एक्सप्लोरर

CSK को हराकर RCB की IPL 2025 Playoffs में जगह पक्की? जानिए पॉइंट्स टेबल का हाल

ipl playoffs 2025 Teams: शनिवार को हुए रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने चेन्नई सुपर किंग्स को 2 रनों से हराया. इस जीत के साथ आरसीबी के 16 अंक हो गए हैं और वह अंक तालिका में टॉप पर आ गई.

IPL Points Table 2025: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने चेन्नई सुपर किंग्स को रोमांचक मुकाबले में 2 रनों से हराया. अंतिम 3 गेंदों में जीत के लिए 6 रन चाहिए थे, लेकिन यश दयाल ने दबाव में अच्छी गेंदबाजी कर आरसीबी को जीत दिलाई. इस जीत के साथ रजत पाटीदार एंड टीम के 16 अंक हो गए हैं और एक बार फिर टीम अंक तालिका में पहले नंबर पर आ गई है. क्या आरसीबी ने आईपीएल प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लिया है? अगर नहीं तो एक टीम को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए कितने अंक चाहिए. चलिए इसके साथ आपको बताते हैं अभी अंक तालिका में कौन सी टीम कहां है.

टॉप 4 टीमें

आरसीबी की ये 11 मैचों में 8वीं जीत थी. टीम के 16 अंक हो गए हैं, उसका नेट रन रेट +0.482 है. मुंबई इंडियंस दूसरे स्थान पर खिसक गई है, उसके 11 मैचों में 7 जीत के साथ 14 अंक हैं लेकिन उसका नेट रन रेट (+1.274) आरसीबी से बेहतर है. गुजरात टाइटंस तीसरे और पंजाब किंग्स चौथे नंबर पर है, इनके क्रमश 14 और 13 पॉइंट्स हैं.

LSG और DC प्लेऑफ में पहुंचने की मजबूत दावेदार

दिल्ली कैपिटल्स अभी 12 अंकों के साथ पांचवे नंबर पर है, उसने 10 में से 6 मैच जीते हैं. लखनऊ सुपर जायंट्स के 10 अंक हैं, वह छठे स्थान पर है. दोनों ही टीमों के 4-4 मैच अभी बचे हुए हैं. कोलकाता नाइट राइडर्स सातवें नंबर पर है, उसने 10 में से 4 मैच जीते हैं और उसका एक मैच रद्द हुआ है. केकेआर के 9 अंक हैं.

सनराइजर्स हैदराबाद आधिकारिक रूप से प्लेऑफ से बाहर नहीं हुई है लेकिन उसका रास्ता अब बहुत कठिन हो गया है, एक हार के साथ वह दौड़ से बाहर हो जाएगी. हैदराबाद ने 10 में से 3 मैच जीते हैं, वह तालिका में नौवें नंबर पर है.

क्या RCB ने IPL 2025 के लिए क्वालीफाई कर लिया है?

नहीं, 16 अंकों के साथ भी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई नहीं किया है. क्योंकि अभी 5 टीमें ऐसी हैं, जो 18 अंक हासिल कर सकती है. इसलिए उसे एक जीत और चाहिए लेकिन 16 अंकों के साथ भी वह प्लेऑफ में पहुंच सकती है अगर अन्य टीमों के मैचों का नतीजा उसके पक्ष में आए.

IPL 2025 Playoffs की दौड़ से बाहर होने वाली टीमें

चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स आधिकारिक तौर से आईपीएल 2025 प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई हैं. शनिवार को आरसीबी के खिलाफ मिली हार सीएसके की इस सीजन की 9वीं हार थी, उसके 4 अंक हैं और वह तालिका में सबसे नीचे है. राजस्थान ने 11 मैचों में 3 ही जीते हैं, वह लिस्ट में 8वें नंबर पर है.

About the author शिवम

शिवम फरवरी 2025 से एबीपी की स्पोर्ट्स टीम के साथ जुड़े हैं. इससे पहले शिवम ने 3 साल इनसाइडस्पोर्ट में बतौर सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम किया है. शिवम ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई जामिया मिल्लिया इस्लामिया से की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget