एक्सप्लोरर

KXIP के कप्तान केएल राहुल बोले, हम प्वॉइंट टेबल में सबसे निचले क्रम की टीम से कहीं बेहतर

किंग्स इलेवन पंजाब ने आईपीएल में मिल रही लगातार हार के बाद गुरुवार को जीत दर्ज की. इसके बाद पंजाब के कप्तान केएल राहुल ने अपनी टीम के बारे में ये खास बात कही है.

राहुल ने मैच के बाद कहा ‘हमें पता था कि हमें एक बार जीत दर्ज करनी होगी जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा. हम प्वॉइंट टेबल में सबसे निचले क्रम की टीम से कहीं बेहतर हैं. ये मैच आखिरी ओवर तक गया लेकिन हमें लक्ष्य हासिल करने की खुशी है. टीम के खिलाड़ियों के हुनर में कोई कमी नहीं है लेकिन हम दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पहले मुकाबले से अब तक मौकों को भुनाने में नाकाम रहे है.’
क्रिस गेल ने दिया अहम योगदान
आईपीएल में अपना पहला मैच खेल रहे किंग्स इलेवन पंजाब के ख़िलाड़ी क्रिस गेल ने पंजाब की जीत में अहम भूमिका निभाई. बल्ले से 53 रन का योगदान देने वाले इस अनुभवी खिलाड़ी ने कहा, ‘मैं नर्वस नहीं था. ये ‘यूनिवर्स बॉस’ की बल्लेबाजी है, मैं नर्वस कैसे हो सकता हूं.’पारी की शुरुआत करने वाले गेल इस मैच में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए. उन्होंने कहा, ‘टीम ने मुझे ऐसा करने के लिए कहा और यह कोई मुद्दा नहीं था. सलामी बल्लेबाज हमें अच्छी शुरुआत दिला रहे है और उन्हें छेड़ना अच्छा नहीं है.’

आपको बता दें कि जब गेल बैटिंग के लिए आए उस वक्त पंजाब की टीम 10 रन प्रति ओवर के हिसाब से रन बना रही थी. ऐसे में करीब 7 महीने बाद कॉम्पिटेटिव क्रिकेट में वापसी कर रहे गेल को आंखें जमाने का मौका मिल गया. उन पर तुंरत तेजी से रन बनाने का कोई दबाव नहीं था.

गेल ने अपने पहले 6 रन 14 गेंदों पर बनाए थे. इसके बाद 13 वें ओवर में उन्होंने अपने अंदाज में गेंदबाजों पर हमला करना शुरू किया. वॉशिंगटन सुंदर के एक ही ओवर में उन्होंने दो करारे छक्के लगा दिए. इसके बाद 17 वें ओवर में गेल ने एक बार फिर से सुंदर की गेंदों पर अटैक किया. इस ओवर में गेल के बल्ले से दो छक्के निकले. गेल ने इस पारी के दौरान 5 छक्के और एक चौका लगाया.

RCB vs KXIP: कप्तान कोहली ने ली हार की ज़िम्मेदारी, मैच के बताया- क्यों डिविलियर्स को छह नंबर पर भेजा

RCB vs KXIP: Chris Gayle और KL Rahul के अर्धशतक से पंजाब की जीत । IPL 2020

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL 2027 की मिनी ऑक्शन की तारीख का एलान, इस दिन गोवा में होगा आयोजन
IPL 2027 की मिनी ऑक्शन की तारीख का एलान, इस दिन गोवा में होगा आयोजन
महेला जयवर्धने ने छोड़ी MI, हेड कोच पद से इस्तीफा; अचानक फैसले से दुनिया हैरान
महेला जयवर्धने ने छोड़ी MI, हेड कोच पद से इस्तीफा; अचानक फैसले से दुनिया हैरान
IPL 2027: दिल्ली कैपिटल्स को मिला नया बॉलिंग कोच, श्रीलंका के दिग्गज ने गांगुली-युवराज को किया जॉइन
दिल्ली कैपिटल्स को मिला नया बॉलिंग कोच, श्रीलंका के दिग्गज ने गांगुली-युवराज को किया जॉइन
युजवेन्द्र चहल को किसने 15वें फ्लोर से लटकाया? भारतीय क्रिकेटर ने खुद बताया
युजवेन्द्र चहल को किसने 15वें फ्लोर से लटकाया? भारतीय क्रिकेटर ने खुद बताया

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget