एक्सप्लोरर

Will Jacks RCB: आरसीबी के लिए डेब्यू मैच खेलेंगे विल जैक्स, टी20 मुकाबलों में जड़ चुके हैं शतक

MI vs RCB Will Jacks: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने विल जैक्स को डेब्यू का मौका दिया है. वे मुंबई इंडियंस के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में मैच खेलेंगे.

MI vs RCB Will Jacks: मुंबई और बैंगलोर के बीच आईपीएल का 25वां मुकाबला खेला जाएगा. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने इस मैच के लिए विल जैक्स को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया है. वे आईपीएल में डेब्यू मैच खेलेंगे. जैक्स का अब तक रिकॉर्ड शानदार रहा है. लेकिन इंडियन प्रीमियर लीग में खेलने का मौका नहीं मिल पाया था. इंग्लैंड के ऑलराउंडर विल जैक्स को विराट कोहली ने आरसीबी की कैप सौंपी.

विल जैक्स अभी तक 157 टी20 मैच खेल चुके हैं. इस दौरान 4130 रन बनाए हैं. वे इस फॉर्मेट में 3 शतक और 30 अर्धशतक लगा चुके हैं. जैक्स का सर्वश्रेष्ठ टी20 स्कोर नाबाद 108 रन रहा है. वे इस फॉर्मेट में 49 विकेट भी ले चुके हैं. जैक्स ने इंटरनेशनल क्रिकेट में भी अच्छा परफॉर्म किया है. वे 11 टी20 मैचों में 181 रन बना चुके हैं. इसके साथ ही एक विकेट भी लिया है. वे 7 वनडे मैचों में 276 रन बना चुके हैं. इस फॉर्मेट में 4 विकेट ले चुके हैं. 

आरसीबी विल जैक्स को नंबर 3 पर बैटिंग का मौका दे सकती है. आरसीबी ने उन्हें ऑक्शन में 3.2 करोड़ रुपए में खरीदा था. जैक्स अब तक कई मौकों पर शानदार परफॉर्म कर चुके हैं. आरसीबी को भी उनसे अच्छे परफॉर्मेंस की उम्मीद होगी. टीम को इस सीजन के पिछले तीन मैचों में लगातार हार का सामना करना पड़ा है. आरसीबी के पास कई दिग्गज खिलाड़ी हैं. लेकिन फिर भी टीम पांच में से सिर्फ एक मैच जीत पायी है.

गौरतलब है कि मुंबई ने बैंगलोर के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया है. बैंगलोर के खिलाड़ी पहले बैटिंग के लिए मैदान पर उतरेंगे. आरसीबी ने विल जैक्स के साथ महिपाल लोमरोर को प्लेइंग इलेवन में जगह दी है.  

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की प्लेइंग इलेवन: विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विल जैक्स, रजत पाटीदार, ग्लेन मैक्सवेल, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), महिपाल लोमरोर, रीस टॉपले, विजयकुमार विशक, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप

यह भी पढ़ें : Watch: मैदान में घुस आया कुत्ता, KKR के खिलाड़ी की तैयारी में ऐसे डाला खलल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेगा इन ग्लोबल स्टार्स का जलवा
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेंगे ये ग्लोबल स्टार्स

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेगा इन ग्लोबल स्टार्स का जलवा
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेंगे ये ग्लोबल स्टार्स
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
Explained: 'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक' का खेल! PDA से हटकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक', PDA से हटकर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल पेश करने की तैयारी
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल लाने करने की तैयारी
Video: पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर! जबड़ों में दबोचकर अजगर को जिंदा चबा गया खूंखार दरिंदा
पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर! जबड़ों में दबोचकर अजगर को जिंदा चबा गया खूंखार दरिंदा
Embed widget