एक्सप्लोरर

MS Dhoni: एमएस धोनी के दीवाने हुए मोहम्मद शमी के कोच, जो कहा वह सुनकर चौंक जाएंगे

MS Dhoni: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी की खूब तारीफ हो रही है. अब मोहम्मद शमी के कोच ने उनकी तारीफों के पुल बांध दिए हैं.

Mohammed Shami Coach on MS Dhoni: एमएस धोनी पिछले दिनों चर्चा में रहे हैं, दोबारा CSK की कप्तानी उनके कंधों पर आ गई है और लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच में उन्होंने 11 गेंद में 26 रनों की तूफानी पारी खेल महफिल लूटी थी. पूरा भारतवर्ष उनकी तारीफ करने में लगा है, इस बीच मोहम्मद शमी के कोच बदरुद्दीन सिद्दीकी ने भी धोनी का लोहा माना है. उनका कहना है कि क्रिकेट इतिहास में धोनी ने जो प्रदर्शन किया है, उसे कोई दोहरा नहीं पाया है. सिद्दीकी ने बताया कि धोनी बहुत अच्छे इंसान हैं और स्वीकार भी किया कि 'थाला' ने बहुत क्रिकेटरों को ऊंचे मुकाम पर पहुंचने में मदद की है.

रवींद्र जडेजा को बनाया सुपरस्टार खिलाड़ी

शमी के कोच बदरुद्दीन सिद्दीकी ने आगे कहा कि धोनी ने रवींद्र जडेजा को भी बड़ा खिलाड़ी बनाया है. वो कहते हैं कि करियर के शुरुआती दिनों में जडेजा को बहुत कम लोग जानते थे, लेकिन धोनी ने उन्हें अपनी छत्रछाया में लेकर अच्छा परफॉर्म करने में मदद की, उसी का नतीजा है कि जडेजा आज भारत ही नहीं विश्व क्रिकेट इतिहास के सबसे बेहतरीन ऑलराउंडर खिलाड़ियों में से एक हैं.

विश्व क्रिकेट को मोहम्मद शमी जैसा महान गेंदबाज देने वाले बदरुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि दुनिया में बहुत से कप्तान हुए लेकिन किसी ने धोनी की तरह खिलाड़ी नहीं बनाए, वो टीम को जिताने या हराने के लिए खेले हैं लेकिन कप्तान वही बेहतरीन होता है जो टीम बनाता है और धोनी ने ऐसा ही किया है. महेंद्र सिंह धोनी हमेशा अपने खिलाड़ियों को सपोर्ट करते रहे हैं, यही वजह है कि उनके साथ खेलने वाले प्लेयर उनके पैर छूते हैं.

बच्चों की टीम लेकर भी जीत जाएंगे धोनी

धोनी पर पहले ही फिल्म बन चुकी है, जिसका नाम 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' है. सिद्दीकी का कहना है कि धोनी पर आगे भी कई फिल्में बनेंगी और अगर उनपर किताब लिखी जाएगी तो उसमें पन्नों की भरमार होगी. सिद्दीकी ने दावा किया कि धोनी अगर बच्चों को साथ लेकर खेले तो भी टीम को जीत दिला देंगे. धोनी से लोगों की भावनाएं इसलिए भी जुड़ी हैं क्योंकि वो बहुत छोटे परिवार से आते थे, शुरू में परेशानियां उठाईं, रेलवे में नौकरी की और परेशानियों का सामना करते हुए भारत को वर्ल्ड कप जिताया था.

धोनी आईपीएल में भी अपनी टीम चेन्नई सुपर किंग्स को चैंपियन बना चुके हैं. हिंदुस्तान में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में आज उनके करोड़ों फैन हैं. धोनी की अलग सोच उन्हें क्रिकेट का महान खिलाड़ी बनाती है, जो धोनी कर सकते हैं वह कोई और खिलाड़ी नहीं कर सकता है. धोनी आज 43 की उम्र में भी इतनी तेजी से स्टंपिंग करते हैं और कप्तानी में भी वो अपने फैसलों पर कायम रहते हैं. दूर की सोच रखने के कारण ही वो अपनी कप्तानी में टीमों को ढ़ेरों जीत दिला पाए हैं.

यह भी पढ़ें:

Rohit Sharma Wankhede: रोहित के नाम पर वानखेड़े में बनेगा स्टैंड, मिल गई है मंजूरी! चैंपियंस ट्रॉफी जीत के बाद बड़ा फैसला

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला
आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला
आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
'शादी के दूसरे महीने ही...', एक्स वाइफ धनश्री ने युजवेंद्र चहल पर लगाए गंभीर आरोप; जानें पूरा मामला
'शादी के दूसरे महीने ही', एक्स वाइफ धनश्री ने युजवेंद्र चहल पर लगाए गंभीर आरोप; जानें पूरा मामला
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
मंदिर दर्शन करने जा रहे भक्तों के सामने अचानक आ गया तेंदुआ, फिर मची भगदड़- वीडियो वायरल
मंदिर दर्शन करने जा रहे भक्तों के सामने अचानक आ गया तेंदुआ, फिर मची भगदड़- वीडियो वायरल
दतिया: नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों के बवाल पर जीतू पटवारी ने BJP सरकार को घेरा, कर दी ये मांग
दतिया: नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों के बवाल पर जीतू पटवारी ने BJP सरकार को घेरा, कर दी ये मांग
Embed widget