एक्सप्लोरर

वापस आ गए Jasprit Bumrah, लेकिन नहीं खेलेंगे RCB के साथ मैच? ये हो सकती है वापसी की असली तारीख

Jasprit Bumrah Return: जसप्रीत बुमराह ने मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैच से पहले MI स्क्वाड को जॉइन कर लिया है.

Jasprit Bumrah Return Mumbai Indians: जसप्रीत बुमराह लंबे समय के बाद मुंबई इंडियंस के स्क्वाड में वापस आ गए हैं. MI फ्रैंचाइजी ने खुद इसकी जानकारी देते हुए अपने फैंस को खुशखबरी सुनाई है. बुमराह को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान चोट आई थी और वो अभी तक IPL 2025 के चार मैच मिस कर चुके हैं. अब 'बूम-बूम बुमराह' ने MI स्क्वाड में वापसी तो कर ली है, लेकिन सवाल है कि वो मैदान में कब वापसी करेंगे? क्या वो 7 अप्रैल को RCB के खिलाफ मैच में खेल पाएंगे या फिर फैंस को उनके लिए रिटर्न का इंतजार करना पड़ेगा?

क्या RCB के खिलाफ मैच खेलेंगे बुमराह?

जसप्रीत बुमराह ने मुंबई इंडियंस के स्क्वाड में वापसी तो कर ली है, लेकिन वो शायद RCB के खिलाफ मैच में नहीं खेल पाएंगे? एक हालिया मीडिया रिपोर्ट अनुसार बुमराह को मैदान पर वापसी करने से पहले 2 प्रैक्टिस मैच खेलकर अपनी फिटनेस को साबित करना होगा. उनका रिटर्न पूरी तरह इस बात पर निर्भर करता है कि बुमराह अभ्यास सत्र में कैसा परफॉर्मेंस दे पाते हैं. अभी तक पुष्टि नहीं हुई है कि बुमराह कब वापसी करेंगे, लेकिन 13 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में उनकी वापसी लगभग तय लग रही है. मगर RCB के खिलाफ मैच में खेलने पर संशय बना हुआ है.

एक मीडिया रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि बुमराह ने मुंबई इंडियंस टीम के भीतर एक इंट्रा स्क्वाड मैच में भाग लिया था. वो आज भी एक अन्य अभ्यास मैच में भाग लेने वाले हैं. दूसरी ओर लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच में रोहित शर्मा घुटने की चोट के कारण नहीं खेल पाए थे, मगर कयास लगाए जा रहे हैं कि रोहित RCB के खिलाफ मैच में मुंबई की प्लेइंग इलेवन में वापसी कर सकते हैं. फिलहाल मुंबई ने 4 मैचों में सिर्फ एक जीत दर्ज की है और वह IPL 2025 पॉइंट्स टेबल में सातवें स्थान पर मौजूद है.

यह भी पढ़ें:

Jasprit Bumrah Net Worth: करोड़ों में सैलरी, महंगी गाड़ियां; जानें कितनी संपत्ति के मालिक हैं जसप्रीत बुमराह

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
IPL में क्यों नहीं खेलते हैं इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक? भारत से टी20 सीरीज के बीच खुद किया खुलासा
IPL में क्यों नहीं खेलते हैं इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक? भारत से टी20 सीरीज के बीच खुद किया खुलासा
कोच को हटाया, अब इन 5 खिलाड़ियों को भी रिलीज कर सकती है CSK; देखें लिस्ट में कौन-कौन शामिल
कोच को हटाया, अब इन 5 खिलाड़ियों को भी रिलीज कर सकती है CSK; देखें लिस्ट में कौन-कौन शामिल
स्टीफन फ्लेमिंग गए, अब कौन बनेगा CSK का नया हेड कोच? रेस में सबसे आगे ये भारतीय दिग्गज
स्टीफन फ्लेमिंग गए, अब कौन बनेगा CSK का नया हेड कोच? रेस में सबसे आगे ये भारतीय दिग्गज

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget