एक्सप्लोरर

IPL 2022 से टीम इंडिया को मिले ये युवा खिलाड़ी, भविष्य का संभावित कप्तान भी सामने आया

IPL 2022: इंडियन प्रीमियर लीग का आदर्श वाक्य है ‘यहां प्रतिभा को मौका मिलता है’ और 15वां सीजन इस पर खरा उतरा है.

IPL 2022, Future India Captain: इंडियन प्रीमियर लीग का आदर्श वाक्य है ‘यहां प्रतिभा को मौका मिलता है’ और 2022 सीजन इस पर खरा उतरा जहां कुछ शानदार तेज गेंदबाज उभरकर सामने आए तो हार्दिक पंड्या ने भारत के संभावित कप्तान के रूप में दावा पेश किया.

हैदराबाद के लिए पहली बार पूर्ण सत्र में खेलते हुए उमरान मलिक ने लगातार 150 किमी प्रतिघंटा से अधिक की रफ्तार से गेंदबाजी करने की अपनी क्षमता के कारण दुनिया का ध्यान खींचा. भारतीय चयनकर्ता भी उनसे प्रभावित दिखे जबकि बाएं हाथ के युवा तेज गेंदबाज मोहसिन खान ने नई फ्रेंचाइजी लखनऊ सुपर जाइंट्स की ओर से गति और सटीक गेंदबाजी का शानदार नजारा पेश करते हुए प्रभावित किया.

इसके अलावा चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकेश चौधरी और सिमरजीत सिंह, गुजरात टाइटंस के यश दयाल और राजस्थान रॉयल्स के कुलदीप सेन भी दुनिया की सबसे बड़ी टी20 लीग में छाप छोड़ने वाले भारतीय तेज गेंदबाजों में शामिल रहे. कुछ युवा बल्लेबाजों ने भी दिखाया कि वे शीर्ष स्तर पर खेलने में सक्षम हैं. इनमें मुंबई इंडियन्स के तिलक वर्मा भी शामिल रहे जिनकी सराहना उनके कप्तान रोहित शर्मा ने भी की. रोहित ने बाएं हाथ के इस बल्लेबाज को भारतीय टीम में खेलने का दावेदार बताया.

पंजाब किंग्स के विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा से भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग काफी प्रभावित दिखे. उनकी टीम प्ले आफ में जगह बनाने में नाकाम रही लेकिन उन्होंने मौकों का पूरा फायदा उठाया. आईपीएल में पहले भी खेल चुके ‘अनकैप्ड’ (जिन्होंने कोई अंतरराष्ट्रीय मुकाबला नहीं खेला हो) खिलाड़ियों में राहुल त्रिपाठी और अभिषेक वर्मा ने प्रभावित किया. त्रिपाठी हालांकि भारतीय टीम में जगह बनाने से चूक गए.

इस सत्र से हार्दिक पंड्या ने भारत के भविष्य के कप्तान के तौर पर अपनी दावेदारी पेश कर दी है. सत्र के शुरू होने से पहले हार्दिक की फिटनेस पर संदेह था लेकिन उन्होंने गेंद और बल्ले से शानदार प्रदर्शन करने के साथ अपनी नेतृत्व क्षमता का लोहा मनावाकर आलोचकों का मुंह बंद किया. उन्होंने चौथे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए टीम की जरूरत के मुताबिक रक्षात्मक और आक्रामक खेल का शानदार सामंजस्य दिखाया.

आईपीएल ने एक बार फिर से साबित किया कि इस खेल में उम्र सिर्फ एक संख्या है. इस सत्र को अनुभवी उमेश यादव, रिद्धिमान साहा और दिनेश कार्तिक के दमदार प्रदर्शन के लिए याद किया जायेगा. कार्तिक ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए फिनिशर की भूमिका में बेहतरीन प्रदर्शन के बाद भारतीय टीम में एक और वापसी की.

उमेश ने टूर्नामेंट के शुरुआती चरण में केकेआर के लिए पावरप्ले में शानदार गेंदबाजी की तो साहा ने चैम्पियन गुजरात टाइटंस के लिए बाद के मैचों में सलामी बल्लेबाज के तौर पर टीम को लगातार अच्छी शुरूआत दिलायी. आईपीएल के इस सत्र पर भी कोरोना वायरस का साया मंडराया था लेकिन बीसीसीआई ने चीजों को सही तरीके से नियंत्रित करके 74 मैचों के टूर्नामेंट को सफलतापूर्वक पूरा किया दिल्ली कैपिटल्स की टीम में कोविड-19 के कई मामले आये जिससे कुछ मैचों का कार्यक्रम बदलना पड़ा लेकिन इससे टूर्नामेंट पर कोई खतरा नहीं आया.

ये भी पढ़ें...

केएल राहुल ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- I love Travelling, सोशल मीडिया यूजर्स ले रहे मजे

IPL के बाद टी20 विश्वकप जीतना चाहता है गुजरात टाइटंस का यह खिलाड़ी, जानें कैसा रहा था फाइनल में प्रदर्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget