एक्सप्लोरर

Mustafizur Rahman CSK: चेन्नई सुपर किंग्स को झटका! अगले मुकाबले से बाहर हो सकते हैं मुस्तफिजुर रहमान

CSK vs SRH IPL 2024: मुस्तफिजुर रहमान सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ होने वाले मैच से बाहर हो सकते हैं. एक रिपोर्ट के मुताबिक वे बांग्लादेश चले गए हैं.

CSK vs SRH IPL 2024: चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान ने आईपीएल 2024 में अभी तक शानदार प्रदर्शन किया है. वे फिलहाल सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में टॉप पर हैं. इस सीजन की पर्पल कैप अभी मुस्तफिजुर के पास है. लेकिन वे सीएसके के अगले मुकाबले से बाहर हो सकते हैं. एक रिपोर्ट के मुताबिक मुस्तफिजुर बांग्लादेश के लिए रवाना हो गए हैं. इसी वजह से वे सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ होने वाले मैच से बाहर हो सकते हैं.

दरअसल आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2024 का 1 जून से आयोजन होना है. इसमें शामिल होने वाले सभी देशों के क्रिकेट बोर्ड खिलाड़ियों के वीजा की तैयारी कर रहे हैं. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड भी खिलाड़ियों का वीजा तैयार करवा रहा है. इसी वजह से मुस्तफिजुर रहमान को बांग्लादेश जाना पड़ा. क्रिकबज की एक रिपोर्ट के मुताबिक मुस्तफिजुर रवाना हो चुके हैं. वे यूएस एम्बेसी में फिंगरप्रिंट के लिए जाएंगे. लिहाजा संभव है कि उनके आने में देरी होगी. अगर मुस्तफिजुर समय से नहीं पहुंचे तो वे अगले मैच से बाहर हो सकते हैं.

बांग्लादेश और जिम्बाब्वे के बीच 3 मई से पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी. मुस्तफिजुर को इस सीरीज के लिए भी अपने देश लौटना होगा. मुस्तफिजुर के पास अप्रैल के आखिरी हफ्ते तक का समय है. बोर्ड ने उन्हें अप्रैल तक की ही इजाजत दी है. इसकी वजह से चेन्नई सुपर किंग्स को काफी नुकसान हो सकता है. वे सीएसके के अहम गेंदबाज रहे हैं. मुस्तफिजुर ने इस सीजन के 3 मैचों में 7 विकेट लिए हैं.

बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स ने इस सीजन में अभी तक तीन मैच खेले हैं और इस दौरान दो मुकाबलों में जीत दर्ज की है. चेन्नई ने आरसीबी को 6 विकेट से हराया था. इसके बाद गुजरात टाइंटस के खिलाफ 63 रनों से जीत दर्ज की. हालांकि उसे दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 20 रनों से हार का सामना करना पड़ा था. सीएसके का अगला मुकाबला हैदराबाद से है. यह मैच 5 अप्रैल को खेला जाएगा.

यह भी पढ़ें : DC vs KKR: दिल्ली को धूल चटा सकते हैं कोलकाता के ये तीन खिलाड़ी, चल गए तो हो सकती है जीत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL ने तोड़े कमाई के सारे रिकॉर्ड, नेटवर्थ जान आपके उड़ जाएंगे होश
IPL ने तोड़े कमाई के सारे रिकॉर्ड, नेटवर्थ जान आपके उड़ जाएंगे होश
IPL की सबसे अमीर टीम बनी RCB, धोनी की CSK चौथे स्थान पर; देखें लिस्ट
IPL की सबसे अमीर टीम बनी RCB, धोनी की CSK चौथे स्थान पर; देखें लिस्ट
हार्दिक पांड्या के लिए 2 खिलाड़ी और 10 करोड़ देने को तैयार CSK, ट्रेड डील पर नया अपडेट
हार्दिक पांड्या के लिए 2 खिलाड़ी और 10 करोड़ देने को तैयार CSK, ट्रेड डील पर नया अपडेट
IPL 2027 की ऑक्शन में इंग्लैंड के ये 2 खिलाड़ी हो सकते हैं मालामाल, एक बिक सकता है सबसे महंगा
IPL 2027 की ऑक्शन में इंग्लैंड के ये 2 खिलाड़ी हो सकते हैं मालामाल, एक बिक सकता है सबसे महंगा

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Indian AI Engineer loss US Job: US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
Embed widget