एक्सप्लोरर

Ravindra Jadeja: वापसी के बाद से कमाल कर रहे हैं रवींद्र जडेजा, अब तक इतने मैचों में अपने दम पर दिलाई जीत

IPL 2023: रवींद्र जडेजा और सीएसके के बीच पिछले साल काफी विवाद हुआ था. लेकिन अब जडेजा विवाद से आगे बढ़कर सीएसके को जीत दिला रहे हैं.

IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन में चेपॉक पर चेन्नई सुपर किंग्स की जीत का सिलसिला जारी है. शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में सीएसके ने सनराइजर्स हैदराबाद को सात विकेट से मात दी. हालांकि सीएसके की जीत के हीरो स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा रहे. जडेजा ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में महज 22 रन खर्च करके तीन अहम विकेट हासिल किए. जडेजा को इस परफॉर्मेंस के लिए प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया.

जडेजा का यह परफॉर्मेंस इसलिए भी नायाब है क्योंकि हाल ही में उन्होंने लंबे अंतराल के बाद क्रिकेट के मैदान पर वापसी की. जडेजा पिछले साल एशिया कप के दौरान चोटिल हो गए थे. लेकिन फरवरी 2023 में ग्राउंड पर लौटने के बाद से जडेजा लगातार बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं.

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के जरिए वापसी करने के बाद जडेजा ने टीम इंडिया को शुरुआती दो मैचों में जीत दिलाने में निर्णायक भूमिका निभाई. बॉर्डर-गावस्कर सीरीज के पहले दोनों मैचों में जडेजा को प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब मिला. इतना ही नहीं वो बॉर्डर-गावस्कर सीरीज में प्लेयर ऑफ द सीरीज भी चुने गए. इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में भी वो एक बार प्लेयर ऑफ द मैच बने.

जडेजा कर रहे हैं कमाल

आईपीएल में भी जडेजा ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन को जारी रखा है. हैदराबाद से पहले मुंबई इंडियंस के खिलाफ भी जडेजा मैच विनिंग परफॉर्मेंस दे चुके हैं. सीएसके को अब तक खेले गए 6 में से चार मैचों में जीत मिली है. कमाल की बात है कि इनमें से दो में प्लेयर ऑफ द मैच रवींद्र जडेजा रहे हैं. 

पिछले साल हुए विवाद के बाद रवींद्र जडेजा का इस तरह से जडेजा का इस अंदाज में वापसी करना सीएसके के लिए किसी बड़ी राहत से कम नहीं है. जडेजा ने इस सीजन में गेंद से कमाल दिखाते हुए 6 मैचों में 9 विकेट हासिल किए हैं. हालांकि जडेजा को इस सीजन में अभी तक बल्ले से कमाल दिखाने के ज्यादा मौके नहीं मिले हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पश्चिम बंगाल में बड़ा हादसा, बहरामपुर में ट्रेन से टकराई स्कूल वैन, 2 बच्चों समेत 3 की मौत
पश्चिम बंगाल में बड़ा हादसा, बहरामपुर में ट्रेन से टकराई स्कूल वैन, 2 बच्चों समेत 3 की मौत
राम मंदिर मामले पर संजय राउत ने RSS चीफ मोहन भागवत को लिखा पत्र, आंदोलन में आने का दिया न्योता
राम मंदिर मामले पर संजय राउत ने RSS चीफ मोहन भागवत को लिखा पत्र, आंदोलन में आने का दिया न्योता
UNSC में अस्थायी सदस्यता के लिए भारत का साथ देगा चीन? दावेदारी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'हमारी...'
UNSC में अस्थायी सदस्यता के लिए भारत का साथ देगा चीन? दावेदारी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'हमारी...'
'OMG 2 का आइडिया मेरा था, अक्षय कुमार ने स्क्रिप्ट ली और क्रेडिट तक नहीं दिया', परेश रावल का खुलासा
‘OMG 2 मेरा आइडिया थी लेकिन अक्षय ने नहीं दिया कोई क्रेडिट’, परेश रावल का खुलासा

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पश्चिम बंगाल में बड़ा हादसा, बहरामपुर में ट्रेन से टकराई स्कूल वैन, 2 बच्चों समेत 3 की मौत
पश्चिम बंगाल में बड़ा हादसा, बहरामपुर में ट्रेन से टकराई स्कूल वैन, 2 बच्चों समेत 3 की मौत
राम मंदिर मामले पर संजय राउत ने RSS चीफ मोहन भागवत को लिखा पत्र, आंदोलन में आने का दिया न्योता
राम मंदिर मामले पर संजय राउत ने RSS चीफ मोहन भागवत को लिखा पत्र, आंदोलन में आने का दिया न्योता
UNSC में अस्थायी सदस्यता के लिए भारत का साथ देगा चीन? दावेदारी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'हमारी...'
UNSC में अस्थायी सदस्यता के लिए भारत का साथ देगा चीन? दावेदारी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'हमारी...'
'OMG 2 का आइडिया मेरा था, अक्षय कुमार ने स्क्रिप्ट ली और क्रेडिट तक नहीं दिया', परेश रावल का खुलासा
‘OMG 2 मेरा आइडिया थी लेकिन अक्षय ने नहीं दिया कोई क्रेडिट’, परेश रावल का खुलासा
क्या विराट कोहली और गौतम गंभीर एक-दूसरे से बात नहीं करते? टीम इंडिया के कोच ने दिया चौंकाने वाला जवाब
क्या विराट कोहली और गौतम गंभीर एक-दूसरे से बात नहीं करते? टीम इंडिया के कोच ने दिया चौंकाने वाला जवाब
'मैंने चीन पर अरबों डॉलर के टैरिफ लगाए, इसलिए वो मुझे...', ट्रंप ने बताया ड्रैगन ने क्यों चुराया अमेरिका के 22 करोड़ वोटर्स का डाटा
'मैंने चीन पर अरबों डॉलर के टैरिफ लगाए, इसलिए...', ट्रंप ने बताया ड्रैगन ने क्यों चुराया US के 22 करोड़ वोटर्स का डाटा
अमेरिका का ईरान पर लगातार छठे दिन ताबड़तोड़ अटैक, ब्रिज, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर दागी मिसाइलें, बिजली भी गुल
अमेरिका का ईरान पर लगातार छठे दिन ताबड़तोड़ अटैक, ब्रिज, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर दागी मिसाइलें, बिजली भी गुल
World Emoji Day 2026: चैटिंग में दिन-रात इमोजी का इस्तेमाल, क्या 'इमोजी चैटिंग' से बढ़ रही स्ट्रेस?
चैटिंग में दिन-रात इमोजी का इस्तेमाल, क्या 'इमोजी चैटिंग' से बढ़ रही स्ट्रेस?
Embed widget