एक्सप्लोरर

IPL 2020: RR के गेंदबाज़ों की खबर लेने के बाद मनीष पांडे ने बताया क्या था उनका प्लान, मैच में लगाए 8 छक्के

नराइजर्स की टीम ने 155 रनों के लक्ष्य के सामने अपने दोनों सलामी बल्लेबाज महज़ 16 रन के अंदर ही गंवा दिए थे. इसके बाद मनीष पांडे ने 47 गेदों पर चार चौके और आठ छक्कों की मदद से नाबाद 83 रन बनाए.

नई दिल्ली: गुरुवार को इंडियन प्रीमियर लीग में सनराइज़र्स हैदराबाद की टीम ने राजस्थान रॉयल्स की जीत की उम्मीदों पर पानी फेर दिया. मनीष पांडे की दमदार पारी की बदौलत सनराइज़र्स ने राजस्थान को आठ विकेट से करीरी शिकस्त दी. मुकाबले में मनीष पांडे का बल्ला खूब बोला और उन्होने राजस्थान के गेंदबाज़ों की जमकर खबर ली. मैच के बाद मनीष पांडे ने कहा कि उन्हें लंबे समय से मैच विजेता पारी खेलने का इंतजार था और उन्हें खुशी है कि वह विषम परिस्थितियों में अच्छा प्रदर्शन करके टीम को जीत दिलाने में सफल रहे.

आपको बता दें कि सनराइजर्स की टीम ने 155 रनों के लक्ष्य के सामने अपने दोनों सलामी बल्लेबाज महज़ 16 रन के अंदर ही गंवा दिए थे. इसके बाद मनीष पांडे ने 47 गेदों पर चार चौके और आठ छक्कों की मदद से नाबाद 83 रन बनाए और विजय शंकर (नाबाद 52) के साथ तीसरे विकेट के लिये 140 रन की अटूट साझेदारी करके टीम को जीत दिलाई.

मनीष पांडे को उनकी इस दमदार पारी के लिए मैन आफ द मैच चुना गया. उन्होंने कहा, ‘‘हमारी टीम के मध्यक्रम को लेकर काफी बातें की जा रही थी. यह हमारे लिये अच्छा प्रदर्शन करने का सबसे उपयुक्त समय था. मैंने (टीम मेंटर वीवीएस) लक्ष्मण सर और कोच से बात की. मैं बहुत नहीं सोचना चाहता था और सही तरह से अपने शॉट खेलना चाहता था.’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमने शुरू में ही दो अच्छे बल्लेबाज गंवा दिए थे. लेकिन किसी ने कहा कि यह हमारे पास टीम को मैच जितवाने का मौका है. मुझे लंबे समय से इसका इंतजार था. जोफ्रा (आर्चर) अगर तीसरा ओवर करता तो हम उसे संभलकर खेलते. हमने दो लेग स्पिनरों और भारतीय तेज गेंदबाजों को निशाना बनाने की रणनीति बनाई थी.’’

सनराइजर्स के कप्तान डेविड वार्नर ने इसे शानदार प्रदर्शन करार दिया तथा पांडे और शंकर की जमकर तारीफ की. वार्नर ने कहा, ‘‘यह जबर्दस्त प्रदर्शन था. हम इसी तरह का मैच चाहते थे. यह एक संपूर्ण प्रदर्शन था. यह देखकर अच्छा लगा कि इन दोनों (पांडे और शंकर) को अपनी कड़ी मेहनत का इनाम मिला. हमने पूर्व में शुरू में विकेट नहीं गंवाये थे और इसलिए उन्हें मौका नहीं मिला था.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
Delhi News: दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
Delhi News: दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
Embed widget