एक्सप्लोरर

IPL 2024: पहले 17 मैच, भारत को मिल गए 2 फ्यूचर स्टार; एक गेंद तो दूसरा बल्ले से मचा रहा तहलका

IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग का 17वां सीजन अभी तक भारत को 2 नए फ्यूचर स्टार्स दे चुका है. जानिए कौन से हैं ये 2 खिलाड़ी जो आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं.

IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग को शुरू हुए अभी करीब 2 सप्ताह ही बीते हैं, लेकिन इतने कम समय में कई नए और प्रतिभाशाली खिलाड़ी उभर कर सामने आए हैं. कोई छक्कों की बारिश कर रहा है तो कोई अपनी धारदार गेंदबाजी से बल्लेबाजों के मन में डर पैदा कर चुका है. अभी आईपीएल 2024 में 20 मैच भी नहीं हुए हैं, लेकिन भारत को मयंक यादव और अंगकृश रघुवंशी के रूप में 2 टैलेंट से भरे फ्यूचर स्टार मिल गए हैं. इस सीजन रियान पराग से लेकर अभिषेक शर्मा समेत कई भारतीय खिलाड़ी अच्छा खेल रहे हैं, लेकिन सबसे ज्यादा नाम अभी तक मयंक यादव और अंगकृश रघुवंशी ने कमाया है.

मयंक यादव ने गेंदबाजी से मचाया तहलका

मयंक यादव को लखनऊ सुपर जायंट्स ने आईपीएल 2023 में लखनऊ सुपर जायंट्स ने 20 लाख रुपये में खरीदा था, लेकिन उन्हें डेब्यू का मौका 2024 में मिला है. उन्होंने आईपीएल 2024 में पंजाब किंग्स के खिलाफ अपना पहला मैच खेला, जिसमें उन्होंने 4 ओवर में केवल 27 रन देकर 3 बड़े विकेट चटकाए थे. उस मैच में उन्होंने 155.8 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से गेंद फेंक कर सबको चकित कर दिया था.

उनकी रफ्तार की एक्स्प्रेस अभी नहीं रुकने वाली थी, क्योंकि अपने अगले यानी RCB के खिलाफ मैच में उन्होंने 156.7 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से गेंद डाली थी. उनकी गेंदबाजी के सामने अभी तक जॉनी बेयरस्टो, ग्लेन मैक्सवेल और कैमरन ग्रीन जैसे अंतर्राष्ट्रीय धाकड़ बल्लेबाज भी गच्चा खा चुके हैं. उन्होंने RCB के खिलाफ भी 3 बड़े विकेट लिए थे. मयंक अब तक आईपीएल 2024 में 2 मैचों में 6 विकेट लेकर पर्पल कैप की रेस में शामिल हो गए हैं.

अंगकृश रघुवंशी का दमदार शो

अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप 2022 में भारतीय टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले अंगकृश रघुवंशी को आईपीएल 2024 के ऑक्शन में KKR ने 20 लाख रुपये में खरीदा था. उन्हें 3 अप्रैल को हुए कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स मैच में डेब्यू करने का अवसर मिला. रघुवंशी ने उस मैच में केवल 27 गेंद में 54 रन की धुआंधार पारी खेली, जिसमें उनके बल्ले से 5 चौके और 3 गगनचुंबी छक्के भी निकले थे. उस मैच में उन्होंने सुनील नरेन के साथ 104 रन की साझेदारी कर अपने उज्जवल भविष्य की नींव रख दी है.

यह भी पढ़ें:

क्रिकेट छोड़कर इनकम टैक्स ऑफिसर की ड्यूटी कर रहा यह खिलाड़ी, कोहली से है खास कनेक्शन

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'गलवान में झड़प के बाद चीन ने किया परमाणु परीक्षण', अमेरिका ने गंभीर आरोप, जानें पूरा मामला
'गलवान में झड़प के बाद चीन ने किया परमाणु परीक्षण', अमेरिका ने गंभीर आरोप, जानें पूरा मामला
अलीगढ़: रजवाहे के अतिक्रमण पर सांसद सतीश गौतम के बिगड़े बोल, अफसर से बोले- 'एक भी मुल्ला नहीं...'
अलीगढ़: रजवाहे के अतिक्रमण पर सांसद सतीश गौतम के बिगड़े बोल, अफसर से बोले- 'एक भी मुल्ला नहीं...'
'भारत भरोसे की सबसे मजबूत करेंसी', कुआलालंपुर में बोले PM मोदी, मलेशिया के लिए कर दिया बड़ा ऐलान
'भारत भरोसे की सबसे मजबूत करेंसी', कुआलालंपुर में बोले PM मोदी, मलेशिया के लिए किया बड़ा ऐलान
भारत के लिए 2 वर्ल्ड कप खेल चुके हैं USA के हरमीत सिंह, होश उड़ा देगी इस स्पिनर की कहानी
भारत के लिए 2 वर्ल्ड कप खेल चुके हैं USA के हरमीत सिंह, होश उड़ा देगी इस स्पिनर की कहानी

वीडियोज

Sansani: दिल्ली हिंसा के 13 शैतान ! | Crime News
UP News: Bareli में बुलडोजर एक्शन के दौरान लोगों का हंगामा ! | Boldozer Action | UP | Bareli
Janhit: बदले के लिए गिरफ्तार... या कानून की तलवार ? | PappuYadavArrested | Chitra Tripathi
Pappu Yadav Arrested: पप्पू की गिरफ्तारी का मिडनाइट ड्रामा | Bihar News | Pappu Yadav Update
Sandeep Chaudhary: 'विकसित भारत' की ओर कदम या निकलेगा देश का दम? | India-US Deal | Seedha Sawal

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'गलवान में झड़प के बाद चीन ने किया परमाणु परीक्षण', अमेरिका ने गंभीर आरोप, जानें पूरा मामला
'गलवान में झड़प के बाद चीन ने किया परमाणु परीक्षण', अमेरिका ने गंभीर आरोप, जानें पूरा मामला
अलीगढ़: रजवाहे के अतिक्रमण पर सांसद सतीश गौतम के बिगड़े बोल, अफसर से बोले- 'एक भी मुल्ला नहीं...'
अलीगढ़: रजवाहे के अतिक्रमण पर सांसद सतीश गौतम के बिगड़े बोल, अफसर से बोले- 'एक भी मुल्ला नहीं...'
'भारत भरोसे की सबसे मजबूत करेंसी', कुआलालंपुर में बोले PM मोदी, मलेशिया के लिए कर दिया बड़ा ऐलान
'भारत भरोसे की सबसे मजबूत करेंसी', कुआलालंपुर में बोले PM मोदी, मलेशिया के लिए किया बड़ा ऐलान
भारत के लिए 2 वर्ल्ड कप खेल चुके हैं USA के हरमीत सिंह, होश उड़ा देगी इस स्पिनर की कहानी
भारत के लिए 2 वर्ल्ड कप खेल चुके हैं USA के हरमीत सिंह, होश उड़ा देगी इस स्पिनर की कहानी
'रामायण' से विक्रांत मैस्सी का पत्ता हुआ साफ! अब ये एक्टर बनेगा 'रावण' का बेटा 'मेघनाद'
'रामायण' से विक्रांत मैस्सी का पत्ता हुआ साफ! अब ये एक्टर बनेगा 'रावण' का बेटा 'मेघनाद'
दिल्ली: निजामुद्दीन दरगाह के सज्जादनशीं सैयद मोहम्मद निजामी का निधन, गीजर ब्लास्ट से गई जान
दिल्ली: निजामुद्दीन दरगाह के सज्जादनशीं सैयद मोहम्मद निजामी का निधन, गीजर ब्लास्ट से गई जान
Video: फिर फिसली नीतीश कुमार की जुबान, मखाना को कह दिया... वायरल वीडियो देख आप भी पकड़ लेंगे माथा
फिर फिसली नीतीश कुमार की जुबान, मखाना को कह दिया... वायरल वीडियो देख आप भी पकड़ लेंगे माथा
RAC टिकट पर क्यों वसूला जाता है फुल फेयर, आधी बर्थ वाले नियम पर संसदीय पैनल ने क्यों उठाए सवाल?
RAC टिकट पर क्यों वसूला जाता है फुल फेयर, आधी बर्थ वाले नियम पर संसदीय पैनल ने क्यों उठाए सवाल?
Embed widget