एक्सप्लोरर

RCB Squad IPL: बेंगलुरु की इस 'बेवकूफी' से फैंस तिलमिलाए, मोहम्मद कैफ और सुरेश रैना को भी आया गुस्सा

RCB Squad IPL 2025: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम सुव्यवस्थित नजर आ रही है, लेकिन टीम में एक तूफानी बल्लेबाज के ना होने से फैंस और दिग्गज भी नाराज हो गए हैं.

RCB RTM Will Jacks IPL Auction 2025: आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी में दूसरा दिन, जब विल जैक्स का नाम बोला गया तो सबकी नजरें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के मैनेजमेंट पर जा टिकी थीं. मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स शुरू से ही जैक्स को खरीदने के लिए आमने-सामने थे, लेकिन यहां दूर-दूर तक आरसीबी का नाम नहीं दिखा. यहां तक कि बेंगलुरु की टीम ने जैक्स पर राइट टू मैच कार्ड का इस्तेमाल करने से साफ इनकार कर दिया. इस फैसले से फैंस तो नाराज हैं ही, साथ ही सुरेश रैना और मोहम्मद कैफ ने भी इस संबंध में तीखा बयान दिया है.

विल जैक्स का बेस प्राइस दरअसल 2 करोड़ रुपये था, मुंबई इंडियंस ने शुरू में ही अपने इरादे स्पष्ट कर दिए थे. दूसरी ओर पंजाब का मैनेजमेंट भी बढ़िया मूड में लग रहा था, लेकिन 5 करोड़ पर आकर पंजाब ने अपनी जिद छोड़ दी. मुंबई द्वारा लगाई गई आखिरी बोली 5.25 करोड़ रुपये की रही. ऑक्शन को होस्ट कर रहीं मल्लिका सागर RCB द्वारा आरटीएम का इस्तेमाल करने का वाक्य पूरा कर भी नहीं पाई थीं, उससे पहले ही बेंगलुरु मैनेजमेंट ने 'ना' में सिर हिला दिया.

मोहम्मद कैफ ने जताई निराशा

भारत के दिग्गज क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने कहा कि विल जैक्स को ना खरीदना RCB के लिए बहुत बड़े नुकसान के समान है. कैफ ने बताया कि जैक्स ने बेंगलुरु को पिछले सीजन टॉप-4 में पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया था. उन्होंने कहा कि वो जैक्स ही थे, जिनकी मदद से बेंगलुरु ने गुजरात टाइटंस और SRH को हराने में सफलता पाई थी. कैफ ने निराशा व्यक्त करते हुए यह भी बताया कि RCB ने ऋषभ पंत, केएल राहुल को खरीदने का मौका पहले ही गंवा दिया था, ऐसे में उसे विल जैक्स को जरूर खरीदना चाहिए था. वहीं सुरेश रैना भी इस फैसले से गुस्से में नजर आए, एक लाइव शो पर चर्चा के दौरान उन्होंने भी विल जैक्स को ना खरीदने को बेंगलुरु द्वारा हुई बड़ी गलती करार दिया है.

फैंस तिलमिलाए

सोशल मीडिया पर फैंस ऑक्शन में RCB द्वारा लिए गए फैसलों की जमकर आलोचना कर रहे हैं. एक फैन ने सोशल मीडिया पर लिखा कि RCB ने विल जैक्स को धोखा दिया है. इस बीच अधिकांश लोगों का मानना है कि ट्रोल होने के बावजूद बेंगलुरु ने एक सधी हुई टीम तैयार की है, लेकिन इसमें विल जैक्स का ना होना एक बड़ी कमी को दर्शा रहा है. एक फैन ने तो यह तक कह दिया कि फैंस, RCB के प्रति निष्ठा रखते हैं, लेकिन आरसीबी के मालिक अपने फैंस में जरा भी भी नहीं सोचते.

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेगा इन ग्लोबल स्टार्स का जलवा
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेंगे ये ग्लोबल स्टार्स

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेगा इन ग्लोबल स्टार्स का जलवा
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेंगे ये ग्लोबल स्टार्स
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
Explained: 'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक' का खेल! PDA से हटकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक', PDA से हटकर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल पेश करने की तैयारी
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल लाने करने की तैयारी
Video: पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर! जबड़ों में दबोचकर अजगर को जिंदा चबा गया खूंखार दरिंदा
पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर! जबड़ों में दबोचकर अजगर को जिंदा चबा गया खूंखार दरिंदा
Embed widget