एक्सप्लोरर

अब कभी IPL नहीं खेल पाएंगे बेन स्टोक्स? BCCI का नया नियम बनेगा करियर खत्म होने की वजह

IPL 2025 Mega Auction: आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में बेन स्टोक्स का नाम शामिल नहीं है. जानिए ऐसा कौन सा नियम है जिसके कारण स्टोक्स का अब करियर खत्म हो सकता है?

Ben Stokes Ban IPL 2025 Mega Auction: आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन के लिए दुनिया के कुल 1,574 खिलाड़ियों ने अपना नाम रजिस्टर करवाया है. इसमें जेम्स एंडरसन का नाम भी शामिल है, जिन्होंने करीब 10 साल से टी20 क्रिकेट नहीं खेला है. मगर इस सूची में बेन स्टोक्स का नाम नहीं है, जिन्हें आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK), राजस्थान रॉयल्स (RR) और राइजिंग पुणे सुपर जायंट्स के लिए खेलने का अनुभव प्राप्त है. अब मेगा ऑक्शन के लिए नाम ना देने का खामियाजा बेन स्टोक्स को इस रूप में भुगतना पड़ सकता है कि वो साल 2027 तक आईपीएल में नहीं खेल पाएंगे.

क्या कहता है BCCI का नया रूल?

बीसीसीआई ने एक नया नियम जारी किया है, जिसे मेगा ऑक्शन से पहले ही लागू कर दिया गया. इसके तहत विदेशी खिलाड़ी को मेगा ऑक्शन के लिए रजिस्टर करना ही होगा. अगर वह प्लेयर अपना नाम दाखिल नहीं करता है तो वह अगले साल होने वाले मिनी-ऑक्शन में भाग नहीं ले पाएगा." इसका मतलब बेन स्टोक्स आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन तो मिस करेंगे ही और IPL 2026 के लिए होने वाले मिनी-ऑक्शन में भी अपना नाम दाखिल नहीं कर पाएंगे.

नए नियम में एक पहलू यह भी शामिल किया गया कि अगर किसी खिलाड़ी को ऑक्शन में खरीद लिया जाता है, लेकिन सीजन शुरू होने से पहले किसी कारणवश बाहर हो जाता है. ऐसे में उस प्लेयर पर दो साल का प्रतिबंध लगाया जाएगा.

कब खेल सकेंगे बेन स्टोक्स?

मेगा ऑक्शन में नाम ना देने के कारण बेन स्टोक्स इंडियन प्रीमियर लीग के 2025 और 2026 संस्करण का हिस्सा नहीं बन पाएंगे. आईपीएल 2027 में भी उनका खेल पाना तभी संभव होगा जब कोई टीम उन्हें 2027 के ऑक्शन में खरीदे. स्टोक्स के आईपीएल करियर पर नजर डालें तो उन्होंने अब तक 43 मैचों में 920 रन रन बनाने के अलावा 28 विकेट भी लिए हैं.

यह भी पढ़ें:

सिर्फ जेम्स एंडरसन ही नहीं, इंग्लैंड के ये 5 दिग्गज भी कभी नहीं खेले IPL

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोच को हटाया, अब इन 5 खिलाड़ियों को भी रिलीज कर सकती है CSK; देखें लिस्ट में कौन-कौन शामिल
कोच को हटाया, अब इन 5 खिलाड़ियों को भी रिलीज कर सकती है CSK; देखें लिस्ट में कौन-कौन शामिल
स्टीफन फ्लेमिंग गए, अब कौन बनेगा CSK का नया हेड कोच? रेस में सबसे आगे ये भारतीय दिग्गज
स्टीफन फ्लेमिंग गए, अब कौन बनेगा CSK का नया हेड कोच? रेस में सबसे आगे ये भारतीय दिग्गज
'ऐसी बल्लेबाजी नहीं चलेगी' SRH की शर्मनाक हार के बाद भड़के श्रीकांत; अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड को लगाई फटकार
'ऐसी बल्लेबाजी नहीं चलेगी' SRH की शर्मनाक हार के बाद भड़के श्रीकांत; अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड को लगाई फटकार
IPL में कहर ढाने वाले 5 तेज गेंदबाजों को किया गया इग्नोर, जीरो विकेट लेने वाला बॉलर टीम इंडिया में
IPL में कहर ढाने वाले 5 तेज गेंदबाजों को किया गया इग्नोर, जीरो विकेट लेने वाला बॉलर टीम इंडिया में

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साउथ चाईना शी पर क्या है भारत का स्टैंड? विदेश मंत्रालय का आ गया बड़ा बयान, कहा- हमारा रुख...
साउथ चाईना शी पर क्या है भारत का स्टैंड? विदेश मंत्रालय का आ गया बड़ा बयान, कहा- हमारा रुख...
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
शाहिद अफरीदी और शोएब अख्तर भारत में सप्लाई करते थे ड्रग्स, खुलासे से क्रिकेट जगत हैरान
शाहिद अफरीदी और शोएब अख्तर भारत में सप्लाई करते थे ड्रग्स, खुलासे से क्रिकेट जगत हैरान
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
Jharkhand: गुमला में 3 साल की बच्ची से रेप, पैसे लेकर पंचायत ने दबाया मामला, आरोपी गिरफ्तार
झारखंड: गुमला में 3 साल की बच्ची से रेप, पैसे लेकर पंचायत ने दबाया मामला, आरोपी गिरफ्तार
Embed widget