एक्सप्लोरर

IPL 2025: चेन्नई सुपर किंग्स पांच मैच हारकर भी प्लेऑफ में बना सकती है जगह, ये रहा पूरा रोडमैप

CSK vs KKR IPL 2025: चेन्नई सुपर किंग्स को इस सीजन में अभी तक लगातार पांच मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. लेकिन टीम अभी भी प्लेऑफ में जगह बना सकती है.

CSK vs KKR IPL 2025: महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली टीम चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल 2025 के 25वें मैच में हार का सामना करना पड़ा. उसे कोलकाता नाइट राइडर्स ने 8 विकेट से मात दी. सीएसके की इस सीजन में यह लगातार पांचवीं हार रही. हालांकि वह अभी भी आईपीएल 2025 के प्लेऑफ में जगह बना सकती है. लेकिन चेन्नई के प्लेऑफ का रास्ता बहुत ही ज्यादा मुश्किल होगा. 

चेन्नई ने इस सीजन में छह मैच खेले हैं और एक मैच जीता है. इस तरह उसके पास सिर्फ दो पॉइंट्स हैं. सीएसके का नेट रन रेट -1.554 है. अब अगर उसे यहां से प्लेऑफ में पहुंचना है तो बचे हुए लगभग सभी मैच जीतने होंगे. इसके साथ-साथ दूसरी टीमों की हार और जीत पर भी बहुत कुछ निर्भर करेगा.

अगर चेन्नई ने जीते 7 मैच तो प्लेऑफ का रास्ता होगा आसान -

चेन्नई के इस सीजन में अभी 8 मैच बचे हुए हैं. अगर वह 7 मैच भी जीतती है तो इससे 14 पॉइंट्स मिलेंगे और अभी एक जीत की वजह से 2 पॉइंट्स मिले ही हैं. इस तरह उसके 16 पॉइंट्स हो जाएंगे. आमतौर पर प्लेऑफ में पहुंचने के लिए इतने पॉइंट्स काफी होते हैं.

नेट रन रेट भी निभा सकता है अहम भूमिका -

चेन्नई सुपर किंग्स पॉइंट्स टेबल में फिलहाल नौवें पायदान पर है और उसका नेट रन रेट भी बहुत ज्यादा खराब है. सीएसके को बचे हुए मैच बड़े अंतर से जीतने होंगे. इससे नेट रन रेट में सुधार होगा. यह भी प्लेऑफ के लिए अहम भूमिका निभा सकता है. 

चेन्नई का अब किससे-किससे होगा मुकाबला -

चेन्नई के इस सीजन के अभी आठ मैच बचे हुए हैं. उसका अगला मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स से है. चेन्नई और लखनऊ के बीच 14 अप्रैल को मैच खेला जाएगा. इसके बाद वह फिर से मुंबई इंडियंस से भिड़ेगी. सीएसके और मुंबई का मैच 20 अप्रैल को खेला जाएगा. इस तरह उसका आखिरी लीग मुकाबला गुजरात टाइटंस से होगा. गुजरात और चेन्नई का मैच 18 मई को अहमदाबाद में खेला जाएगा.

यह भी पढ़ें : IPL 2025 Points Table: KKR की जीत से पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर, चेन्नई को हुआ भयंकर नुकसान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL 2027 ऑक्शन से पहले ऐसी दिख सकती है MI की रिटेंशन लिस्ट, हार्दिक समेत 12 खिलाड़ी होंगे बाहर!
IPL 2027 ऑक्शन से पहले ऐसी दिख सकती है MI की रिटेंशन लिस्ट
IPL 2027 की मिनी ऑक्शन की तारीख का एलान, इस दिन गोवा में होगा आयोजन
IPL 2027 की मिनी ऑक्शन की तारीख का एलान, इस दिन गोवा में होगा आयोजन
महेला जयवर्धने ने छोड़ी MI, हेड कोच पद से इस्तीफा; अचानक फैसले से दुनिया हैरान
महेला जयवर्धने ने छोड़ी MI, हेड कोच पद से इस्तीफा; अचानक फैसले से दुनिया हैरान
IPL 2027: दिल्ली कैपिटल्स को मिला नया बॉलिंग कोच, श्रीलंका के दिग्गज ने गांगुली-युवराज को किया जॉइन
दिल्ली कैपिटल्स को मिला नया बॉलिंग कोच, श्रीलंका के दिग्गज ने गांगुली-युवराज को किया जॉइन

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget