एक्सप्लोरर

PBKS vs CSK: पंजाब ने चेन्नई को दिया 188 रनों का लक्ष्य, 200वें मैच में धवन ने किया कमाल

PBKS vs CSK: पंजाब किंग्स के लिए शिखर धवन ने 59 गेंदों में 88 रनों की नाबाद पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से 9 चौके और दो छक्के निकले. धवन का यह 200वां आईपीएल मैच है.

Punjab Kings vs Chennai Super Kings: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे आईपीएल 2022 के 38वें मुकाबले में पंजाब किंग्स ने पहले खेलने के बाद 20 ओवर में 4 विकेट पर 187 रन बनाए. पंजाब किंग्स के लिए शिखर धवन ने 59 गेंदों में 88 रनों की नाबाद पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से 9 चौके और दो छक्के निकले. धवन का यह 200वां आईपीएल मैच है.

शिखर धवन (नाबाद 88) की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत वानखेड़े स्टेडियम में सोमवार को खेले जा रहे आईपीएल 2022 के 38वें मुकाबले में पंजाब किंग्स इलेवन (पीबीकेएस) ने चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को 188 रनों का लक्ष्य दिया. पंजाब ने 20 ओवरों में चार विकेट खोकर 187 रन बनाए. टीम की ओर से धवन और भानुका राजापक्षे के बीच 110 रनों की साझेदारी हुई. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब किंग्स की शुरुआत अच्छी रही. टीम की सलामी जोड़ी शिखर धवन और कप्तान मयंक अग्रवाल ने पारी की शुरुआत की.

पहले पॉवर प्ले के आखिरी ओवर की पांचवी गेंद पर गेंदबाज महेश ने पंजाब को पहला झटका मयंक अग्रवाल के रूप में दिया. अग्रवाल 21 गेंदों में 18 रन बनाकर शिवम दुबे को कैच थमा बैठे. वहीं, पंजाब ने पॉवर प्ले में एक विकेट खोकर 37 रन बनाए. उनके बाद भानुका राजापक्षे क्रीज पर आए.

दूसरे विकेट के लिए राजापक्षे और शिखर धवन के बीच 110 रन की साझेदारी हुई, जो कि टीम में सबसे बड़ी साझेदारी थी. इस दौरान धवन ने अपना 46वां अर्धशतक भी पूरा किया.

वहीं पंजाब को दूसरा झटका 15वें ओवर में लगा जब ब्रावो गेंदबाजी करने आए. उन्होंने राजापक्षे को 42 के स्कोर पर वापस पवेलियन भेजा. इस दौरान बल्लेबाज ने 2 छक्के और 2 चौके की मदद से 32 गेंदों में 42 रन बनाए. उनके बाद लियाम लिविंगस्टोन क्रीज पर आए.

वहीं, ब्रावो ने टीम को तीसरा झटका आखिरी ओवर में लिविंगस्टोन के रूप में दिया. बल्लेबाज ने सात गेंदों में धुआंधार पारी खेलते हुए दो छक्के और एक चौके की मदद से 19 रन बनाए. उनके बाद जॉनी बेयरस्टो बल्लेबाजी के लिए आए, लेकिन बल्लेबाज पारी की आखिरी गेंद पर रन आउट हो गए. शिखर धवन की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत टीम ने 20 ओवर में चार विकेट खोकर 187 रन बनाए और सीएसके को जीत के लिए 188 रन का लक्ष्य दिया. धवन ने इस दौरान 59 गेंदों में दो छक्के और नौ चौके की मदद से नाबाद 88 रन की पारी खेली.

ये भी पढ़ें-

ब्रायन लारा बोले- राशिद खान की इकनॉमी अच्छी, लेकिन विकेट निकालने की क्षमता वाशिंगटन सुंदर की बेहतर

IPL 2022: मुंबई की लगातार 8 हार पर रोहित शर्मा का रिएक्शन आया सामने, शेयर किया इमोशनल पोस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन हैं 300 अमेरिकी नेवी कैडेट्स को लीड करने वाली 17 साल की रिद्धि चौहान, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
कौन हैं 300 अमेरिकी नेवी कैडेट्स को लीड करने वाली 17 साल की रिद्धि चौहान, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
परिसीमन बिल पर एकनाथ शिंदे का बड़ा बयान, 'सुप्रिया सुले समर्थन करें तो अच्छा है वरना...'
परिसीमन बिल पर एकनाथ शिंदे का बड़ा बयान, 'सुप्रिया सुले समर्थन करें तो अच्छा है वरना...'
CJI जस्टिस सूर्यकांत को अपशब्द कहने वाले लॉ स्टूडेंट गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट में किया था हंगामा; पुलिस रिमांड पर भेजे गए
CJI जस्टिस सूर्यकांत को अपशब्द कहने वाले लॉ स्टूडेंट गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट में किया था हंगामा; पुलिस रिमांड पर भेजे गए
कोहली-रोहित नहीं खेलेंगे दूसरा वनडे? शुभमन गिल ने कहा- 'हम अलग-अलग कॉम्बिनेशन...'
कोहली-रोहित नहीं खेलेंगे दूसरा वनडे? शुभमन गिल ने कहा- 'हम अलग-अलग कॉम्बिनेशन...'

वीडियोज

MG Hector Hawk PHEV vs Toyota Innova Hycross hybrid | #mghector #toyotainnova #autolive
Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन हैं 300 अमेरिकी नेवी कैडेट्स को लीड करने वाली 17 साल की रिद्धि चौहान, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
कौन हैं 300 अमेरिकी नेवी कैडेट्स को लीड करने वाली 17 साल की रिद्धि चौहान, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
परिसीमन बिल पर एकनाथ शिंदे का बड़ा बयान, 'सुप्रिया सुले समर्थन करें तो अच्छा है वरना...'
परिसीमन बिल पर एकनाथ शिंदे का बड़ा बयान, 'सुप्रिया सुले समर्थन करें तो अच्छा है वरना...'
CJI जस्टिस सूर्यकांत को अपशब्द कहने वाले लॉ स्टूडेंट गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट में किया था हंगामा; पुलिस रिमांड पर भेजे गए
CJI जस्टिस सूर्यकांत को अपशब्द कहने वाले लॉ स्टूडेंट गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट में किया था हंगामा; पुलिस रिमांड पर भेजे गए
कोहली-रोहित नहीं खेलेंगे दूसरा वनडे? शुभमन गिल ने कहा- 'हम अलग-अलग कॉम्बिनेशन...'
कोहली-रोहित नहीं खेलेंगे दूसरा वनडे? शुभमन गिल ने कहा- 'हम अलग-अलग कॉम्बिनेशन...'
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
Explained: ब्रिटेन की व्हिस्की से पाउडर-क्रीम तक! क्या सस्ता हुआ और किसकी बढ़ेगी डिमांड, भारत-UK FTA से आपको क्या फायदा?
ब्रिटेन की व्हिस्की से लेकर पाउडर-क्रीम तक! भारत-UK FTA से क्या सस्ता हुआ और आपको क्या फायदा?
अमेरिका ने घेरा होर्मुज तो रूस ने दी तगड़ी चेतावनी, कहा- 'वादा तोड़ा, ईरान के खिलाफ US की...'
अमेरिका ने घेरा होर्मुज तो रूस ने दी तगड़ी चेतावनी, कहा- 'वादा तोड़ा, ईरान के खिलाफ US की...'
बांकीपुर उपचुनाव: अब BJP प्रत्याशी नीरज सिन्हा का रद्द होगा नामांकन? कोर्ट जा रही RJD, जानें मामला
बांकीपुर उपचुनाव: अब BJP प्रत्याशी नीरज सिन्हा का रद्द होगा नामांकन? कोर्ट जा रही RJD, जानें मामला
Embed widget