एक्सप्लोरर

IPL 2020: धोनी ने जीत मिलते ही दिखाए पुराने तेवर, किया है यह बड़ा दावा

IPL 2020: किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ मिली जीत ने धोनी को बड़ी राहत दी है. कप्तान ने अब आगे के मैचों को लेकर भी दावा किया है.

इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स ने किंग्स इलेवन पंजाब को 10 विकेट से मात देकर आलोचकों को करारा जवाब दिया है. पिछले तीन मैचों में हार की वजह से कप्तान धोनी समेत सीएसकी की पूरी टीम निशाने पर थी. धोनी ने जीत के बाद कहा कि छोटी-छोटी दिक्कतों में सुधार करके वह जीत हासिल करने में कामयाब रहे.

चेन्नई सुपरकिंगस को किंग्स इलेवन पंजाब ने जीत के लिए 179 रन के लक्ष्य दिया. डु प्लेसिस (नाबाद 87) और शेन वाटसन (नाबाद 83) के बीच पहले विकेट की 181 रन ने 17.4 ओवर में टीम को जीत दिला दी. धोनी ने अपनी टीम की एकतरफा जीत के बाद कहा, ''मुझे लगता है कि हमने छोटी-छोटी चीजों को सही किया. बल्लेबाजी में हमें जिस शुरुआत की जरूरत थी हमें वह शुरुआत मिली. उम्मीद करते है कि आगे वाले मैचों में इसे दोहराने में सफल रहेंगे.''

धोनी ने शानदार पारी के लिए वाटसन की तारीफ की. धोनी ने कहा, ''वाटसन नेट पर गेंद को काफी अच्छी तरह हिट कर रहा था और आपको इसे पिच पर दोहराना होता है. यह समय-समय की बात है. फाफ हमारे लिए एंकर की भूमिका निभाता है और बीच के ओवरों में अच्छे शॉट खेलता है. वह लैप शॉट के साथ हमेशा गेंदबाज को भ्रम में डालता है.''

धोनी ने कहा कि पंजाब की टीम को कम स्कोर पर रोकना महत्वपूर्ण रहा. उन्होंने कहा, ''पहले तीन चार मैच देखने के बाद मुझे लगा कि अगर आप उन्हें कम स्कोर पर रोकते हो तो उन पर दबाव डाल सकते हो. सभी टीमों के पास आक्रामक बल्लेबाज हैं जो गेंदबाजी को ध्वस्त कर सकते हैं और हमारे गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया.''

धोनी की टीम अब पांच में से दो मैचों में जीत दर्ज कर चुकी है. इस जीत के साथ ना सिर्फ सीएसके को दो प्वाइंट्स मिले हैं, बल्कि उसका नेट रन रेट भी काफी बेहतर हो गया है. सीएसके अब प्वाइंट्स टेबल में छठे पायदान पर है.

IPL 2020: टीम को जीत दिलाकर खुश हैं वाटसन, डु प्लेसिस को लेकर किया यह दावा
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हार्दिक पांड्या के लिए 2 खिलाड़ी और 10 करोड़ देने को तैयार CSK, ट्रेड डील पर नया अपडेट
हार्दिक पांड्या के लिए 2 खिलाड़ी और 10 करोड़ देने को तैयार CSK, ट्रेड डील पर नया अपडेट
IPL 2027 की ऑक्शन में इंग्लैंड के ये 2 खिलाड़ी हो सकते हैं मालामाल, एक बिक सकता है सबसे महंगा
IPL 2027 की ऑक्शन में इंग्लैंड के ये 2 खिलाड़ी हो सकते हैं मालामाल, एक बिक सकता है सबसे महंगा
IPL में पैसों के हेर-फेर का मामला, 16 साल बाद ललित मोदी मामले में सामने आए अपडेट से सब हैरान
IPL में पैसों के हेर-फेर का मामला, 16 साल बाद ललित मोदी मामले में सामने आए अपडेट से सब हैरान
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
Embed widget