एक्सप्लोरर

IPL में कोलकाता के खिलाफ लगे अब तक सबसे ज्यादा शतक, दूसरे नंबर पर है मुंबई इंडियंस, देखें लिस्ट

Indian Premier League: आईपीएल के इतिहास में अब तक किसी एक टीम के खिलाफ सर्वाधिक शतकीय पारी खेलने का रिकॉर्ड कोलकाता नाइट राइडर्स के नाम पर है, जिनके खिलाफ अब तक 11 शतक लग चुके हैं.

Indian Premier League 2023: आईपीएल के 16वें सीजन की पहली शतकीय पारी सनराइजर्स हैदराबाद टीम के बल्लेबाज हैरी ब्रूक के बल्ले से देखने को मिली. कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ ब्रूक ने 55 गेंदों में 100 रनों की धमाकेदार पारी खेली, जिसमें 12 चौके और 3 छक्के शामिल थे. इसी के साथ अब आईपीएल में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा खेली गई शतकीय पारियों के मामले में कोलकाता की टीम पहले स्थान पर आ गई है.

आईपीएल में अब तक कई शतकीय पारियां देखने को मिली हैं, जिसमें से हैरी ब्रूक के शतक को मिलाकर अब उनके खिलाफ 11 बार किसी बल्लेबाज ने शतकीय पारी खेली है. इसके बाद इस लिस्ट में दूसरे और तीसरे नंबर पर मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम है जिनके खिलाफ 9-9 शतकीय पारियां अब तक देखने को मिल चुकी हैं.

हैरी ब्रूक अब पीएसएल के साथ आईपीएल में भी शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बने

24 साल के इंग्लैंड के युवा बल्लेबाज हैरी ब्रूक को लेकर पिछले 1 साल में सबसे ज्यादा चर्चा देखने को मिली है. आईपीएल में भी उनको अपनी टीम में शामिल करने के लिए सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने 13 करोड़ रुपए से अधिक खर्च कर दिए थे. हैरी का बल्ला शुरुआती 3 मुकाबलों में कुछ खास नहीं चला था, जिसके बाद उन्होंने कोलकाता के खिलाफ इस मैच में शानदार शतकीय पारी खेली.

अब हैरी ब्रूक एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं जिनके नाम पर पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) के साथ-साथ आईपीएल में भी शतकीय पारी खेलने का रिकॉर्ड दर्ज हो चुका है. हैरी ब्रूक ने अभी तक अपने टी20 करियर में 102 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने अब तक 32.81 के औसत से 2461 रन बनाए हैं. हैरी के नाम पर टी20 फॉर्मेट में 2 शतकीय पारियां दर्ज हैं. इसके अलावा उनका स्ट्राइक रेट 146.66 का देखने को मिला है.

 

यह भी पढ़ें...

IPL 2023: न्यूजीलैंड खिलाड़ियों के IPL में खेलने पर भड़के अब्दुल रज्जाक, पूछा बोर्ड ने इनको NOC कैसे दी?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हार्दिक पांड्या के CSK में आते ही कप्तान का सबसे बड़ा सिर दर्द होगा खत्म, समझें कैसे
हार्दिक पांड्या के CSK में आते ही कप्तान का सबसे बड़ा सिर दर्द होगा खत्म
IPL ने तोड़े कमाई के सारे रिकॉर्ड, नेटवर्थ जान आपके उड़ जाएंगे होश
IPL ने तोड़े कमाई के सारे रिकॉर्ड, नेटवर्थ जान आपके उड़ जाएंगे होश
IPL की सबसे अमीर टीम बनी RCB, धोनी की CSK चौथे स्थान पर; देखें लिस्ट
IPL की सबसे अमीर टीम बनी RCB, धोनी की CSK चौथे स्थान पर; देखें लिस्ट
हार्दिक पांड्या के लिए 2 खिलाड़ी और 10 करोड़ देने को तैयार CSK, ट्रेड डील पर नया अपडेट
हार्दिक पांड्या के लिए 2 खिलाड़ी और 10 करोड़ देने को तैयार CSK, ट्रेड डील पर नया अपडेट

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
अयोध्या: ठेला संचालक की मौत, परिजनों का पुलिस पर गंभीर आरोप
अयोध्या: ठेला संचालक की मौत, परिजनों का पुलिस पर गंभीर आरोप
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
15 हजार की EMI पर Brezza खरीदें तो कितनी डाउन पेमेंट देनी होगी? जानें हिसाब
15 हजार की EMI पर Brezza खरीदें तो कितनी डाउन पेमेंट देनी होगी? जानें हिसाब
Embed widget