एक्सप्लोरर

स्टेडियम जाकर देखना चाहते हैं IPL का खिताबी मुकाबला? जानें कैसे और कहां से बुक होगा टिकट; एक क्लिक में फुल डिटेल्स

IPL 2025 Final Tickets: आईपीएल 2025 का प्लेऑफ चरण 29 मई से शुरू होने वाला है. यहां जानिए आप फाइनल मैच का टिकट कैसे खरीद सकते हैं?

IPL 2025 Final Tickets: IPL 2025 में प्लेऑफ मैच 29 मई से शुरू होंगे. उससे पहले ही भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने घोषणा करके बताया था कि शनिवार, 24 मई से प्लेऑफ मैचों की टिकट की बिक्री शुरू हो गई थी. बता दें कि पहला क्वालीफायर 29 मई, 30 मई को एलिमिनेटर मैच खेला जाएगा और दूसरा क्वालीफायर मैच 1 जून को होना है. वहीं फाइनल मैच (IPL 2025 Final) 3 जून को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. यहां आइए जानते हैं कि फाइनल मुकाबले के लिए टिकट कैसे बुक कर सकते हैं?

डिस्ट्रिक्ट बाय जोमैटो को प्लेऑफ मैचों के लिए आधिकारिक टिकट एजेंसी के तौर पर नियुक्त किया गया है. यदि आप फाइनल और प्लेऑफ के अन्य मैचों के लिए टिकट बुक करना चाहते हैं तो इंडियन प्रीमियर लीग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जा सकते हैं. इसके अलावा डिस्ट्रिक्ट बाय जोमैटो वेबसाइट के माध्यम से भी टिकट बुक की जा सकती है.

टिकट बुक करें: स्टेप-बाय-स्टेप

पहले इंडियन प्रीमियर लीग की ऑफिशियल वेबसाइट या फिर डिस्ट्रिक्ट बाय जोमैटो की वेबसाइट या एप्लीकेशन पर जाना होगा. उसके बाद सेलेक्ट करें कि क्वालीफायर 1 या 2, एलिमिनेटर या फिर आपको फाइनल मैच का टिकट खरीदना है. इसके बाद सेलेक्ट करना होगा कि आप मैदान में कहां और कितने टिकट खरीदना चाहते हैं. उसके बाद आपको डिटेल्स भरनी होंगी और फिर पेमेंट करनी होगी. जिस प्लैटफॉर्म से आपने टिकट बुक की है, उसी से आप टिकट डाउनलोड कर सकते हैं. वहीं टिकट बुक होने के बाद आपको ईमेल के माध्यम से कन्फर्मेशन आ जाएगा.

कब और कहां होगा फाइनल मैच?

पहला क्वालीफायर और एलिमिनेटर मैच मुल्लांपुर के मैदान में खेले जाएंगे. दूसरा क्वालीफायर और फाइनल मैच के लिए नरेंद्र मोदी स्टेडियम को चुना गया है. अभी तक पंजाब किंग्स ने क्वालीफायर 1 में अपनी जगह पक्की की है, दूसरी ओर मुंबई इंडियंस को एलिमिनेटर मैच की चुनौती से पार पाना होगा.

  • 29 मई - पहला क्वालीफायर
  • 30 मई - एलिमिनेटर
  • 1 जून - दूसरा क्वालीफायर
  • 3 जून - फाइनल

यह भी पढ़ें:

14 मैचों में सिर्फ 4 जीत, इन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई चेन्नई की लुटिया; जानें CSK के पांच गुनाहगार कौन

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget