एक्सप्लोरर

CSK vs RCB: बैंगलोर ने चेन्नई को 13 रनों से हराया, हर्षल पटेल ने झटके 3 विकेट

Royal Challengers Bangalore vs Chennai Super Kings: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने चेन्नई सुपर किंग्स को 13 रनों से हरा दिया. इस मैच में आरसीबी के लिए हर्षल पटेल ने 3 विकेट लिए.

Royal Challengers Bangalore vs Chennai Super Kings: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने चेन्नई सुपर किंग्स को 13 रनों से हरा दिया. आईपीएल 2022 में चेन्नई की यह 7वीं हार है. आरसीबी के लिए महिपाल लोमरोर ने 42 रनों की अच्छी पारी खेली. जबकि गेंदबाजी में ग्लेन मैक्सेवल और हर्षल पटेल ने कमाल दिखाया. चेन्नई के लिए डेवोन कॉनवे ने अर्धशतक जड़ा. हालांकि उनकी अर्धशतक बेकार गया. सीएसके लिए महेशा थीक्षाना ने 3 विकेट लिए.

आरसीबी के दिए लक्ष्य का पीछा करने उतरी सीएसके के लिए ऋतुराज गायकवाड़ और डेवोन कॉनवे ओपनिंग करने आए. इस दौरान ऋतुराज 23 गेंदों में 28 रन बनाकर आउट हुए. उन्होंने 3 चौके और एक छक्का लगाया. कॉनवे ने दमदार अर्धशतक जड़ा. उन्होंने 37 गेंदों का सामना करते हुए 56 रन बनाए. उनकी इस पारी में 6 चौके और 2 छक्के शामिल रहे. रोबिन उथप्पा एक रन के निजी स्कोर पर आउट हुए. अंबाती रायडू 8 गेंदों में 10 रन बनाकर आउट हुए.

मोईन अली ने 34 रनों की अहम पारी खेली. उन्होंने 27 गेंदों का सामना करते हुए 2 चौके और 2 छक्के लगाए. जबकि रविंद्र जडेजा कुछ खास नहीं कर सके. वे 3 रनों के निजी स्कोर पर आउट हो गए. कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी महज 2 रन बनाकर चलते बने. प्रिटोरियस ने टीम को जीत दिलाने का प्रयास किया. लेकिन वे सफल नहीं हो सके. उन्होंने 8 गेंदों का सामना करते हुए एक चौके और एक छक्के की मदद से 13 रन बनाए.

हर्षल पटेल ने आरसीबी के लिए अच्छी गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट झटके. उन्होंने 4 ओवरों में 35 रन दिए. ग्लेन मैक्सवेल ने 4 ओवरों में 22 रन देकर 2 विकेट लिए. शाहबाज अहमद ने 3 ओवरों में 27 रन देकर एक विकेट लिया. जोस हेजलवुड ने 4 ओवरों में 19 रन देकर एक विकेट लिया. वनिन्दु हसरंगा ने भी एक विकेट लिया.

बैंगलोर ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 173 रन बनाए. इस दौरान टीम के लिए महिपाल लोमरोर ने 42 रन बनाए. उन्होंने 27 गेंदों का सामना करते हुए 3 चौके और 2 छक्के लगाए. कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने 38 रनों की पारी खेली. उन्होंने 22 गेंदों का सामना करते हुए 4 चौके और एक छक्का लगाया. पूर्व कप्तान विराट कोहली ने 30 रन बनाए. कोहली ने 33 गेंदों का सामना करते हुए 3 चौके और एक छक्का लगाया. दिनेश कार्तिक 26 रन बनाकर नाबाद रहे. उन्होंने 17 गेंदों में 2 छक्के और एक चौका लगाया.

चेन्नई के लिए शानदार गेंदबाजी करते हुए महेश 4 ओवरों में 27 रन देकर 3 विकेट झटके. मोईन अली ने 4 ओवरों में 28 रन देकर 2 विकेट लिए. प्रिटोरियस ने 3 ओवरों में 42 रन देकर एक विकेट लिया. इनके अलावा किसी भी गेंदबाज को सफलता नहीं मिली. 

यह भी पढ़ें : CSK vs RCB: मैच के दौरान RCB के फैन को गर्लफ्रेंड ने किया शादी के लिए प्रोपोज, वायरल हो रहा वीडियो

IPL 2022: रोहित शर्मा की वजह से तिलक वर्मा ने किया दमदार प्रदर्शन, जानिए मुंबई के युवा बल्लेबाज ने क्या बताया कारण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ऐसी बल्लेबाजी नहीं चलेगी' SRH की शर्मनाक हार के बाद भड़के श्रीकांत; अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड को लगाई फटकार
'ऐसी बल्लेबाजी नहीं चलेगी' SRH की शर्मनाक हार के बाद भड़के श्रीकांत; अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड को लगाई फटकार
IPL में कहर ढाने वाले 5 तेज गेंदबाजों को किया गया इग्नोर, जीरो विकेट लेने वाला बॉलर टीम इंडिया में
IPL में कहर ढाने वाले 5 तेज गेंदबाजों को किया गया इग्नोर, जीरो विकेट लेने वाला बॉलर टीम इंडिया में
इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है चैंपियन RCB, जानें किस-किस के बाहर होने की है उम्मीद
इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है चैंपियन RCB, जानें किस-किस के बाहर होने की है उम्मीद
हार्दिक पांड्या का CSK से जुड़ने का सच आया सामने, फ्रेंचाइजी ने ट्रेड पर तोड़ी चुप्पी; क्या MI से होंगे अलग?
हार्दिक पांड्या का CSK से जुड़ने का सच आया सामने, फ्रेंचाइजी ने ट्रेड पर तोड़ी चुप्पी

वीडियोज

हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Embed widget