एक्सप्लोरर

IPL 2024: अब किसी की खैर नहीं, फिट हो गए सूर्यकुमार यादव; इस दिन खेलेंगे पहला मैच

Suryakumar Yadav: मुंबई इंडियंस के सबसे खूंखार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव अब पूरी तरह से फिट हो गए हैं. उनके आईपीएल में खेलने को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है.

Suryakumar Yadav, IPL 2024: इस सीजन लगातार तीन मैच हार चुकी मुंबई इंडियंस के लिए एक गुड न्यूज आई है. भारत के मिस्टर 360 डिग्री कहे जाने वाले सूर्यकुमार यादव पूरी तरह से फिट हो गए हैं. वह आईपीएल 2024 में अपना पहला मैच खेलने को तैयार हैं. यहां जानिए सूर्या कब मुंबई इंडियंस से जुड़ेंगे और कब आईपीएल 2024 का अपना पहला मैच खेलेंगे. 

टी20 इंटरनेशनल में दुनिया के नंबर वन बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव चोटिल होने के बाद से क्रिकेट के मैदान से दूर हैं. इस बीच उनकी सर्जरी हुई और फिर उन्होंने अपना रिहैबिलिटेशन पूरा किया. इसी वजह से सूर्या अब तक आईपीएल 2024 में एक भी मैच नहीं खेल पाए हैं. सूर्या के बिना उनकी टीम जीत का खाता भी नहीं खोल सकी है. 

इस दिन पहला मैच खेलेंगे सूर्या

रिपोर्ट के मुताबिक, सूर्यकुमार यादव को नेशनल क्रिकेट एकेडमी (NCA) से आईपीएल 2024 में खेलने के लिए हरी झंडी मिल गई है. सूर्या शुक्रवार (5 अप्रैल) को मुंबई इंडियंस के साथ जुड़ जाएंगे. सूर्या अकेले दम पर मुंबई को पहली जीत दिला सकते हैं. 

बता दें कि मुंबई इंडियंस को अब अपना अगला मैच 7 अप्रैल को घर पर दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलना है. रिपोर्ट के मुताबिक, सूर्यकुमार यादव इस मैच में खेल सकते हैं. अगर सूर्या इस मैच में खेलते हैं तो यह कहना गलत नहीं होगा कि मुंबई अब जीत का खाता खोलने वाली है. 

ऐसा रहा है सूर्यकुमार यादव का करियर

सूर्यकुमार यादव के आईपीएल करियर पर नजर डालें तो अब तक वह 139 मुकाबले खेल चुके हैं, जिसमें इस खिलाड़ी ने 143.32 की स्ट्राइक रेट और 31.85 की एवरेज से 3249 रन बनाए हैं. आईपीएल में सूर्यकुमार यादव का बेस्ट स्कोर 103 रन है, जबकि इस तूफानी बल्लेबाज ने 21 बार पचास रनों का आंकड़ा पार किया है. इसके अलावा आईसीसी टी20 रैंकिंग्स में सूर्यकुमार यादव दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज हैं. 

यह भी पढ़ें-

Watch: जब फैंस ने कहा 'छोले-भटूरे' तो अपनी हंसी नहीं रोक पाए विराट कोहली, वायरल हुआ मजेदार रिएक्शन

मोहम्मद वाहिद वर्तमान में abp न्यूज़ में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. वाहिद abp न्यूज़ के डिजिटल विंग में स्पोर्ट्स इन्चार्ज हैं. वाहिद मई 2020 से abp न्यूज़ में काम कर रहे हैं. लखनऊ के रहने वाले वाहिद ने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया टीवी के साथ की थी. अपने 9 साल के करियर में वाहिद ने स्पोर्ट्स के अलावा राजनीति और क्राइम की बीट को भी कवर किया है. वाहिद ने पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
Delhi News: दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
Delhi News: दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
Embed widget