एक्सप्लोरर

Women's World Cup Final 2022: पत्नी ने जड़ा शतक तो यूं प्रोत्साहित करते नजर आए मिचेल स्टार्क, देखें वीडियो

ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम की सलामी बल्लेबाज एलिसा हिली ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क की पत्नी हैं.

ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट टीम वर्ल्ड चैंपियन बन चुकी है. महिला वर्ल्ड कप के फाइनल में उसने इंग्लैंड को 71 रन से हराकर वर्ल्ड कप ट्रॉफी अपने नाम की. ऑस्ट्रेलिया की इस जीत में टीम की विकेटकीपर बल्लेबाज एलिसा हिली की खास भूमिका रही. उन्होंने 138 गेंद पर 170 रन की रिकॉर्ड ब्रेकिंग पारी खेली. एलिसा ऑस्ट्रेलियाई पुरुष क्रिकेट टीम के खिलाड़ी मिचेल स्टार्क की पत्नी हैं. अपनी पत्नी की यह पारी देखने के लिए मिचेल स्टार्क भी स्टेडियम में मौजूद थे.

महिला वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च में खेला गया. इस मैच को देखने के लिए मिचेल स्टार्क दर्शकों के बीच मौजूद थे. पूरे वक्त वह ऑस्ट्रेलियाई टीम और अपनी पत्नी को प्रोतसाहित करते नजर आए. जब एलिसा ने शतक जड़ा तो मिचेल स्टार्क तालियां बजाते हुए भी नजर आए. ICC ने उनका वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ICC (@icc)

ऑस्ट्रेलिया ने बनाया 356 रन का विशाल स्कोर
मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी. इंग्लैंड की कप्तान का यह फैसला गलत साबित हुआ और ऑस्ट्रेलिया की सलामी बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 160 रन की साझेदारी कर डाली. रचेल हायनस 68 रन बनाकर आउट हुईं. उनके बाद ओपनर एलिसा हिली (170) ने बेथ मुनी (62) के साथ भी 156 रन की साझेदारी की. एलिसा 170 रन बनाकर अन्या श्रबसोले का शिकार बनी. जब वह आउट हुईं तब स्कोरबोर्ड पर ऑस्ट्रेलिया के 316 रन हो चुके थे. इसके बाद मध्यक्रम की बल्लेबाजों ने टीम को 350 पार पहुंचाया. इस तरह ऑस्ट्रेलिया ने पहले खेलते हुए 356 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. 

इंग्लिश महिला बल्लेबाजों ने टक्कर दी लेकिन यह नाकाफी रही
357 रन के पहाड़ जैसे लक्ष्य के सामने इंग्लैंड दबाव में दिखाई दी. टीम ने शुरुआती 2 विकेट महज 38 रन पर ही खो दिए. तीसरे विकेट के लिए कप्तान हिथर नाइट (26) ने नट शिवर (148) के साथ मिलकर 48 रन जोड़े. इस स्कोर पर कप्तान नाइट पवेलियन लौट गईं. यहां से नट शिवर ने एक छोर संभाले रखा और दूसरे छोर से लगातार विकेट गिरते गए. नट शिवर 148 रन बनाकर नाबाद रहीं. लेकिन इंग्लैंड की बाकी बैटिंग लाइनअप उनका साथ नहीं दे सकी और पूरी टीम 43.4 ओवर में 285 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. इंग्लैंड ने यह मैच 71 रन से गंवाया.

यह भी पढ़ें..

11 साल पहले इसी दिन भारत ने जीता था वर्ल्ड कप, गंभीर-धोनी ने दिलाई थी एतिहासिक जीत

PBKS vs KKR: कहां हुई पंजाब किंग्स से चूक? KKR से क्यों मिली करारी हार? तीन पॉइंट्स में समझिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL में वापसी को बेताब इंग्लैंड का खूंखार क्रिकेटर, लेकिन 2 साल के लिए बैन
IPL में वापसी को बेताब इंग्लैंड का खूंखार क्रिकेटर, लेकिन 2 साल के लिए बैन
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट
KKR में आ रहे हैं हार्दिक पांड्या? वायरल पोस्ट देख झूमे कोलकाता के फैंस
KKR में आ रहे हैं हार्दिक पांड्या? वायरल पोस्ट देख झूमे कोलकाता के फैंस
हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस में वापसी? IPL 2027 से पहले इस बात पर फंसा पेंच
हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस में वापसी? IPL 2027 से पहले इस बात पर फंसा पेंच

वीडियोज

The Traitors India Season 2 में बड़ा खेल, 3 एपिसोड में 4 कंटेस्टेंट्स हुए बाहर
Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
युवराज समेत कितने बल्लेबाजों ने इंटरनेशनल क्रिकेट में लगाए हैं 6 छक्के?
युवराज समेत कितने बल्लेबाजों ने इंटरनेशनल क्रिकेट में लगाए हैं 6 छक्के?
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
बिहार: कुएं में गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं में गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Instagram ने 10 साल बाद बदला अपना लोगो! जानें क्या-क्या हुआ बदलाव
Instagram ने 10 साल बाद बदला अपना लोगो! जानें क्या-क्या हुआ बदलाव
Embed widget