एक्सप्लोरर

IPL 2022: लखनऊ है खिताब जीतने की प्रबल दावेदार, जानिए क्या है टीम की सबसे मजबूत कड़ी

IPL 2022: केएल राहुल की कप्तानी वाली लखनऊ सुपर जायंट्स को इस सीजन खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा है. आईपीएल 2022 में LSG ने अब तक शानदार प्रदर्शन किया है. टीम ने 14 में से 9 मुकाबले जीते हैं.

Lucknow Super Giants: इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन के लीग मैच खत्म हो चुके हैं. चार मुकाबलों के बाद इस सीजन का चैंपियन मिल जाएगा. इस सीजन या तो आईपीएल को नया विजेता मिलेगा या फिर राजस्थान इतिहास दोहराएगी. आईपीएल 2022 में प्लेऑफ के मुकाबले कोलकाता और अहमदाबाद के मैदानों पर खेले जाएंगे. क्वालीफायर 1 और एलिमिनेटर कोलकाता के ईडन गार्डंस में खेला जाएगा. तो वहीं क्वालीफायर 2 और फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा.

लखनऊ खिताब की प्रबल दावेदार
केएल राहुल की कप्तानी वाली लखनऊ सुपर जायंट्स को इस सीजन खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा है. आईपीएल 2022 में LSG ने अब तक शानदार प्रदर्शन किया है. टीम ने 14 में से 9 मुकाबले जीते हैं, 18 अंकों के साथ टीम अंकतालिका में तीसरे नंबर पर है. बुधवार को एलिमिनेटर में लखनऊ का मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से होगा. जीतने वाली टीम जहां क्वालीफायर 2 खेलेगी तो वहीं हारने वाली टीम का आईपीएल का सफर थम जाएगा.

बेस्ट ओपनिंग पेयर
लखनऊ सुपर जायंट्स के सलामी बल्लेबाज कप्तान केएल राहुल और क्विंटन डिकॉक शानदार फॉर्म में हैं. इसकी बानगी कोलकाता के खिलाफ 18 मई को हुए मुकाबले में देखने को मिली थी. यहां दोनों बल्लेबाजों के बीच पहले विकेट के लिए नाबाद 210 रन की साझेदारी हुई थी. राहुल ने जहां 51 गेंदों पर 68 तो डिकॉक ने 70 गेंदों पर 140 रन जड़े थे. लखनऊ के सलामी बल्लेबाज ऑरेंज कैप की रेस में दूसरे और तीसरे नंबर पर हैं.

दमदार मिडिल ऑर्डर
आईपीएल 2022 में लखनऊ की सलामी जोड़ी ने काफी रन बनाए हैं. रही कसर उनका मिडिल ऑर्डर पूरी कर देता है. टीम के लिए मार्कस स्टोइनिस, आयुष बदोनी, दीपक हुड्डा ने कई मौकों पर मैच जिताया है. इसके अलावा टीम में कई ऑलराउंडर खिलाड़ी हैं, जिससे टीम को अतिरिक्त गेंदबाजी ऑप्शन मिल जाते हैं.

शानदार बॉलिंग अटैक
एक ओर जहां लखनऊ के बल्लेबाजों ने जमकर रन बनाए हैं तो वहीं गेंदबाजों ने भी उनका भरपूर साथ दिया है. तेज गेंदबाज आवेश खान ने 12 मुकाबलों में 21.88 की औसत और 8.51 के स्ट्राइकरेट से अब तक 17 विकेट अपने नाम किए हैं. उनके अलावा रवि बिश्नोई, क्रुणाल पांड्या, दुष्मंथा चमीरा ने भी समय-समय पर अपनी टीम को विकेट निकालकर दिए हैं.

ये भी पढ़ें-

IND VS SA: संघर्ष भरा रहा PBKS के पेसर का सफर, साइकिल टूटी तो 40KM पैदल प्रैक्टिस करने गए, भारतीय टीम में मिल जगह

IPL 2022: इंग्लैंड के इस दिग्गज क्रिकेटर ने बताया, कौन सी दो टीमें फाइनल खेलेंगी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोच को हटाया, अब इन 5 खिलाड़ियों को भी रिलीज कर सकती है CSK; देखें लिस्ट में कौन-कौन शामिल
कोच को हटाया, अब इन 5 खिलाड़ियों को भी रिलीज कर सकती है CSK; देखें लिस्ट में कौन-कौन शामिल
स्टीफन फ्लेमिंग गए, अब कौन बनेगा CSK का नया हेड कोच? रेस में सबसे आगे ये भारतीय दिग्गज
स्टीफन फ्लेमिंग गए, अब कौन बनेगा CSK का नया हेड कोच? रेस में सबसे आगे ये भारतीय दिग्गज
'ऐसी बल्लेबाजी नहीं चलेगी' SRH की शर्मनाक हार के बाद भड़के श्रीकांत; अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड को लगाई फटकार
'ऐसी बल्लेबाजी नहीं चलेगी' SRH की शर्मनाक हार के बाद भड़के श्रीकांत; अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड को लगाई फटकार
IPL में कहर ढाने वाले 5 तेज गेंदबाजों को किया गया इग्नोर, जीरो विकेट लेने वाला बॉलर टीम इंडिया में
IPL में कहर ढाने वाले 5 तेज गेंदबाजों को किया गया इग्नोर, जीरो विकेट लेने वाला बॉलर टीम इंडिया में

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
 Zareen Khan Viral Video: 'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
Embed widget