एक्सप्लोरर

IPL 2020: धोनी ने हवा में उड़ते हुए पकड़ा कमाल का कैच, वायरल हो रहा है वीडियो

IPL 2020: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ धोनी ने ऐसा कमाल का कैच पकड़ा कि उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

इंडियन प्रीमियर लीग के सीजन 13 में शुक्रवार को चेन्नई सुपर किंग्स को दिल्ली कैपिटल्स के हाथों 44 रन से हार का सामना करना पड़ा. सीएसके के कप्तान धोनी इस मैच में बल्ले से कमाल करने में तो कामयाब नहीं हुए, लेकिन उन्होंने विकेटकीपिंग में अपना पुराना जादू दिखाया. धोनी ने विकेट के पीछे ऐसा कमाल का कैच पकड़ा जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली की टीम बड़े स्कोर की ओर बढ़ रही थी. तभी महेंद्र सिंह धोनी ने सैम की गेंद पर दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान श्रेयस अय्यर का अपने राइट साइड में डाइव लगाते हुए बेहद ही शानदार कैच पकड़ा. अय्यर ने आउट होने से पहले 22 गेंद में 26 रन की पारी खेली.

हालांकि महेंद्र सिंह धोनी इस मैच में सीएसके को जीत दिलाने में कामयाब नहीं हो पाए. दिल्ली कैपिटल्स ने सीएसके के सामने जीत के लिए 176 रन की चुनौती रखी थी. लेकिन 20 ओवर में सीएसके की टीम 7 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 131 रन ही बना पाई. धोनी ने भी इस मैच में सिर्फ 15 रन की बनाए.

महेंद्र सिंह धोनी ने मैच के बाद टीम के बल्लेबाजों और गेंदबाजों को हार के लिए जिम्मेदार ठहराया. धोनी ने इस बात के संकेत भी दिए हैं कि अगले मुकाबले में सीएसके की टीम में एक साथ कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकती हैं.

सीएसके के लिए सबसे बड़ी राहत अंबाती रायडू की वापसी है. रायडू चोट की वजह से पिछले दो मैच नहीं खेल पाए हैं. लेकिन अब वह अपनी चोट से पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं और 2 अक्टूबर को मैदान पर वापसी करने के लिए तैयार हैं.

IPL 2020: हैदराबाद की टीम को लगा झटका, आज का मैच नहीं खेलेगा स्टार बल्लेबाज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
Embed widget