एक्सप्लोरर

SRH vs PBKS: मैदान पर हुई ट्रेविस हेड और ग्लेन मैक्सवेल की लड़ाई, जानिए क्यों हुआ विवाद

Travis Head vs Glenn Maxwell: हैदराबाद बनाम पंजाब मुकाबले में ट्रेविस हेड और ग्लेन मैक्सवेल के बीच तीखी बहस हुई. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. लेकिन ये लड़ाई हुई क्यों थी?

SRH vs PBKS 2025: पंजाब किंग्स द्वारा मिले 246 के लक्ष्य को सनराइजर्स हैदराबाद ने 9 गेंद शेष रहते हासिल कर 8 विकेट से ऐतिहासिक जीत दर्ज की. अभिषेक शर्मा (141) और ट्रेविस हेड (66) ने शानदार पारी खेली. जब दोनों बल्लेबाजी कर रहे थे तब हेड की तीखी बहस उन्ही के हमवतन ग्लेन मैक्सवेल से हुई, जो पंजाब किंग्स का हिस्सा हैं. इस लड़ाई में मार्कस स्टोइनिस भी कूदे, और मामले को अपने स्टाइल में शांत किया.

ट्रेविस हेड और ग्लेन मैक्सवेल के बीच तीखी बहस सनराइजर्स हैदराबाद की पारी में 9वें ओवर के दौरान हुई. अंतिम गेंद जैसे ही डॉट हुई, हेड गुस्से में मैक्सवेल से कुछ बोलने लग जाते हैं. मैक्सवेल का भी रिएक्शन कुछ ऐसा था कि उन्हें समझ नहीं आया कि हेड इतना गुस्सा क्यों हो रहे हैं. अंपायर भी मामले को शांत करते हुए दिखे, लेकिन हेड लगातार कुछ बोले जा रहे थे. वह काफी गुस्से में थे, फिर पंजाब किंग्स में शामिल मार्कस स्टोइनिस आए और हेड की आंखों में आंख डालकर कुछ बोलने लगे. स्टोइनिस थोड़ा हसे और फिर दोनों अलग हो गए. लेकिन ये विवाद इस डॉट गेंद के कारण नहीं था बल्कि ये तो पहले ही शुरू हो चुका था.

क्यों हुई मैक्सवेल और हेड की लड़ाई

दोनों ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के बीच विवाद इसी ओवर की पांचवी गेंद पर शुरू हुआ था. इससे पहले हेड मैक्सवेल की लगातार 2 गेंदों पर छक्के मार चुके थे. 5वीं गेंद पर हेड ने डिफेन्स किया, गेंद मैक्सवेल के पास गई तो उन्होंने कीपर के पास थ्रो फेंका. हेड को लगा कि गेंद उनके पास से गई तो उन्होंने गुस्से में मैक्सवेल से कुछ कहा. 

ट्रेविस हेड ने 37 गेंदों में 66 रनों की शानदार पारी खेली थी, इस पारी में उन्होंने 3 छक्के और 9 चौके जड़े. हेड ने अभिषेक शर्मा के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 171 रनों की साझेदारी की. सनराइजर्स हैदराबाद ने 8 विकेट से जीत दर्ज की. ये आईपीएल इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा सफल रन चेज है. 

About the author शिवम

शिवम फरवरी 2025 से एबीपी की स्पोर्ट्स टीम के साथ जुड़े हैं. इससे पहले शिवम ने 3 साल इनसाइडस्पोर्ट में बतौर सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम किया है. शिवम ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई जामिया मिल्लिया इस्लामिया से की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PoK में पाकिस्तान आर्मी की दहशतगर्दी, रेंजर्स ने मस्जिद को भी लूटा, प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध फायरिंग
PoK में पाकिस्तान आर्मी की दहशतगर्दी, रेंजर्स ने मस्जिद को भी लूटा, प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध फायरिंग
यूपी में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में झमाझम बारिश के आसार; IMD ने जारी किया अपडेट
यूपी में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में झमाझम बारिश के आसार; IMD ने जारी किया अपडेट
'धमाल 4' आई पसंद तो ओटीटी पर देख डालिए बॉलीवुड की 7 जबरदस्त कॉमेडी फिल्में, नहीं रुकेगी हंसी
'धमाल 4' आई पसंद तो ओटीटी पर देख डालिए बॉलीवुड की 7 जबरदस्त कॉमेडी फिल्में, नहीं रुकेगी हंसी
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में पाकिस्तान आर्मी की दहशतगर्दी, रेंजर्स ने मस्जिद को भी लूटा, प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध फायरिंग
PoK में पाकिस्तान आर्मी की दहशतगर्दी, रेंजर्स ने मस्जिद को भी लूटा, प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध फायरिंग
यूपी में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में झमाझम बारिश के आसार; IMD ने जारी किया अपडेट
यूपी में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में झमाझम बारिश के आसार; IMD ने जारी किया अपडेट
'धमाल 4' आई पसंद तो ओटीटी पर देख डालिए बॉलीवुड की 7 जबरदस्त कॉमेडी फिल्में, नहीं रुकेगी हंसी
'धमाल 4' आई पसंद तो ओटीटी पर देख डालिए बॉलीवुड की 7 जबरदस्त कॉमेडी फिल्में, नहीं रुकेगी हंसी
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
मूकबधीर को शख्स ने दी लिफ्ट, मदद पाकर भावुक हुआ और कसकर लगाया गले- वीडियो वायरल
मूकबधीर को शख्स ने दी लिफ्ट, मदद पाकर भावुक हुआ और कसकर लगाया गले- वीडियो वायरल
HDMI 2.1, USB-C और Display Port में क्या अंतर, जानें मॉनिटर के लिए कौन-सा होता है बेहतर?
HDMI 2.1, USB-C और Display Port में क्या अंतर, जानें मॉनिटर के लिए कौन-सा होता है बेहतर?
MPPSC ADPO Recruitment 2026: एडीपीओ भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया फिर शुरू, 24 जुलाई तक भर सकेंगे फॉर्म
एडीपीओ भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया फिर शुरू, 24 जुलाई तक भर सकेंगे फॉर्म
Embed widget