एक्सप्लोरर

IPL Auction 2022: इन खिलाड़ियों को नीलामी में मिली बेहद मोटी रकम, देखें सबसे ज्यादा कीमत पाने वाले प्लेयर्स की लिस्ट

IPL Mega Auction 2022: आईपीएल 2022 के लिए मेगा नीलामी का आज दूसरा दिन है. अब तक तमाम खिलाड़ियों पर खूब पैसा बरसा है. इनमें कुछ भारतीय और कुछ विदेशी खिलाड़ी हैं.

IPL Auction 2022 Highlights: आईपीएल (IPL 2022) के लिए मेगा नीलामी (Mega Auction) बेंगलुरु में की जा रही है. नीलामी शनिवार को शुरू हुई थी, जिसमें पहले दिन तमाम खिलाड़ियों पर कई टीमों ने दांव लगाया. दूसरे दिन भी कई खिलाड़ियों पर पैसों की बरसात हुई. खास बात यह रही कि कई अनकैप्ड खिलाड़ियों के खरीदने के लिए टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली. अंडर-19 टीम के कुछ खिलाड़ी भी नीलामी में करोड़पति बन गए. आपको ऐसे खिलाड़ियों के बारे में बता रहे हैं, जो अब तक सबसे महंगे रहे हैं. इनमें टॉप पर भारतीय खिलाड़ी काबिज हैं.

ये रहे अब तक नीलामी में सबसे महंगे खिलाड़ी

1. युवा खिलाड़ी ईशान किशन को मुंबई इंडियंस ने 15 करोड़ 25 लाख रुपये में खरीद लिया. किशन आईपीएल के इतिहास में युवराज सिंह के बाद दूसरे सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी बन गए.

2. तेज गेंदबाज दीपक चाहर में कई टीमों ने दिलचस्पी दिखाई. चेन्नई सुपर किंग्स ने दीपक को 14 करोड़ रुपये में खरीद लिया. पहले भी वे चेन्नई के साथ जुड़े थे. उन्होंने अब तक आईपीएल में शानदार प्रदर्शन किया है.

3. युवा बल्लेबाज श्रेयस अय्यर नीलामी में बिकने वाले अब तक तीसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं. अय्यर को कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने 12.25 करोड़ रुपये में खरीद लिया.

4. नीलामी के दूसरे दिन इंग्लैंड के लियाम लिविंगस्टोन पर भी खूब पैसा बरसा. उन्हें पंजाब किंग्स ने सबसे बड़ी 11.50 करोड़ रुपये की बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल कर लिया.

5. श्रीलंका के ऑलराउंडर वानिंदु हसारंगा के नाम नीलामी में एक अनोखा रिकॉर्ड दर्ज हो गया. मेगा ऑक्शन में हसरंगा को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 10.75 करोड़ रुपये में खरीद लिया. वे आईपीएल इतिहास में सबसे महंगे श्रीलंकाई खिलाड़ी बन गए.

6. वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज निकोलस पूरन को सनराइजर्स हैदराबाद ने नीलामी में 10.75 करोड़ रुपये में खरीद लिया. पूरन के टीम में शामिल होने से मिडिल ऑर्डर को मजबूती मिलेगी.

7. युवा खिलाड़ी हर्षल पटेल को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 10.75 करोड़ रुपये में खरीद लिया है. वे पहले भी इसी टीम के साथ जुड़े हुए थे. उन्होंने पिछले सीजन में सबसे ज्यादा विकेट हासिल किए थे.

8. ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर को 10.75 करोड़ रुपये की बोली लगाकर दिल्ली कैपिटल्स ने खरीद लिया. वे पिछले सीजन तक चेन्नई की तरफ से खेले थे. ठाकुर गेंद और बल्ला दोनों से कमाल कर सकते हैं.

9. युवा तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को राजस्थान रॉयल्स की टीम ने 10 करोड़ रुपये में खरीदा है. पिछली बार वे केकेआर की तरफ से खेले थे. प्रसिद्ध कृष्णा ने हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था.

10. न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन को इस बार 10 करोड़ रुपये की बोली लगाकर गुजरात टाइटंस ने अपने साथ जोड़ा है. फर्ग्यूसन शानदार गेंदबाज हैं और उनके रिकॉर्ड काफी बढ़िया हैं.

11. युवा गेंदबाज आवेश खान को लखनऊ सुपर जायंट्स ने नीलामी के पहले ही दिन ने 10 करोड़ रुपये में खरीद लिए. आवेश आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा कीमत में बिकने वाले अनकैप्ड खिलाड़ी बन गए हैं.

12. दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाज कगीसो रबाडा को पंजाब किंग्स की टीम ने 9.25 करोड़ रुपये में खरीद लिया. रबाडा दुनिया के सबसे बेहतरीन गेंदबाजों में शुमार हैं.

13. युवा ऑलराउंडर शाहरुख खान को पंजाब किंग्स की टीम ने 9 करोड़ रुपये में खरीद लिया है. 

14. राहुल तेवतिया पर इस बार खूब पैसा बरसा. तेवतिया को गुजरात ने 9 करोड़ रुपये में खरीदा है. 

15. वेस्टइंडीज के खिलाड़ी जेसन होल्डर को लखनऊ सुपर जायंट्स ने 8.75 करोड़ रुपये में खरीदा है.

16. सनराइजर्स हैदराबाद ने राहुल त्रिपाठी के लिये 8.50 करोड़ रुपये की बोली लगाकर उन्हें अपने साथ जोड़ लिया. 

17. भारत के सीनियर सलामी बल्लेबाज शिखर धवन को भी पंजाब किंग्स ने 8 करोड़ 25 लाख रुपये में खरीदा. 

18. न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट को 8 करोड़ रुपये में राजस्थान की टीम ने खरीद लिया. पिछले सीजन तक वे मुंबई में थे. 

यह भी पढ़ेंः IPL Auction 2022: इन विदेशी अनकैप्ड खिलाड़ियों पर जमकर हुई पैसों की बारिश, 8.25 करोड़ में बिका यह विस्फोटक बल्लेबाज़

IPL Auction 2022: मुंबई इंडियंस ने Jofra Archer पर लगाया बहुत बड़ा दांव, इतने करोड़ में खरीदा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US-Israel Attack Iran: 'बड़े सरप्राइज मिलेंगे...', वीडियो मैसेज के जरिए नेतन्याहू ने ईरान को दिया सख्त मैसेज, जानें क्या कहा
'बड़े सरप्राइज मिलेंगे...', वीडियो मैसेज के जरिए नेतन्याहू ने ईरान को दिया सख्त मैसेज, जानें क्या कहा
दिल्ली: 'दरिंदगी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी', उत्तम नगर मर्डर मामले पर बोलीं CM रेखा गुप्ता
दिल्ली: 'दरिंदगी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी', उत्तम नगर मर्डर मामले पर बोलीं CM रेखा गुप्ता
IND VS NZ FINAL: टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में होगी ओपनर्स की जंग, संजू सैमसन और फिन एलन में कौन आगे?
टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में होगी ओपनर्स की जंग, संजू सैमसन और फिन एलन में कौन आगे?
अनुराग डोभाल ने की सुसाइड की कोशिश, अली गोनी ने किया रिएक्ट, ट्रोल्स को लगाई लताड़
अनुराग डोभाल ने की सुसाइड की कोशिश, अली गोनी ने किया रिएक्ट, ट्रोल्स को लगाई लताड़

वीडियोज

Iran Israel War: महायुद्ध का 8वां दिन..घुटने पर आए Donald Trump? | Breaking | ABP News
Sansani: Middle East में बढ़ता तनाव | Crime News | Iran- Israerl
Chitra Tripathi: मिडिल ईस्ट में बढ़ा खतरा! ट्रंप का क्या है नया खेल ? | Iran Israel War | Trump
Iran Israel War News: तेहरान की ताबड़तोड़ स्ट्राइक जारी, अमेरिका का बारूद..ईरान पर भारी | War| Trump
Sandeep Chaudhary: वरिष्ठ पत्रकारों ने खोला राज, क्या अमेरिका ट्रंप के नीचे दब गया? | LPG Price Hike

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-Israel Attack Iran: 'बड़े सरप्राइज मिलेंगे...', वीडियो मैसेज के जरिए नेतन्याहू ने ईरान को दिया सख्त मैसेज, जानें क्या कहा
'बड़े सरप्राइज मिलेंगे...', वीडियो मैसेज के जरिए नेतन्याहू ने ईरान को दिया सख्त मैसेज, जानें क्या कहा
दिल्ली: 'दरिंदगी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी', उत्तम नगर मर्डर मामले पर बोलीं CM रेखा गुप्ता
दिल्ली: 'दरिंदगी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी', उत्तम नगर मर्डर मामले पर बोलीं CM रेखा गुप्ता
IND VS NZ FINAL: टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में होगी ओपनर्स की जंग, संजू सैमसन और फिन एलन में कौन आगे?
टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में होगी ओपनर्स की जंग, संजू सैमसन और फिन एलन में कौन आगे?
अनुराग डोभाल ने की सुसाइड की कोशिश, अली गोनी ने किया रिएक्ट, ट्रोल्स को लगाई लताड़
अनुराग डोभाल ने की सुसाइड की कोशिश, अली गोनी ने किया रिएक्ट, ट्रोल्स को लगाई लताड़
'परमिशन की जरूरत नहीं', ट्रंप के रूसी तेल खरीदने की 30 दिन की छूट पर आया भारत का रिएक्शन
'परमिशन की जरूरत नहीं', ट्रंप के रूसी तेल खरीदने की 30 दिन की छूट पर आया भारत का रिएक्शन
US Israel Iran War Live: खाड़ी देशों पर हमले के लिए राष्ट्रपति ने मांगी माफी, कुछ ही घंटों बाद ईरान ने फिर दी धमकी, ट्रंप का हैरान करने वाला दावा
Live: खाड़ी देशों पर हमले के लिए राष्ट्रपति ने मांगी माफी, कुछ ही घंटों बाद ईरान ने फिर दी धमकी
जीवन की हर चुनौती में चमकती हैं नारी शक्ति, इस महिला दिवस पर भेजें ये प्यार भरे संदेश और कोट्स
जीवन की हर चुनौती में चमकती हैं नारी शक्ति, इस महिला दिवस पर भेजें ये प्यार भरे संदेश और कोट्स
China Tuition Ban: इस देश में प्राइवेट ट्यूशन पर है प्रतिबंध, वजह जानकर नहीं होगा यकीन
इस देश में प्राइवेट ट्यूशन पर है प्रतिबंध, वजह जानकर नहीं होगा यकीन
Embed widget