एक्सप्लोरर

LSG vs GT: लखनऊ के खिलाफ जीत का रिकॉर्ड बरकरार रखेंगे हार्दिक या केएल राहुल दिखाएंगे गुजरात पर विजय का रास्ता?

GT vs LSG: IPL में आज (22 अप्रैल) दोपहर लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस की टक्कर होगी. अब तक इन टीमों के बीच दो मुकाबले हुए हैं. यह दोनों मैच गुजरात के नाम रहे हैं.

Hardik Pandya vs KL Rahul: IPL में आज (22 अप्रैल) के पहले मुकाबले में टीम इंडिया के भविष्य के दो संभावित कप्तानों का आमना-सामना होगा. दोपहर 3.30 बजे हार्दिक पांड्या और केएल राहुल एक्शन में होंगे. यह दोनों खिलाड़ी पिछले IPL सीजन से लेकर अब तक अपनी-अपनी टीम के लिए बतौर कप्तान काफी सफल रहे हैं. ऐसे में आज इनकी टक्कर देखना बेहद दिलचस्प होगी.

गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या पिछले सीजन में अपनी टीम को चैंपियन बना चुके हैं. गुजरात इस बार भी पॉइंट्स टेबल की टॉप-4 में मौजूद हैं. उधर, केएल राहुल अपनी कप्तानी में लखनऊ सुपर जायंट्स को पिछले सीजन में प्लेऑफ तक लेकर गए थे. इस बार भी उनकी टीम दमदार प्रदर्शन कर रही है और पॉइंट्स टेबल में दूसरे पायदान पर है.

गुजरात और लखनऊ की टीमें बराबरी की टक्कर वाली हैं. हालांकि पिछले सीजन में इन दोनों टीमों के बीच हुए मुकाबलों में गुजरात ने बाज़ी मारी थी. गुजरात ने IPL 2022 के दोनों मुकाबलों में लखनऊ को मात दी थी. वैसे, इस बार लखनऊ की टीम गुजरात से किसी भी मामले में कम नजर नहीं आ रही है.

कौन मारेगा बाज़ी?
गुजरात टाइटंस की बल्लेबाजी इस सीजन में थोड़ी कमजोर रही है. बल्लेबाजी में यह टीम शुभमन गिल और हार्दिक पांड्या पर ज्यादा निर्भर नजर आई है. हालांकि विजय शंकर, राहुल तेवतिया और डेविड मिलर ने इक्का-दुक्का मौकों पर कुछ रंग बिखेरा है. गेंदबाजी में यह टीम बेहद शानदार है. इसमें तेज और स्पिन गेंदबाजों के बीच अच्छा संतुलन है. मोहम्मद शमी, अल्जारी जोसेफ और मोहित शर्मा और राशिद खान लाजवाब गेंदबाजी कर रहे हैं.

लखनऊ सुपर जायंट्स के अलग-अलग बल्लेबाजों ने अलग-अलग मैचों में खुद को साबित किया है. किसी मैच में काइल मेयर्स और मार्कस स्टोयनिस ने कहर बरपाया है तो कभी निकोलस पूरन और केएल राहुल ने मैच जिताऊ पारी खेली है. आयुष बदौनी और क्रुणाल पांड्या भी अपना काम बखूबी कर रहे हैं. फिर इस टीम के पास अच्छे गेंदबाजों की भी कोई कमी नहीं है. फास्ट बॉलर में इस टीम के पास मार्क वूड, नवीन उल हक, युद्धवीर सिंह और आवेश खान जैसे विकल्प हैं तो स्पिन विभाग में रवि बिश्नोई और अमित मिश्रा मौजूद हैं.

कुल मिलाकर दोनों टीमें बराबरी की टक्कर वाली हैं. हालांकि बल्लेबाजी के मामले में लखनऊ की टीम गुजरात पर थोड़ी हावी नजर आ रही है. ऐसे में संभव है कि आज के मैच में केएल राहुल अपनी टीम को गुजरात के खिलाफ जीत का रास्ता दिखा सके.

यह भी पढ़ें...

Ishant Sharma Comeback: IPL 2022 ऑक्शन में अनसोल्ड रहे थे इशांत, अब बने दिल्ली की जीत के नायक; ऐसे दिलाई सीजन की पहली विक्ट्री

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL में पैसों के हेर-फेर का मामला, 16 साल बाद ललित मोदी मामले में सामने आए अपडेट से सब हैरान
IPL में पैसों के हेर-फेर का मामला, 16 साल बाद ललित मोदी मामले में सामने आए अपडेट से सब हैरान
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
IPL में क्यों नहीं खेलते हैं इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक? भारत से टी20 सीरीज के बीच खुद किया खुलासा
IPL में क्यों नहीं खेलते हैं इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक? भारत से टी20 सीरीज के बीच खुद किया खुलासा
कोच को हटाया, अब इन 5 खिलाड़ियों को भी रिलीज कर सकती है CSK; देखें लिस्ट में कौन-कौन शामिल
कोच को हटाया, अब इन 5 खिलाड़ियों को भी रिलीज कर सकती है CSK; देखें लिस्ट में कौन-कौन शामिल

वीडियोज

Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल
कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?
सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?
प्रधानमंत्री आवास के पास राहुल गांधी के धरना पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'किसी भी...'
प्रधानमंत्री आवास के पास राहुल गांधी के धरना पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'किसी भी...'
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
सिनेमाघरों में री रिलीज हो रही आमिर खान की '3 इडियट्स'? मेकर्स बोले- झूठी हैं खबरें
सिनेमाघरों में री रिलीज हो रही आमिर खान की '3 इडियट्स'? मेकर्स बोले- झूठी हैं खबरें
Explained: वांगचुक और CJP की 'जमीन' पर कांग्रेसी कब्जा! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ 'कांग्रेसीकरण'?
CJP की 'जमीन' पर मारा 'पंजा'! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ कांग्रेसीकरण?
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
Karnataka Teacher Recruitment 2026: इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
Embed widget