एक्सप्लोरर

RCB vs RR: क्या राजस्थान के खिलाफ चलेगा कोहली का बल्ला? या बाज़ी मार जाएगी स्मिथ की टीम

राजस्थान इस सीजन अच्छी फॉर्म में रही है. उसे पिछले मैच में भले ही हार मिली है, लेकिन टीम का आत्मविश्वास उस हार से डोला नहीं होगा, क्योंकि इस हार से पहले राजस्थान ने जिस तरह का प्रदर्शन कर जीत हासिल की है वो उम्दा है.

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग सीज़न 13 में शनिवार को इस सीज़न का पहला डबल हैडर होगा. पहले मुकाबले में विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का सामना राजस्थान रॉयल्स से होगा. ये मैच दिन में शेख जाएद स्टेडियम में खेला जाएगा. पिछला मैच विराट की टीम के लिए एक तरह से सबक था, जिसमें उसने तमाम गलतियां की थीं, लेकिन किस्मत के बूते वो सुपर ओवर में मुंबई इंडियंस को मात देने में सफल रही थी. टीम ने मुंबई के खिलाफ कुछ कैच छोड़े थे.

मैच के बाद कोहली ने भी कहा था कि अगर कैच पकड़ लिए जाते तो मैच सुपर ओवर में नहीं जाता. जीत से निश्चित तौर पर बैंगलोर की टीम को आत्मविश्वास मिला होगा और वह उसका इस्तेमाल राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ करना चाहेगी.

अच्छे फॉर्म में है राजस्थान रॉयल्स के कई खिलाड़ी राजस्थान इस सीजन अच्छी फॉर्म में रही है. उसे पिछले मैच में भले ही हार मिली है, लेकिन टीम का आत्मविश्वास उस हार से डोला नहीं होगा, क्योंकि इस हार से पहले राजस्थान ने जिस तरह का प्रदर्शन कर जीत हासिल की है वो उम्दा है.

टीम की बल्लेबाजी फॉर्म में है, लेकिन सिर्फ ऊपरी क्रम. संजू सैमसन, कप्तान स्टीव स्मिथ का बल्ला चल ही रहा है. जोस बटलर ने भी कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ बता दिया था एक अच्छी पारी उनसे दूर नहीं है. राजस्थान के लिए सवाल है कि इन तीनों के बाद कौन?

एक मैच में राहुल तेवतिया ने चमत्कार कर एक ओवर में पांच छक्के लगा टीम को हार से बचा लिया था. लेकिन चमत्कार हर रोज नहीं होते. रॉबिन उथप्पा अभी तक विफल रहे हैं. युवा रियान पराग का बल्ला भी रन नहीं उगल पाया है. पिछले मैच में टॉम कुरैन ने जरूर अर्धशतक लगाया था, लेकिन वो अकेले रह गए थे.

कुल मिलाकर राजस्थान को बल्लेबाजी में मध्य क्रम और निचले क्रम में मजबूत बल्लेबाज चाहिए होगा. गेंदबाजी में भी जोफ्रा आर्चर, कुरैन ही कुछ हद तक अच्छा कर सके हैं और सही मायनों में इन्हीं पर भार होगा.

कोहली का बल्ला अब तक है खामोश पहले के सीजनों में बैंगलोर कोहली और एबी डिविलियर्स पर ज्यादा निर्भर रहती थी, लेकिन इस सीजन देवदत्त पडिकल और एरॉन फिंच ने उनसे यह भार साझा किया है. पडिकल दो अर्धशतक जमा चुके हैं और फिंच एक. डिविलियर्स ने भी पिछले मैच में अर्धशतक जमाया था. सिर्फ कोहली का बल्ला ही अभी तक खामोश है. राजस्थान के सामने कोहली एक अच्छी पारी खेल इस सूखे को खत्म करना चाहेंगे.

गेंदबाजी में नवदीप सैनी ने बेहद प्रभावित किया है. लेकिन तेज गेंदबाजी में उनको कोई अच्छा जोड़ीदार नहीं मिला है. डेल स्टेन कारगर साबित नहीं हुए थे तो इसुरु उदाना को पिछले मैच में मौका मिला था. उदाना ने चार ओवरों में 45 रन दे दो विकेट लिए थे.

राजस्थान के बल्लेबाजों के लिए सबसे बड़ा खतरा लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल रहेंगे. कोहली ने पिछले मैच में दो लेग स्पिनर उतारे थे और इसलिए एडम जाम्पा को मौका मिला था. इस मैच में भी यही संयोजन रहता है या नहीं यह मैच के दिन पता चलेगा.

टीमें:

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर: विराट कोहली (कप्तान), एरॉन फिंच, देवदत्त पडिकल, एबी डिविलियर्स, जोश फिलिपे, वॉशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, नवदीप सैनी, उमेश यादव, डेल स्टेन, युजवेंद्र चहल, मोइन अली, पवन देशपांडे, गुरकीरत सिंह मान, मोहम्मद सिराज, क्रिस मौरिस, पवन नेगी, पार्थिव पटेल, शहबाज अहमद, इसुरु उदाना, एडम जाम्पा, केन रिचर्डसन.

राजस्थान रॉयल्स: स्टीव स्मिथ (कप्तान), अंकित राजपूत, बेन स्टोक्स, जोफ्रा आर्चर, जोस बटलर, महिपाल लोमरोर, मनन वोहरा, मयंक मारकंड़े, राहुल तेवतिया, रियान पराग, संजू सैमसन, शशांक सिंह, श्रेयस गोपाल, वरुण एरॉन, रॉबिन उथप्पा, जयदेव उनादकट, यशस्वी जायसवाल, अनुज रावत, आकाश सिंह, कार्तिक त्यागी, डेविड मिलर, ओशाने थॉमस, अनिरुद्ध जोशी, एंड्रयू टाई, टॉम कुरैन.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL में कहर ढाने वाले 5 तेज गेंदबाजों को किया गया इग्नोर, जीरो विकेट लेने वाला बॉलर टीम इंडिया में
IPL में कहर ढाने वाले 5 तेज गेंदबाजों को किया गया इग्नोर, जीरो विकेट लेने वाला बॉलर टीम इंडिया में
इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है चैंपियन RCB, जानें किस-किस के बाहर होने की है उम्मीद
इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है चैंपियन RCB, जानें किस-किस के बाहर होने की है उम्मीद
हार्दिक पांड्या का CSK से जुड़ने का सच आया सामने, फ्रेंचाइजी ने ट्रेड पर तोड़ी चुप्पी; क्या MI से होंगे अलग?
हार्दिक पांड्या का CSK से जुड़ने का सच आया सामने, फ्रेंचाइजी ने ट्रेड पर तोड़ी चुप्पी
अफवाह हैं हार्दिक पांड्या को लेकर सारी ट्रेड डील्स, मुंबई इंडियंस से आई खबर उड़ा देगी आपके होश
अफवाह हैं हार्दिक पांड्या को लेकर सारी ट्रेड डील्स, मुंबई इंडियंस से आई खबर उड़ा देगी आपके होश

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
France vs Morocco: एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
Termite Prevention: क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
Embed widget