप की सबसे बड़ी खोज ऑलराउंडर राज अंगद बावा ही रहे हैं. बल्लेबाजी में यह टूर्नामेंट का आठवां सबसे ज्यादा रन बनाने वाला खिलाड़ी रहा और गेंदबाजी में भारत का तीसरा सबसे सफल गेंदबाज रहा. राज बावा ने टूर्नामेंट में 63 की औसत से 252 रन बनाए. इनका स्ट्राइक रेट भी 100 से ऊपर रहा. इन्होंने टूर्नामेंट में 16.66 की बॉलिंग औसत से 9 विकेट चटकाए. यह खिलाड़ी भारत के 6 मैचों में से 2 में मैन ऑफ दी मैच रहा. इस ऑलराउंडर के लिए कप्तान यश धुल से भी ज्यादा बोली लगने के आसार हैं.

3. विक्की ओस्तवाल: अंडर-19 वर्ल्ड कप ने भारत को विक्की ओस्तवाल के रूप में एक और लाजवाब स्पिनर दे दिया है. विक्की इस वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज रहे. इन्होंने टूर्नामेंट में 13 की बॉलिंग औसत से 12 विकेट चटकाए. इस दौरान इन्होंने महज 3.63 की इकनॉमी से रन दिए. IPL में भी यह गेंदबाज अपनी फिरकी से कमाल दिखा सकता है. ऐसे में इस खिलाड़ी को भी महंगे दामों में खरीदा जा सकता है.

4. राजवर्धन हंगारगेकर: अंडर-19 वर्ल्ड कप में ऑलराउंडर राजवर्धन हंगारगेकर ने भी अपने प्रदर्शन से सभी का ध्यान खींचा है. आयरलैंड के खिलाफ इस खिलाड़ी ने 17 गेंद पर ताबड़तोड़ 39 रन जड़े थे. इन्होंने भारतीय पारी के आखिरी ओवर में लगातार 3 छक्के जड़े थे. हंगारगेकर की यह लाजवाब पारी ही उन्हें IPL में अच्छे दाम दिलाने वाली है. अंडर-19 वर्ल्ड कप में इस खिलाड़ी ने 185 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए. इसके साथ ही इन्होंने टूर्नामेंट में 5 विकेट भी चटकाए.

ये खिलाड़ी नहीं बन पाएंगे नीलामी का हिस्सा
भारत की अंडर-19 वर्ल्ड कप विजेता टीम के 7 अन्य दमदार खिलाड़ी BCCI के नियमों के चलते IPL का हिस्सा नहीं हो पाएंगे. इनमें शेख राशिद, दिनेश बना, रवि कुमार, निशांत सिंधु, गर्व सांगवान और अंगकृष रघुवंशी का नाम है. BCCI के नियमों के मुताबिक, एक अंडर-19 खिलाड़ी को IPL नीलामी में रजिस्ट्रेशन के पहले कम से कम एक फर्स्ट क्लास मैच या लिस्ट-ए मैच का अनुभव होना चाहिए. ऐसे में इन विजेता खिलाड़ियों को इस बार नीलामी में मौका नहीं मिलेगा.

यह भी पढ़ें..

Rohit Sharma की कप्तानी पर Punjab Kings का मजेदार ट्वीट, 'मैं फिल्ड सेट करूंगा तो पता लागूगा'

IPL Auction 2022: 'ऑलरेडी 4-5 करोड़ का हो चुका है यह खिलाड़ी', Aakash Chopra ने इस विंडीज खिलाड़ी के लिए कही यह बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL 2026 LSG vs RR Live Score: मैच शुरू, वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल ओपनिंग पर; शमी के हाथ में गेंद
LIVE: मैच शुरू, वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल ओपनिंग पर; शमी के हाथ में गेंद
पाकिस्तान के मोहम्मद नवाज का करियर खत्म? ड्रग टेस्ट में फेल होने पर क्या मिलती है सजा; जानें ICC का नियम
पाकिस्तान के मोहम्मद नवाज का करियर खत्म? ड्रग टेस्ट में फेल होने पर क्या मिलती है सजा; जानें ICC का नियम
CSK फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी, कब होगी एमएस धोनी की वापसी? आ गया ताजा अपडेट
CSK फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी, कब होगी एमएस धोनी की वापसी? आ गया ताजा अपडेट
2 खिलाड़ियों पर 50 करोड़ बर्बाद, पूर्व क्रिकेटर ने लखनऊ सुपर जायंट्स की खोल दी पोल, जानें पूरा मामला
2 खिलाड़ियों पर 50 करोड़ बर्बाद, पूर्व क्रिकेटर ने लखनऊ सुपर जायंट्स की खोल दी पोल, जानें पूरा मामला

वीडियोज

Iran Attacks on 2 Ships in Hormuz: ट्रंप की धमकी ने अमेरिका को ही दलदल में धकेला? | US Iran War
Khabar Filmy Hain: अहान-अनीत की धमाकेदार वापसी, सतरंगा' से मचाएंगे बवाल! | Bollywood Masala
Iran US War ceasefire: ईरान का Trump को करारा जवाब! Ceasefire को बताया 'धोखा'! | IRGC | Ghalibaf
IRGC Firing On Ship in Hormuz:Trump के Ceasefire बढ़ाते ही भड़का ईरान ,IRGC की ताबड़तोड़ फायरिंग!
US-Iran War: Trump की नाकाबंदी से भड़का ईरान | Strait of Hormuz Crisis | Ceasefire | Middle East

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: बंगाल चुनाव के पहले चरण में कितने लोग नहीं डाल पाएंगे वोट? SIR में कुल 91 लाख नाम कटने का कितना असर?
बंगाल चुनाव के पहले चरण में कितने लोग नहीं डाल पाएंगे वोट? SIR में 91 लाख नाम कटने का असर कितना
'भारत ने की थी मध्यस्थता की कोशिश, हर चीज का वक्त, हो सकता है ये कल...', ईरान-अमेरिका जंग पर राजनाथ सिंह का चौंकाने वाला बयान
'भारत ने की थी मध्यस्थता की कोशिश, हर चीज का वक्त', ईरान-US जंग पर राजनाथ का बड़ा बयान
दिल्ली में अब सिर्फ इन गाड़ियों को मिलेगा पेट्रोल-डीजल और CNG, रेखा सरकार का बड़ा फैसला
दिल्ली में अब सिर्फ इन गाड़ियों को मिलेगा पेट्रोल-डीजल और CNG, रेखा सरकार का बड़ा फैसला
सेकंड प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट के बाद दीपिका की पहली तस्वीर आई सामने, रणवीर सिंह नहीं इस शख्स के साथ आईं नजर
सेकंड प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट के बाद दीपिका की पहली तस्वीर आई सामने, रणवीर सिंह नहीं इस शख्स के साथ आईं नजर
MI vs SRH: 68 गेंद, 10 चौके, 10 छक्के नाबाद 135 रन, दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजों की जमकर धुलाई करने के बाद अभिषेक शर्मा ने ये क्या कह दिया
MI vs SRH: 68 गेंद, 10 चौके, 10 छक्के नाबाद 135 रन, दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजों की जमकर धुलाई करने के बाद अभिषेक शर्मा ने ये क्या कह दिया
Assembly Election 2026 Live: नंदीग्राम में वोटिंग से 48 घंटे पहले EC ने बदला पुलिस ऑब्जर्वर, जानिए किसे मिली कमान
Live: नंदीग्राम में वोटिंग से 48 घंटे पहले EC ने बदला पुलिस ऑब्जर्वर, जानिए किसे मिली कमान
CSK फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी, कब होगी एमएस धोनी की वापसी? आ गया ताजा अपडेट
CSK फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी, कब होगी एमएस धोनी की वापसी? आ गया ताजा अपडेट
UP Board 10th Result 2026 Live: यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट कल 4 बजे, ऐसे देख पाएंगे अपने नतीजे; पढ़ें लाइव अपडेट्स
UP Board 10th Result 2026 Live: यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट कल 4 बजे, ऐसे देख पाएंगे अपने नतीजे; पढ़ें लाइव अपडेट्स
Embed widget